Month: August 2026

Noimg

Purnia: अंतिम सोमवारी पर निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में डाक बम एवं कांवरियों की सेवा, श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर कटोरिया (बांका) स्थित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर में सेवा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिविर में महापौर विभा कुमारी, ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव सहित अन्य सदस्यों ने देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया। इस दौरान समस्त श्रद्धालुओं एवं कांवरिया भक्तों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद महापौर विभा कुमारी एवं ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए आगे बढ़ रहे डाक बम एवं कांवरिया भक्तों की सेवा-सत्कार की। लंबी और कठिन यात्रा के बीच श्रद्धालुओं के विश्राम एवं सुविधा के लिए शिविर में शरबत, फल, मुरब्बा, जूस सहित विभिन्न प्रकार के फलाहार […]

Noimg

Purnia: डॉ. दिलीप जायसवाल ने भगवा अंगवस्त्र भेंट कर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी का बढ़ाया उत्साह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के सोमवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बरूनेश्वर स्थान में पूजा-अर्चना एवं सरकारी मेला कार्यक्रम से लौटने के दौरान मधुबनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान आगामी 27 अगस्त को पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय शिव भक्त कांवरिया सेवा शिविर को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बताया कि […]

Noimg

Naugachia: रक्षाबंधन पर नवगछिया के RG MOTORS का विशेष ऑफर, इलेक्ट्रिक स्कूटी पर मिल रही ₹5 हजार तक की विशेष छूट,60 हज़ार की गाड़ी मात्र 55 हज़ार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रक्षाबंधन के खास अवसर पर नवगछिया के ग्राहकों के लिए RG MOTORS की ओर से विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह ऑफर खासा आकर्षक है। ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीद पर ₹5 हजार तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके तहत ₹60 हजार कीमत वाली गाड़ी को मात्र ₹55 हजार में घर ले जाने का अवसर मिल रहा है। नवगछिया के NH-31 स्थित बस स्टैंड के पास सुंदरम् होटल के नजदीक स्थित RG MOTORS पिछले दो वर्षों से लगातार ग्राहकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। संस्थान की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की बिक्री […]

Noimg

Naugachia: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षा सेवकों ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिक्षा सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से शिक्षा सेवकों के मानदेय में वृद्धि सहित अन्य अपेक्षित मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया। इस दौरान भागलपुर शिक्षा सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर रजक, महासचिव प्रकाश रजक, नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष शंभू कुमार रजक एवं सचिव कुनकुन रजक सहित विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षा सेवक मौजूद रहे। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए बिहार सरकार से आवश्यक अनुमोदन कराने का आश्वासन दिया। DESK2026

Noimg

Naugachia: गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में घुसा पानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या सात के पास रविवार शाम गंगा का जलस्तर 31.76 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 31.60 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थानीय स्तर पर पिछले 24 घंटे में जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की वृद्धि बताई गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण निचले और गंगा के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है। ब्रह्मोत्तर बांध के पास भी गंगा का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों की नजर अब जलस्तर में होने वाली आगे की वृद्धि पर टिकी है। इधर, जल संसाधन विभाग के […]

Noimg

Naugachia: सांस्कृतिक विविधता प्रशिक्षण में डॉ. अमृता ने लिया हिस्सा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रखंड के रामधारी इंटर उच्च विद्यालय, तेतरी की शिक्षिका डॉ. अमृता ने उदयपुर, राजस्थान में आयोजित दस दिवसीय ‘आवर कल्चरल डायवर्सिटी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की विविधता को समझने के साथ लोककला, लोकसंगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान को शिक्षा से जोड़ना रहा। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अमृता ने बिहार की लोक संस्कृति और परंपराओं को साझा किया तथा अन्य राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से समझा। विशेषज्ञों ने संस्कृति आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। डॉ. अमृता ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और गतिविधियों को […]

Noimg

Naugachia: शराब बरामदगी मामले में चार महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी कपिलदेव यादव, पिता बौक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को रंगरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहरा दियारा में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की थी। मामले को लेकर रंगरा थाना कांड संख्या 90/26, दिनांक 14 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(a)(d) के […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम का तबादला, के. परीक्षित होंगे नए अनुमंडल पदाधिकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहित कर्दम को नवगछिया एसडीओ के पद से स्थानांतरित करते हुए कैमूर जिले में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। रोहित कर्दम ने जनवरी 2026 में नवगछिया एसडीओ के रूप में योगदान दिया था। कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था के साथ जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, अतिक्रमण और यातायात जैसी स्थानीय समस्याओं को लेकर सक्रियता दिखाई थी। […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार की नदियों का जलस्तर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नौ स्टेशनों पर खतरे के निशान से ऊपरबह रहा पानी, गंगा के कई घाटों पर बढ़ाव प्रदीप विद्रोही पटना। बिहार में रविवार दोपहर 2 बजे तक केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से दर्ज जलस्तर के अनुसार राज्य की प्रमुख नदियों में कई जगह पानी बढ़ रहा है। उपलब्ध 31 गेज स्टेशनों के आंकड़ों में कम से कम नौ स्टेशनों पर नदियां खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज की गई हैं। इनमें गंगा, बूढ़ी गंडक, गंडक, घाघरा तथा कोसी तंत्र से जुड़े स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, कई अन्य स्टेशनों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और कुछ जगहों पर पिछले 24 घंटे में पानी घटा भी है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के अनुसार, गंगा में पटना के गांधी घाट […]

Noimg

Bhagalpur : जब उम्र थम गई, आस्था दौड़ती रही! 60 की रेणु देवी ने फिर थामी डाक बम की राह, 28 साल से हर सोमवारी बाबा के दरबार में हाजिरी@ रेणु देवी इस सावन माह में लगातार चौथी बार डाक बम के रूप में सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पर निकली हैं।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हालांकि उनकी शिवभक्ति का यह सिलसिला नया नहीं है। वर्ष 1998 से सावन के प्रत्येक सोमवार को वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचती हैं और जलाभिषेक करती हैं। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पीठ पर गंगाजल से भरी गगरी… कंठ में गूंजता ‘बोल-बम’… आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की आस और कदमों में ऐसी रफ्तार, जिसे देखकर उम्र भी मानो ठिठक जाए। सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाकर देवघर की ओर बढ़ते डाक बमों के कारवां में धनबाद की 60 वर्षीय रेणु देवी एक बार फिर आस्था की मिसाल बनकर दौड़ पड़ी हैं। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि 28 वर्षों से जारी वह संकल्प है, जिसमें उम्र पीछे छूट गई और महादेव के प्रति विश्वास आगे […]