Month: August 2026

Noimg

Purnia: राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पूर्णिया के चित्रकार ध्रुव कुमार को उत्कृष्टता पुरस्कार से किया गया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । नई दिल्ली स्थित लोकायता आर्ट गैलरी में आयोजित राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी-2026 में पूर्णिया के चित्रकार एवं सहायक प्राध्यापक ध्रुव कुमार को उत्कृष्टता पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी रेनबो आर्ट वर्ल्ड की ओर से 7 से 9 अगस्त तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के चर्चित कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार विजेता एवं एआईएफएसीएस के अध्यक्ष प्रो. बिमान बिहारी दास, विशिष्ट अतिथि नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एवं मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह, प्रख्यात कलाकार एस. भूपिंदर सिंह नंदा, विशेष अतिथि कलर कैनवास आर्ट अखबार के संस्थापक विजय पाल तथा रेनबो आर्ट ग्रुप के आयोजक […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया के गौशाला रोड़ में अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य शुभारंभ, आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग रहे मौजूद नवगछिया। शहरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, क्लिनिक के संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर के पिता एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक मो. अख्तर आलम तथा उनकी माता शिक्षिका जीनत आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अंगवस्त्र से सम्मान के साथ हुई। इसके बाद विधिवत रूप […]

Noimg

Naugachia: मधुश्रावणी महापर्व के पांचवें दिन विशेष पूजा-अर्चना, नवगछिया में परंपरा और आस्था का संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: मिथिलांचल की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक मधुश्रावणी महापर्व इन दिनों पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवगछिया सहित आसपास के मैथिल परिवारों में इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को महापर्व के पांचवें दिन नवविवाहिताओं ने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। मधुश्रावणी पर्व नवविवाहित महिलाओं का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे विवाह के बाद प्रथम सावन में मायके में रहकर मनाने की परंपरा है। लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। भगवान शिव, माता पार्वती, नाग देवता तथा गौरी की पूजा के साथ लोककथाओं का श्रवण कराया […]

Noimg

Naugachia: गले में गोली लगने से घायल मोमोज विक्रेता सौरव की इलाज के दौरान मौत, तीन माह बाद टूटी जिंदगी की डोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित गरैया चौक पर 12 मई 2026 को दिनदहाड़े गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय मोमोज विक्रेता सौरव कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन महीने तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उसने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि 12 मई को गरैया […]

Noimg

Naugachia: मद्यनिषेध के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, 28.50 लीटर अवैध शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । 06 अगस्त 2026 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक उजला रंग का कार रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 11 एआर- 3611 अवैध शराब की खेप लेकर गोपालपुर से रंगरा चौक की ओर जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में रंगरा थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा चौक के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन की तलाशी के क्रम में कुल- 22.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही वाहन सवार व्यक्ति पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमरा निवासी रूपेश कुमार पिता अरूण मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख़्या- 201/26, धारा- 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 के तहत् […]

Noimg

Naugachia: रंगरा में सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे ने दे दी जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित रंगरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) भोला प्रसाद मंडल के पुत्र रंजीत कुमार राणा ने घर में जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार राणा गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। शुक्रवार को जब काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के अंदर सीढ़ी के पास शव मिला। यह दृश्य देखते […]

Noimg

Naugachia: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

24 घंटे में नवगछिया पुलिस ने किया खुलासा नवगछिया पुलिस ने अपहरण एवं हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को कमलेश्वरी मिस्त्री ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनका पुत्र उमेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाने नवगछिया […]

Noimg

Naugachia: सड़क किनारे मां बनी, कुछ ही देर में उसी मां ने नवजात की जिंदगी छीन ली- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बरुण बाबुल, जीएस न्यूज नवगछिया. वर्षों से सड़कों पर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक युवती शुक्रवार को सड़क किनारे मां बनी, लेकिन बच्चे के जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी जिंदगी खत्म हो गई. नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा आचार्य टोला, लक्ष्मीपुर गोसाईं गांव चौक के समीप हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पेड़ के नीचे दिया बच्चे को जन्म, फिर हुई दर्दनाक घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को शुक्रवार शाम सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे प्रसव पीड़ा हुई. कुछ ही देर में उसने नवजात को जन्म दिया. इसके बाद उसने नवजात को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी वह मृत नवजात को […]

Noimg

Naugachia: 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम मोतिहारी रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मोतिहारी में आयोजित होने वाली 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की टीम नवगछिया से मोतिहारी के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम पूरी तैयारी के साथ रवाना हुई है। वहीं, संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में देवा श्री, आराध्या सिंह, राजवीर सिंह, कुमार अभिनव, अभिषेक कुमार भगत, आदित्य कुमार, यीशु कुमार तथा रवि रंजन शामिल हैं। उन्होंने बताया […]

Noimg

Naugachia: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मंजूषा अंगवस्त्र भेंट कर प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवगछिया में स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की गई। नवगछिया अधिवक्ता संघ के महासचिव अजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, रजनीकांत सिंह, पवन कुमार गुप्ता एवं अन्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर भागलपुर और नवगछिया के स्थानीय बुनकरों द्वारा निर्मित मंजूषा पेंटिंग से सुसज्जित अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। भेंट किए गए अंगवस्त्रों पर अंग प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान मानी जाने वाली महासती बिहुला-विषहरी की लोकगाथा पर आधारित मंजूषा कला की आकर्षक चित्रकारी की गई थी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय हथकरघा उद्योग, मंजूषा कला तथा पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देना और बुनकरों की कला को व्यापक पहचान दिलाना था। इस […]