Month: July 2026

Naugachia: नवगछिया पुलिस केंद्र में 12 नवप्रोन्नत एएसआई का पीपिंग सेरेमनी के साथ हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसपी वैभव शर्मा ने कंधों पर लगाए स्टार, कहा— पदोन्नति सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी का भी प्रतीक नवगछिया पुलिस केंद्र में मंगलवार को 12 नवप्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के सम्मान में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का भी संकेत है। उन्होंने नवप्रोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे ईमानदारी, अनुशासन, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के […]

Naugachia: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, दो युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वायरल वीडियो के आधार पर नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज नवगछिया । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रंगरा क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला और अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, बेहतर पुलिसकर्मी सम्मानित, लापरवाहों से मांगा स्पष्टीकरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) एवं थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कुछ थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगामी श्रावणी मेला को लेकर विशेष तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की […]

Bhagalpur: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर झपटमार रंगे हाथ धराया, यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक झपटमार को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि युवक एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी देर से स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था। जैसे ही उसने बच्चे के गले से लॉकेट झपटा और भागने की कोशिश की, आसपास मौजूद यात्रियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने […]

Bhagalpur: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर शामिल हुए अधिवक्ता; अब परिणाम पर टिकी निगाहें भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे परिसर में लोकतांत्रिक उत्साह का माहौल रहा और अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मतदान के दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे जिला विधिज्ञ संघ के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना था कि यदि योग्य, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व का चयन होता है तो इससे न केवल जिला विधिज्ञ […]

Bhagalpur: 8 और 9 जुलाई की रात विक्रमशिला सेतु रहेगा बंद, आईआईटी पटना की टीम करेगी तकनीकी निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन पर रोक, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 8 और 9 जुलाई की रात सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। सेतु के तकनीकी निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम पहुंचेगी। इसके मद्देनजर दोनों दिनों रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सेतु पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन के अनुसार, स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया के तहत आईआईटी पटना की टीम विक्रमशिला सेतु की संरचनात्मक स्थिति का विस्तृत निरीक्षण करेगी। निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार के वाहन को सेतु से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि 3 मई […]

Bhagalpur: आपदा प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मृतकों के आश्रितों को सौंपे गए ₹4-4 लाख के चेक भागलपुर । आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत प्रत्येक मृतक के आश्रितों को ₹4 लाख की सहायता राशी का चेक प्रदान किया गया। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, भागलपुर अनुसार, गोपालपुर अंचल के 5 तथा कहलगांव अंचल के 1 मृतक के निकटतम आश्रितों को यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सहायता राशी का वितरण जिला पदाधिकारी, भागलपुर के निर्देशानुसार किया गया। चेक वितरण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), भागलपुर एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, भागलपुर उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी लाभुकों को सहायता राशि के चेक सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। DESK2026

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर-सह-आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में श्रावणी मेला, 2026 जो 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगी, की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों प्रमंडल के सभी जिला के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक तथा भागलपुर प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त रेलवे के मालदा डिविजन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही, लंबित कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करवाने का निदेश दिया गया। मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मुलभूत […]

Bhagalpur: क्या आम का मौसम भी पर्यटन बन सकता है? अंग की मिट्टी से उठता एक नया विचार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। दुनिया में ऐसे अनेक स्थान हैं, जहां लोग किसी स्मारक, समुद्र तट या पहाड़ को देखने नहीं, बल्कि किसी विशेष मौसम का अनुभव करने जाते हैं। कहीं चेरी ब्लॉसम लोगों को आकर्षित करता है, कहीं लैवेंडर के फूलों का मौसम, तो कहीं अंगूर की फसल का उत्सव। ऐसे में एक प्रश्न स्वाभाविक है—क्या भारत में भी किसी फल का मौसम अपने आप में पर्यटन का आधार बन सकता है? अंग की धरती इस प्रश्न का एक रोचक उत्तर प्रस्तुत करती है।यहां आम का मौसम केवल फलों के पकने की सूचना नहीं देता, बल्कि पूरे सामाजिक और प्राकृतिक परिवेश में बदलाव लेकर आता है। सुबह की हवा में पके आमों की हल्की सुगंध घुल जाती है। आम्रवनों में कोयल […]

Bhagalpur: अब बैग ही बनेगा पावर बैंक! भागलपुर के युवा का कमाल, चार्जर ढोने की झंझट खत्म, स्टार्टअप से 80 लाख की सालाना कमाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। अगर आप हर सफर में मोबाइल चार्जर और पावर बैंक साथ रखना भूल जाते हैं, तो अब इसकी चिंता छोड़ दीजिए। बिहार के भागलपुर के एक युवा उद्यमी ने ऐसा स्मार्ट डिजिटल बैग तैयार किया है, जो खुद ही पावर बैंक का काम करता है। इस अनोखे इनोवेशन ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि बड़े शहरों की कंपनियां भी इसके बड़े ऑर्डर देने लगी हैं। इस हाईटेक बैग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पावर बैंक पहले से फिट रहता है। इसे अलग से निकालकर चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। यूजर सीधे बैग को चार्जिंग पॉइंट से जोड़कर चार्ज कर सकते हैं। सफर के दौरान बैग के अंदर रखा मोबाइल, इयरबड और […]