Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे-85 पर किरणपुर मदरसा के समीप हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सौरभ सुमन और 23 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक से वेल्थू गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर पहुंचे इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता, मिशन 2029-30 को लेकर किया बड़ा ऐलान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी के भागलपुर जिला इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञानू गुप्ता के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान आई.पी. गुप्ता ने कहा कि पार्टी मिशन 2029 और 2030 को लेकर पटना में एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। आई.पी. गुप्ता ने कहा कि बिहार सरकार ने सवर्ण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति संबंधी विधेयक पारित किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि […]

Noimg

Bhagalpur: गांधी मजबूरी नहीं, आत्मबल और संघर्ष की मजबूती का प्रतीक: डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में गांधी विचारों पर तीन दिवसीय आयोजन का आगाज, वक्ताओं ने सत्य-अहिंसा और सद्भाव को बताया आज की जरूरत। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जब पूरा देश निराशा और असहायता के दौर से गुजर रहा था, तब महात्मा गांधी ने अपने विचारों, सत्य और अहिंसक संघर्ष के बल पर लोगों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया। गांधी किसी मजबूरी का नहीं, बल्कि मजबूती और आत्मविश्वास का नाम हैं। ये बातें ग्वालियर से आए प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहीं।स्थानीय श्वेतांबर जैन धर्मशाला में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र और महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गांधीजी ने कमजोर समझे […]

Noimg

Bhagalpur: 52 मिनट की जंग… फिर मिली आज़ादी: तीन महीने तक तस्करों के चंगुल में कैद छात्रा को पुलिस ने छुड़ाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तीन महीने तक तस्करों के नरक में कैद रहने के बाद आखिरकार मुजफ्फरपुर की 12वीं की छात्रा को नई जिंदगी मिल गई। जिस लड़की ने गुस्से में घर छोड़ा था, वह देखते ही देखते मानव तस्करों के ऐसे जाल में फंस गई, जहां उसे पहले कोलकाता और फिर भागलपुर में बेच दिया गया। तस्कर उसे तीसरी बार बेचने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने साहसिक कार्रवाई कर उसकी जिंदगी बचा ली। यह पूरा घटनाक्रम किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। मुजफ्फरपुर पुलिस की महिला जांच अधिकारी पूजा कुमारी अपनी टीम के साथ भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिवानपुर गांव पहुंचीं। पहले करीब 35 मिनट तक इलाके की रेकी की गई। इसके […]

Noimg

Bhagalpur: धरती भी होगी सेहतमंद, किसान भी होंगे मालामाल: भागलपुर में प्राकृतिक धान खेती की नई शुरुआत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 375 एकड़ में विकसित होंगे तीन क्लस्टर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के लिए 2,481 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके तहत देशभर में 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए 15 हजार ग्राम क्लस्टरों के माध्यम से एक करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। खेती को रसायनों की गिरफ्त से बाहर निकालकर पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में भागलपुर ने बड़ा कदम बढ़ाया है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के तहत जिले में 375 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक और जैविक धान की खेती के लिए तीन कृषि क्लस्टरों का चयन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों […]

Noimg

Bhagalpur: ऑपरेशन मुस्कान बना खुशियों की वजह: भागलपुर पुलिस ने 14 लाख के 60 मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर खिली मुस्कान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी जांच से मिली बड़ी सफलता, एसएसपी कार्यालय में वास्तविक मालिकों को सौंपे गए मोबाइल।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 14 लाख रुपये मूल्य के 60 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने भागलपुर पुलिस के प्रयासों की जमकर सराहना की।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (नगर) […]

Noimg

Bhagalpur: पूर्ण लोकतंत्र’ की अवधारणा को मिला मांझी का समर्थन, पुस्तक विमोचन में होंगे मुख्य अतिथि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘भारत में पूर्ण लोकतंत्र की स्थापना’ विषय पर आधारित आगामी पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और वैचारिक समर्थन मिला है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पुस्तक के राष्ट्रीय विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई आत्मीय मुलाकात के दौरान पुस्तक के लेखक सह पीरपैंती विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक ई. ललन कुमार ने बताया कि मांझी को 14 अगस्त 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय विमोचन समारोह एवं ‘भारत में पूर्ण लोकतंत्र की स्थापना’ अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री ने निमंत्रण […]

Noimg

Bhagalpur: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भागलपुर का परचम, देश के 72 क्लस्टरों में मीरनचक, गोराडीह बना नंबर-1- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में मीरनचक क्लस्टर को उसकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान केवल एक क्लस्टर की जीत नहीं, बल्कि भागलपुर के सिल्क, खादी उद्योग और यहां के हजारों बुनकरों की मेहनत, परंपरा और प्रतिभा का राष्ट्रीय सम्मान होगा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भागलपुर के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। देशभर के 72 हथकरघा क्लस्टरों के बीच आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित मीरनचक क्लस्टर ने डिजाइनिंग श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भागलपुर के विश्वप्रसिद्ध सिल्क एवं खादी उद्योग को नई पहचान और नई […]

Noimg

Bhagalpur: उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी, स्विस कॉटेज में सुकून का ठिकाना, सुल्तानगंज में पर्यटन का नया अनुभव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीसुल्तानगंज। इस बार श्रावणी मेले में सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को केवल बाबा अजगैबीनाथ के दर्शन और उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान का ही अवसर नहीं मिलेगा, बल्कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का भी नया अनुभव मिलेगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा और ठहराव को ध्यान में रखते हुए स्विस कॉटेज और आकर्षक पर्यटन व्यवस्थाओं की शुरुआत की है।उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्नान के बाद श्रद्धालु अब प्राकृतिक वातावरण के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस स्विस कॉटेज में विश्राम का आनंद ले सकेंगे। इन कॉटेज में आरामदायक आवास के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि धार्मिक यात्रा यादगार पर्यटन अनुभव में बदल सके।पर्यटन विभाग ने इस वर्ष […]

Noimg

Purnia: महंगाई, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार विफल : बिजेंद्र यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के पलायन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ती महंगाई और रोजगार के अभाव के कारण आम जनता गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि आवश्यक खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बिजली तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण लाखों शिक्षित एवं कुशल युवा […]