Month: July 2026

Bhagalpur: 85 माह का वेतन ‘शून्य’ दिखाकर सेवानिवृत्त कर्मी को बकाया से वंचित करने का आरोप, पेंशनर संघर्ष मंच ने खोला मोर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्रशाखा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार झा आज भी अपने वैधानिक बकाया भुगतान के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं। टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने इसे न केवल प्रशासनिक लापरवाही बल्कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की है। मंच के अध्यक्ष बिहारी लाल चौधरी और संयोजक पवन कुमार सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि लगभग चार दशकों तक कॉलेज की सेवा देने वाले श्री झा को आज तक नियमसम्मत बकाया दावा विवरणी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा CWJC एवं MJC वादों में उनके पक्ष में स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं।मंच का आरोप है कि कॉलेज […]

Bhagalpur: दिल्ली में बनी ‘ग्रीन बिहार’ की रूपरेखा, अब हर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

घर सोलर और खेतों तक पहुंचेगी स्वच्छ बिजली प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई दिल्ली में हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को लेकर केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बिहार के लिए सोलर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, कृषि फीडरों के सौरकरण और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में ऊर्जा मंत्री बिहार सरकार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी तथा केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ बिहार की महत्वाकांक्षी ऊर्जा योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने इन प्रस्तावों की सराहना करते हुए हरसंभव केंद्रीय सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक […]

Bhagalpur: अंग के विकास का रोडमैप बनेगा, 12 जुलाई को भागलपुर में जुटेंगे बुद्धिजीवी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ ‘अंगशिखर शिखर सम्मेलन’ के दौरान 12 प्रमुख वक्ता अंग क्षेत्र के विकास की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर अपने विचार साझा करेंगे। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। ऐतिहासिक अंग प्रदेश के समग्र विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और क्षेत्रीय अस्मिता को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2026 को भागलपुर टाउन हॉल में ‘अंगशिखर शिखर सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंगिका एवं हिंदी के साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अंग क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा सरकार और समाज का ध्यान क्षेत्र के विकास की ओर आकर्षित करना है।उन्होंने कहा कि भागलपुर, बांका, मुंगेर, […]

Bhagalpur: बरारी घाट बनेगा नया कांवड़िया सेवा हब, ई-नीलामी से बसेंगी अस्थायी दुकानें; श्रद्धालुओं को एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में इस बार भागलपुर का बरारी पुल घाट केवल गंगा स्नान का स्थल नहीं रहेगा, बल्कि इसे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए एक सुव्यवस्थित ‘कांवड़िया सेवा बाजार’ के रूप में विकसित किया जाएगा। पहली बार नगर निगम ने यहां अस्थायी दुकानों, स्टॉल और कियोस्क के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह ई-नीलामी (ई-ऑक्शन) से कराने का निर्णय लिया है। इससे घाट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, अव्यवस्था पर रोक लगेगी और श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।नगर निगम की योजना के तहत बरारी पुल घाट की सीढ़ियों, घाट तक पहुंचने वाले मार्ग तथा संतोषी माता मंदिर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी। इन दुकानों […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026: एक हफ्ते में पूरी होंगी तैयारियां, सुरक्षा से सुविधाओं तक आयुक्त का सख्त अल्टीमेटम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मेले से जुड़े सभी लंबित कार्य अगले एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं।बैठक में दोनों प्रमंडलों के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी और रेलवे अधिकारियों ने हिस्सा लिया। आयुक्त ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।प्रशासन ने पूरे कांवरिया पथ पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती, अस्थायी चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। […]

Bhagalpur: अवैध मिट्टी कटाई को लेकर, उठी गांव की आवाज़, बाबूपुर घाट पर ग्रामीणों का विरोध, डीएम से कार्रवाई की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड स्थित बाबूपुर घाट पर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया, जब उन्होंने मालवाहक वाहनों के संचालन और कथित अवैध मिट्टी कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उड़ती धूल से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों, बुजुर्गों व राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि बाबूपुर घाट पर चल रहे मालवाहक वाहनों के संचालन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही कथित अवैध मिट्टी कटाई पर तत्काल रोक लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की […]

Purnia- भूमि सर्वेक्षण कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए अपर समाहर्ता, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

बनमनखी अंचल के प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, रूपौली शिविर प्रभारी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण पूर्णिया । पूर्णिया जिले के बनमनखी अंचल एवं विभिन्न राजस्व शिविरों में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा बुधवार को अपर समाहर्ता-सह-बंदोबस्त पदाधिकारी रवि राकेश ने की। समीक्षा बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय), राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो, प्रधान सहायक तथा 13 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह-शिविर प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर समाहर्ता ने बनमनखी अंचल की प्रगति की समीक्षा करते हुए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) को प्रत्येक सप्ताह कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अंचल के सभी 87 राजस्व ग्रामों में खानापुरी का कार्य पूरा हो चुका है। अब खानापुरी […]

Purnia: पूर्णिया में रेशम उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, 100 किसानों के लिए 1.67 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया जिले में रेशम उद्योग के विकास को नई गति मिलने जा रही है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक-सह-सहायक उद्योग निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जिले की मिट्टी एवं जलवायु एरी और मलबरी रेशम कीटपालन के लिए अनुकूल है। इसी को देखते हुए सिल्क समग्र-2 योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.67 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में केंद्र प्रायोजित 10वीं एवं 11वीं सीडीपी योजना तथा मुख्यमंत्री कोशी मलबरी परियोजना के माध्यम से रेशम विकास का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था। वर्ष 2008-09 में किसानों ने एरंडी की खेती के साथ एरी रेशम कीटपालन कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए थे। पूर्णिया पूर्व, कसबा, बनमनखी, जलालगढ़ और धमदाहा […]

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने 100 से अधिक मरीजों को वितरित किए पोषण किट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को लाइन बाजार स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी भवन में टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक टीबी मरीजों को स्वस्थ होने के लिए पोषण सामग्री उपलब्ध कराई तथा उन्हें नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी से पीड़ित कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पर्याप्त पोषण नहीं ले पाते हैं। ऐसे मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपचार के […]

Purnia: 30 जुलाई से शुरू होगा 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर, कांवरियों की सेवा को लेकर तैयारियां तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए संचालित होने वाला निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर इस वर्ष अपने 14वें वर्ष में प्रवेश करेगा। 30 दिवसीय इस सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन 30 जुलाई को सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया के विश्वकर्मा नगर (बांका) में होगा। शिविर का संचालन 24 अगस्त तक लगातार किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित एक होटल में ट्रस्टी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्टी सदस्य एवं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार उर्फ बबलू चौधरी ने की। बैठक में शिविर के सफल संचालन, सेवा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, भोजन, आवास, सुरक्षा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा […]