Month: July 2026

Purnia: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : तारकिशोर प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, बनभाग में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रणव यादव, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका तथा पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी ने की। डॉ. संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि मंच संचालन मीनाक्षी सिन्हा ने किया। मंच पर वीर […]

Purnia: डीएम ने पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यवेक्षण गृह में कुल 78 बच्चे आवासित पाए गए, जिनमें पूर्णिया जिले के 20 एवं कटिहार जिले के 58 बच्चे शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण भी किया तथा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों की रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कहानी की पुस्तकें, उपन्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अमरेश कुमार […]

Purnia: डीएम ने कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग +2 कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीविका द्वारा संचालित रसोई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही छात्राओं […]

Purnia: पूर्णिया में 178 चौकीदार-दफादारों के वृत्ति उन्नयन प्रस्तावों की समीक्षा, अनुकंपा पर चार नियुक्तियों को मिली स्वीकृति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में चौकीदार एवं दफादारों को सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन का लाभ प्रदान करने के संबंध में जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के कुल 178 चौकीदार एवं दफादारों के वृत्ति उन्नयन से संबंधित प्रस्तावों की विभागीय दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र कर्मियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से वृत्ति उन्नयन का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में चौकीदार के पद पर अनुकंपा के […]

Purnia: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के स्थापना दिवस पर पूर्णिया के दो स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर एड्स नियंत्रण एवं एचआईवी संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार और सेवाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्णिया जिले के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) स्थित एआरटी सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार तथा सहयोगी संस्था ऐडेन्ट के कार्यक्रम प्रबंधक संजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। दोनों को पटना स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के शेखपुरा सभागार में आयोजित समारोह में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि एआरटी सेंटर में एचआईवी संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने […]

Purnia: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जन्म स्मरण वर्ष पर भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जन्म स्मरण वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पूर्णिया द्वारा जिला कार्यालय में भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रप्रेम, त्याग और अखंड भारत के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर […]

Noimg

BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मुजफ्फरपुर। जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली बेला में दरभंगा के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति, सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बीडीओ का दूसरी महिला से कथित तौर पर संबंध था और इसी वजह से उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ का दूसरी महिला से संबंध होने के कारण अक्सर पति-पत्नी के […]

भागलपुर में हरगिला संरक्षण पर बड़ा सवाल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

क्या बिहार खो रहा है एक ऐतिहासिक अवसर! @ असम ने बनाया वैश्विक मॉडल, लेकिन गंगा किनारे बसे भागलपुर में अब भी अधूरी है संरक्षण की कहानी।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के किनारे बसे बिहार के भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में दुर्लभ पक्षी हरगिला (बड़ा गरूड़ (Greater Adjutant) की मौजूदगी प्रकृति का अनमोल उपहार है। यह वही पक्षी है जिसे कभी अशुभ मानकर लोग उसके घोंसलों वाले पेड़ों को काट देते थे। लेकिन आज असम ने इसी पक्षी को अपनी पहचान बना लिया है और हरगिला संरक्षण का मॉडल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भागलपुर भी इस दिशा में एक सुनहरा अवसर खो रहा है? असम में पर्यावरणविद् पूर्णिमा देवी […]

नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में देर रात शटर तोड़ने की कोशिश, मजबूत शटर के कारण लाखों की चोरी टली – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास विफल हो गया। अज्ञात बदमाशों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन शटर नहीं टूटने के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मधुरापुर बाजार स्थित श्री कृष्ण ज्वेलर्स के संचालक ज्ञानदेव कुमार पोद्दार को शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान के शटर से छेड़छाड़ किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि शटर […]

Naugachiya : तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा फूंस के घर पर पलटा, दो मासूम भाई-बहन की मौत GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आठ लोग घायल, एक की हालत गंभीर; मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 जाम नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना के सामने शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महादलित परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फूंस के घर पर पलट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खगरिया की ओर से नवगछिया की तरफ जा रहा लाल बालू लदा हाइवा अचानक टायर फटने के […]