Month: July 2026

Purnia: पिता के निधन के बाद नेत्रदान कर नवीन सिंह ने पेश की मानवीय मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, पूर्णिया जिला साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल हाईवे किंग के प्रोपराइटर नवीन सिंह तथा दीपक सिंह के 75 वर्षीय पिता एवं पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी ए.एन. सिंह का मंगलवार दोपहर उनके मातृछाया अपार्टमेंट स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे। मूल रूप से पटना जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत अकौना गांव निवासी स्वर्गीय ए.एन. सिंह पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ थे। इस दौरान उनके पुत्र नवीन सिंह ने लगातार उनकी सेवा कर पुत्र धर्म का उदाहरण प्रस्तुत किया। पिता के निधन के बाद नवीन सिंह ने दधीचि […]

Purnia: कोसी-सीमांचल की सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया के सांसद ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल एवं अंग क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति तथा नई संपर्क योजनाओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू कराने एवं अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की मांग की। सांसद ने परसमा (सुपौल) से तरावे चौक, सिंहेश्वर, केवटगामा चौक, खुर्दा एवं चकमका (मधेपुरा) होते हुए बनमनखी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-107 से जोड़ने की पूर्व स्वीकृत परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बावजूद यह योजना वर्षों से लंबित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क […]

Purnia: रूपौली के डोभा पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत डोभा पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया तथा प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, प्रशिक्षु आईएएस कुमुद मिश्रा, सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रणव कुमार, मुखिया पवनी देवी, डीसीएलआर मोहित आनंद, बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ शिवानी सुरभि एवं आरओ अमित कुमार अमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविर सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। […]

Purnia: पंचायत सहयोग शिविर में मंत्री लेशी सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत नीरपुर पंचायत सरकार भवन, केनगर प्रखंड के गणेशपुर पंचायत, नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड संख्या-9 पहाड़ टोला तथा नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड संख्या-3 हथिया दियारा में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लिया। लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री लेशी सिंह ने प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत […]

Purnia: डगरूआ टोल प्लाजा पर हंगामे के बीच वीडियो बना रहे युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के डगरूआ टोल प्लाजा पर हंगामे के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट और बंधक बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए डगरूआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी आनंद सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सिलीगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान डगरूआ टोल प्लाजा पर भारी जाम लगा हुआ था। उनके अनुसार, वहां करीब 50 से 60 लोग एक ट्रक चालक की पिटाई कर रहे थे। आनंद सिंह का आरोप है कि जाम में फंसे रहने के दौरान उनके चालक सोनू कुमार […]

Purnia: दमैली पंचायत के सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलीं मंत्री लेशी सिंह, 12 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

पूर्णिया।धमदाहा प्रखंड की दमैली पंचायत के कदम टोला में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि इस सड़क हादसे में होपन मरांडी तथा उनके दो पुत्र जीतराज मरांडी और प्रितराज मरांडी की असामयिक मृत्यु हो गई थी। मंत्री लेशी सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत अनुग्रह सहायता राशि […]

Purnia: धमादाहा में सहयोग शिविर में मंत्री लेशी सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत सोमवार को पूर्णिया जिले के धमादाहा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित हथिया दियारा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं विकास संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी बुनियादी सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपे। जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को […]

Naugachia: खरीक थाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के खरीक थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रवि रंजन कुमार उर्फ जोगेश्वर मंडल एवं राधे मंडल के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। DESK2026

Naugachia: एनएच-31 पर सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान जीरोमाइल निवासी बबलू कुमार की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रानी देवी अपने पति के साथ बाइक से ससुराल से मायके जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-31 पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी कार से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला के भाई योगेश कुमार ने बताया कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होने […]

Naugachia: झंडापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के चर्चित फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2023 को रोहित कुमार ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रमन कुमार यादव सहित सात-आठ अन्य लोग उनके केले के खेत से केला काट रहे थे। विरोध करने पर सभी आरोपित हथियारों से लैस होकर उनके ऊपर फायरिंग करने लगे। इस मामले में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। जांच के दौरान पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी […]