Month: July 2026

Purnia: सहयोग शिविर की अव्यवस्था पर भड़के विधायक विजय खेमका, उपनगर आयुक्त को लगाई फटकार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जनसमस्याओं के 30 दिनों में निष्पादन के दिए निर्देश, आदर्श मध्य विद्यालय की समस्याओं का भी लिया जायजा पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में नगर निगम के वार्ड संख्या 32, 33, 34 एवं 40 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सहयोग शिविर का बुधवार को विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में व्याप्त अव्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर निगम के उपनगर आयुक्त को फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं एवं विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आम जनता की समस्याओं का समाधान […]

Purnia: सुल्तानगंज-अगुवानी पुल मामले पर पप्पू यादव ने गडकरी को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसपी सिंगला की सभी परियोजनाओं की जांच की मांग पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के बार-बार ध्वस्त होने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता और बिहार में कंपनी द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की स्वतंत्र जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद ने कहा कि सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है, लेकिन निर्माण के दौरान वर्ष 2022, 2023 और 2024 में इसके विभिन्न हिस्सों के […]

Purnia: फाइल चोरी के आरोप पर घमासान, चुन्ना ठाकुर ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । नगर पंचायत धमदाहा में गोपनीय फाइल चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 निवासी कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। चुन्ना ठाकुर ने थाना अध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र तथा वरीय पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार आवाज उठाने तथा जांच की मांग करने के कारण उन्हें साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उनका आरोप है कि दबाव बनाने […]

Naugachia: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों पर संचालित अवैध आरा मिल सील, कीमती लकड़ियां व मशीनें जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर वन प्रमंडल के निर्देश पर सोमवार को अवैध आरा मिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कजरैली एवं सजौर थाना पुलिस के सहयोग से भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को जब्त किया। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने सुल्तानगंज वन परिसर अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के समौनी मोड़ तथा शाहकुंड प्रखंड के मलिकपुर हटिया में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। इस दौरान आरा मिल से संबंधित मशीनें, आरी ब्लेड तथा अवैध रूप से काटी गई शीशम और सागवान सहित अन्य कीमती लकड़ियां जब्त की गईं। वन विभाग ने […]

Naugachia: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में आज ‘वकालत’ की परीक्षा, 96 दावेदारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में होगी बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) की नई प्रबंध कार्यकारिणी (2026-28) के गठन के लिए बुधवार को होने वाला मतदान सिर्फ पदाधिकारियों के चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह अधिवक्ताओं की नई नेतृत्व टीम पर भरोसे की भी परीक्षा होगी। अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक विभिन्न पदों के लिए कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक नजरें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां कांटे की टक्कर की चर्चा पूरे बार परिसर में है।सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मुहम्मद सम्सउद्दीन के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुभवी अधिवक्ताओं को भी चुनाव संचालन की […]

Naugachia: 8 महीने से नहीं पढ़ी गई मैथिली, अब छात्रों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ने खोला मोर्चा; 15 दिन का अल्टीमेटम प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के टी.एन.बी. महाविद्यालय में मैथिली विषय की पढ़ाई पिछले आठ महीनों से ठप होने का मामला अब छात्रों के आंदोलन का रूप लेने लगा है। शिक्षकों की कमी और शैक्षणिक अव्यवस्था से नाराज छात्रों ने मंगलवार को बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा।संगठन का आरोप है कि लगातार आवेदन और शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षकों की नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी भी संकट में पड़ गई है।बहुजन स्टूडेंट यूनियन (बिहार) के संयोजक एवं […]

Naugachia: रंगरा पुलिस ने पांच किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 5.078 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति नवगछिया से सिमरिया की ओर गांजा की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस ने रंगरा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 5.078 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिमरिया निवासी कृष्णा कुमार एवं लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई […]

Naugachia: घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद में मां-बेटे से मारपीट, एक की हालत गंभीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मां-बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान चोरहर निवासी शंकर साह की पत्नी सोनी देवी एवं उनके पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायल बिट्टू कुमार ने आरोप लगाया कि घर के सामने गंदा पानी बहाने का विरोध करने पर पड़ोसी चुन्ना महतो, सीको महतो एवं सागर महतो ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर उन्हें […]

Naugachia: सड़क हादसे में कटाव पीड़ित महिला की मौत, टोटो की चपेट में आने से गई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बुद्धूचक निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी फगुनी देवी के रूप में हुई है। वह गंगा कटाव से विस्थापित परिवार से थीं। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के दौरान फगुनी देवी एक टोटो की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गंगा कटाव में उनका घर-द्वार बह गया था। इसके बाद कुछ माह पूर्व उन्होंने गोपालपुर के मुस्लिम टोला के निकट नया टोला बुद्धूचक […]

Naugachia: सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जमीन विवाद और आवास योजना की शिकायतें रहीं प्रमुख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया ।जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड की तिनटंगा करारी एवं सुकटिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता से संबंधित प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने एक-एक आवेदन की सुनवाई करते हुए मामलों के शीघ्र एवं नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। बांसकी मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुदूर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अधिकारियों को सौंपा। […]