Month: July 2026

Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की आशंका, युवक के पेट में लगी गोली, पटना रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कुछ लोग कट्टा में गोली लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो पास में खड़े सुधांशु सिंह के पेट में जा लगी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया। वहां से स्थिति गंभीर […]

Naugachia: 30 लाख रुपये मूल्य की 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परबत्ता थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक तथा 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक की खेप लेकर खगड़ा चौक से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और खगड़ा चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उस पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान […]

Naugachia: 100 करोड़ की कटावरोधी योजना का उड़नदस्ता टीम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गंगा एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच इस्माइलपुर-गोपालपुर बिंदटोली तटबंध पर लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे बाढ़ सुरक्षा एवं कटावरोधी कार्यों का मंगलवार को जल संसाधन विभाग की पटना मुख्यालय से आई उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं विभागीय मानकों के अनुपालन की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. मुकेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने स्पर संख्या-8 से स्पर संख्या-9 के बीच लगभग 740 मीटर लंबाई में चल रहे बोल्डर एप्रन, बोल्डर स्लोप पिचिंग तथा लोहा शीट पाइलिंग कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटावरोधी कार्यों को […]

Bhagalpur: जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहलगांव सहयोग शिविर का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश भागलपुर के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव तथा अन्य जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ कहलगांव में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया, आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर […]

Bhagalpur: श्रावणी मेला से पहले भागलपुर प्रशासन सख्त: विक्रमशिला सेतु रात में रहेगा बंद, अवैध डबल डेकर वाहनों पर भी पूरी रोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला सेतु पर पहले बनाए गए बेली ब्रिज की जगह स्थायी पुनर्स्थापन (परमानेंट रेस्टोरेशन) कार्य की तकनीकी समीक्षा के लिए IIT पटना की विशेषज्ञ टीम 8 और 9 जुलाई की रात निरीक्षण करेगी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने दो अहम फैसले लिए हैं। एक ओर गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच के लिए दो रातों तक पुल पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी, वहीं दूसरी ओर मेला अवधि में अवैध रूप से रूपांतरित डबल डेकर वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों निर्णय श्रद्धालुओं और आम लोगों की […]

Bhagalpur: पटना में छात्रों की हुंकार की तैयारी: भागलपुर से हजारों युवाओं को जोड़ने की रणनीति, युवा कांग्रेस ने कसी कमर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। पटना में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भागलपुर में मंगलवार को युवा कांग्रेस की एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मो. शाहिद ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और कॉलेज-कॉलेज तक पहुंचकर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने तथा पटना में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया।बैठक […]

Bhagalpur: राष्ट्रीय रग्बी में भागलपुर का दम, सरोख के रॉनित राज ने बिहार टीम में बनाई जगह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के लिए गर्व की बात है कि भागलपुर रग्बी टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रॉनित राज (पिता – अक्षय कुमार), ग्राम सरोख (शाहकुंड) का चयन राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है।पिछले 15 दिनों से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बिहार रग्बी टीम के प्रशिक्षण शिविर में रॉनित ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट खेल के आधार पर उन्हें बिहार की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन 10–11 जुलाई को जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम, हैदराबाद में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रॉनित राज बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रॉनित के चयन पर भागलपुर रग्बी परिवार में खुशी का माहौल […]

Bhagalpur: अभियान नहीं, सांस्कृतिक जनजागरण का शंखनाद: 1.08 लाख लोगों तक पहुंचेगी मंजूषा कला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। अंग प्रदेश की गौरवशाली लोककला मंजूषा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘घर-घर मंजूषा, हर घर मंजूषा’ महाअभियान का भव्य शुभारंभ डिवाइन हैप्पी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अखंड दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह अभियान मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, इंटक भागलपुर चैप्टर एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में तारा गंगा विकास फाउंडेशन, कला सागर सांस्कृतिक संगठन, सूर्य जन्माष्टमी विकास समिति एवं माया तेतर लोकसभा संस्थान सहित कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य केवल मंजूषा कला का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और अंग संस्कृति से अनभिज्ञ लोगों तक इसकी समृद्ध परंपरा को पहुंचाना है।अभियान के संयोजकों ने घोषणा की […]

Purnia: सहयोग शिविर में विधायक विजय खेमका ने लिया योजनाओं का जायजा, 30 दिनों में आवेदनों के निष्पादन पर दिया जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के गौरा पंचायत भवन तथा नगर निगम क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी सहयोग शिविर का मंगलवार को विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की जानकारी ली। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि गौरा पंचायत में प्राप्त 188 आवेदनों में से 186 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि नगर निगम के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 में प्राप्त 120 आवेदनों में से 114 मामलों का समाधान किया जा चुका है। शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के […]

Purnia: सहयोग शिविर में 18 विभागों के स्टॉल लगे, महापौर ने कहा- जनसमस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान- GSNEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक +2 स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबबाग परिसर में नगर निगम की ओर से तृतीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद कमली देवी एवं राकेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 40 के नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के कुल 18 स्टॉल लगाए गए। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि एवं मुद्रा ऋण, वेंडिंग जोन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाला निर्माण, साफ-सफाई, भवन नक्शा […]