Month: July 2026

Bhagalpur: भागलपुर की गौशाला में भीषण आग, दमकल व स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी गौवंश सुरक्षित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। भागलपुर स्थित गौशाला में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग लगने के दौरान गौशाला में मौजूद सभी गौवंशों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जन या पशुहानि नहीं हुई। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि आग से गौशाला में रखे चारा, लकड़ी तथा अन्य सामान को […]

Bhagalpur: पारिवारिक विवाद के बीच तीन बच्चों के पिता की संदिग्ध मौत, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। आमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बीच 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ललन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामले में मृतक की पत्नी ने सास-ससुर पर प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि मृतक के पिता ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को घटना का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना वाले दिन परिवार में विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि सास-ससुर लगातार उन्हें और उनके पति को घर छोड़ने के […]

Bhagalpur: वाहन जांच में युवक गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जगदीशपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को लोडेड पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला खुर्द स्थित सरकारी स्कूल के समीप पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। […]

Bhagalpur: जगदीशपुर के बजरंगबली मंदिर में चोरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ताला तोड़कर दानपेटी की नकदी समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के साथ ही दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए। बुधवार सुबह जब वे नियमित पूजा […]

Bhagalpur:रेशम नगरी के द्वार को मिला नया रंग-रूप, शिवनारायणपुर स्टेशन बना आधुनिक सुविधाओं का नया केंद्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कभी साधारण रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाना जाने वाला शिवनारायणपुर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्वरूप में यात्रियों का स्वागत करेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया गया है, जिससे यह केवल रेल यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे इलाके के विकास का नया केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है।साहिबगंज–भागलपुर रेलखंड पर स्थित यह स्टेशन प्रतिदिन हजारों यात्रियों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों के आवागमन का प्रमुख माध्यम है। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के निकट होने के कारण इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। अब स्टेशन पर आधुनिक भवन, आकर्षक फसाड, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, नया सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, आधुनिक प्रतीक्षालय और उन्नत शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध […]

Bhagalpur: यूनिवर्सिटी के आदेश के 15 दिन बाद भी नहीं मिली एरियर क्लेम की प्रति, रिटायर्ड एसओ ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। टीएनबी कॉलेज के सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर (एसओ) अमरेन्द्र झा ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद उनके संशोधित एरियर क्लेम की प्रति अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर एरियर क्लेम तैयार करने में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।श्री झा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय ने 24 घंटे के भीतर उनके एरियर क्लेम में आवश्यक सुधार कर उसकी प्रति संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने तथा एक प्रति उन्हें भी देने का निर्देश दिया था। उनका कहना है कि आदेश जारी होने के 15 दिन बाद भी उन्हें एरियर क्लेम की प्रति नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध […]

Bhagalpur: भागलपुर से सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, एक करोड़ नए राशन कार्ड- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए 220 एकड़ जमीन हस्तांतरित। केंद्रीय विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 220 एकड़ भूमि का हस्तांतरण पूरा हो चुका है। पर्यटन और धार्मिक आवागमन को बढ़ावा देने के लिए कहलगांव से बटेश्वर स्थान तक आधुनिक रोपवे निर्माण योजना को मंजूरी दे दी गई है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के गोराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही इलाके में स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। सरकार इन कॉलेजों की नियमित मॉनिटरिंग भी करेगी ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।मुख्यमंत्री […]

Bhagalpur: अधूरी तैयारी, बड़े दावे: क्या इस बार भी इंतजामों पर भारी पड़ेगा श्रावणी मेला!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 29 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले मेला क्षेत्र में अधूरे निर्माण, पीएचईडी की सुस्त रफ्तार और रिवर फ्रंट की खुली खुदाई बढ़ा रही चिंता। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के औपचारिक उद्घाटन में अब महज कुछ दिन शेष हैं। संभावना है कि लंबे अंतराल के बाद इस बार मुख्यमंत्री स्वयं मेले का उद्घाटन करें। लेकिन जमीनी हकीकत यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या करोड़ों श्रद्धालुओं का यह आस्था महापर्व अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगा?जिला प्रशासन ने सभी विभागों को 10 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन मेला क्षेत्र का दौरा करने पर तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। शहरी मेला क्षेत्र से लेकर कच्चा कांवरिया पथ […]

Purnia: राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत एपीएचसी महेंद्रपुर का सर्विलांस आकलन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण पूर्णिया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) महेंद्रपुर का एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम द्वारा सर्विलांस (Surveillance) आकलन किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक वर्ष पूर्व एपीएचसी महेंद्रपुर को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) की मान्यता प्राप्त हुई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाणन के एक वर्ष बाद स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं एवं गुणवत्ता का पुनः मूल्यांकन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), नई दिल्ली द्वारा राज्य स्तरीय दो सदस्यीय दल को पूर्णिया भेजा गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य […]

Purnia: महेंद्रपुर व रानीपतरा एपीएचसी का राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत मूल्यांकन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर एवं रानीपतरा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्राप्त प्रमाणन के एक वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर की सर्विलांस (Surveillance) प्रक्रिया के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया। यह मूल्यांकन 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से किया जा रहा है। दो सदस्यीय मूल्यांकन टीम में डॉ. विकास कुमार (पीरामल स्वास्थ्य) एवं डॉ. मधुबाला कुमारी (डीसीक्यूए) शामिल थीं। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों के छह प्रमुख विभागों एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता का आकलन किया। मूल्यांकन के दौरान प्रसव कक्ष, गैर-संचारी रोग […]