July 6, 2026
Naugachia: एनएच-31 पर सड़क हादसे में महिला घायल, पत्रकारों की तत्परता से समय पर पहुंची अस्पताल- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया। नवगछिया में रविवार रात एनएच-31 पर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान 21 वर्षीय रानी देवी, पति बबलू कुमार, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पत्रकारों की तत्परता से उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल महिला के भाई योगेश कुमार, निवासी तेतरी जीरोमाइल, ने बताया कि उनकी बहन अपने पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकार बसंत कुमार, नरेश चौधरी, राजकुमार सिंह और सिंटू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए […]