Month: July 2026

Naugachia: आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास विफल, एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी के प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई की रात गोपाल पोद्दार ने भवानीपुर गश्ती दल को सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति एक आभूषण दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बाजार में तैनात बिट पुलिस एवं गश्ती दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा निवासी गांधी यादव के रूप में हुई […]

Naugachia: एनएच-31 पर ट्रक के गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया।भवानीपुर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक के गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें बनाए गए गुप्त तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की कुल 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय निवासी ट्रक चालक अमन कुमार और स्टाफ सौरव कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की […]

Naugachia: नवगछिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का छात्र, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया में सोमवार को की 125वीं जयंती एवं स्मरण पक्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से छात्र, महिला एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज […]

Bhagalpur: बीएयू सबौर में ‘अपशिष्ट से समृद्धि’ मिशन आम गुठली अभियान का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के नेचर क्लब एवं उद्यान (फसलोत्तर प्रबंधन) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “अपशिष्ट से समृद्धि, मिशन आम गुठली कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.आर. सिंह ने हरित ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.आर. सिंह ने कहा कि आम की गुठली कोई अपशिष्ट नहीं, बल्कि एक बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन है। यदि इसे वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित एवं प्रसंस्कृत किया जाए तो इससे खाद्य, औद्योगिक, न्यूट्रास्यूटिकल, कॉस्मेटिक तथा अन्य जैव-आधारित उच्च मूल्य के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट को संपदा में बदलना सतत एवं आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार […]

Bhagalpur: जिछो स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, मंगलवार को होगा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो गांव स्थित नवनिर्मित अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर से सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आकर्षक धार्मिक झांकियों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय विजय प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय गायत्री देवी की स्मृति में उनके पुत्र रणवीर कुमार सिंह द्वारा कराया गया है। अपनी भव्य वास्तुकला के कारण यह मंदिर गांव में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शोभायात्रा के दौरान लोदीपुर थाना पुलिस यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। […]

Bhagalpur: रंगरा के कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के निदेशक, संस्कृत के छात्र से देश के शीर्ष सार्वजनिक उपक्रम तक का प्रेरक सफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के बोर्ड में निदेशक के रूप में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देने वाले रंगरा (भागलपुर) के दिवंगत अनिरुद्ध ठाकुर के छोटे पुत्र कृष्ण कुमार ठाकुर को अब देश की अग्रणी खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है। भारत सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति (एसीसी) ने इस्पात मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। यह उपलब्धि न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।भेल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम:कृष्ण कुमार ठाकुर वर्ष 2023 से भेल के बोर्ड में निदेशक […]

Bhagalpur: गोबर की कैनवास, चुकंदर के रंग और ऊन की बुनाई, ‘मंजूषा हटिया’ में लोककला ने ओढ़ा नया रंग- GS MEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। लोक कला जब परंपरा की चौखट से निकलकर नवाचार का हाथ थामती है, तो उसकी तस्वीर कुछ ऐसी ही बनती है जैसी भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित दूसरी ‘मंजूषा हटिया’ में देखने को मिली। यहां मंजूषा कला सिर्फ कागज़ और कैनवास तक सीमित नहीं रही, बल्कि गोबर की सतह, चुकंदर-हल्दी जैसे प्राकृतिक रंगों और क्रोशिया की ऊनी बुनाई के जरिए एक नए रूप में सामने आई। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, भागलपुर एवं भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में कला प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और कई कलाकारों की कलाकृतियां मौके पर ही बिक गईं, जिससे लोक कला को […]

Bhagalpur: फोरलेन बना किसानों के लिए ‘दीवार’! 3 हजार की – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आबादी बोली – अंडरपास नहीं तो आंदोलन जारी कहलगांव के कुशहा और चाय टोला में फोरलेन निर्माण पर नया विवाद, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र; अंडरपास, सर्विस लेन और गोलंबर की उठाई मांग।कहलगांव के विधायक इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए पथ निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।कहलगांव (भागलपुर)। विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए बन रहा फोरलेन अब कहलगांव के ग्रामीणों के लिए नई परेशानी बनता जा रहा है। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग ने कुशहा गांव को इस तरह दो हिस्सों में बांट दिया है कि एक तरफ लोगों के घर हैं, तो दूसरी ओर उनकी पूरी खेती। नतीजा यह है कि किसानों के सामने अपने ही खेत तक पहुंचने […]

Bhagalpur:  युद्ध, वैश्विक संकट और टूटी सप्लाई चेन के बीच भागलपुर ने रचा इतिहास: एग्रो पॉइंट ने GI टैग वाले जर्दालु आम के 54 मीट्रिक टन निर्यात कर दुनिया में मनवाया लोहा@ ‘एग्रो पॉइंट डे’ पर चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने किसानों को समर्पित की ऐतिहासिक सफलता, कहा – ‘यह केवल शुरुआत है, अब बिहार की खेती बनेगी वैश्विक पहचान’।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंकाओं, बाधित सप्लाई चेन और बढ़ती लॉजिस्टिक चुनौतियों के बीच बिहार ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एग्रो पॉइंट कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, पीरपैंती (भागलपुर) ने वर्ष 2026 में कुल 54 मीट्रिक टन आम का सफल निर्यात कर राज्य के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।कंपनी के स्थापना दिवस ‘एग्रो पॉइंट डे’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन राकेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को किसानों के परिश्रम, गुणवत्ता और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि बिहार के हजारों किसानों की मेहनत और सामूहिक प्रयास की जीत है।राकेश कुमार सिंह ने […]

Bhagalpur: गंगा की गोद में बढ़ता शोर: क्या मालवाहक जहाजों- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

के बीच तड़प रही है गांगेय डॉल्फिन की दुनिया! प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य इन दिनों एक नए संकट को लेकर चर्चा में है। गंगा नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग के विस्तार के साथ बड़े-बड़े मालवाहक जहाजों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। विकास की इस रफ्तार के बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि कहीं यह बढ़ता जल परिवहन गंगा की दुर्लभ गांगेय डॉल्फिनों के अस्तित्व पर भारी तो नहीं पड़ रहा।1991 में अधिसूचित हुए विक्रमशिला गंगा डॉल्फ़िन सैंक्चुअरी में पिछले एक दशक में मानवीय गतिविधियाँ तेजी से बढ़ी हैं, जिससे डॉल्फ़िन इस जगह से दूर जा रहे हैं। गंगा नदी के 60 कि.मी. के इस सैंक्चुअरी क्षेत्र में कई बड़े पुल बन रहे हैं और टूट के […]