August 7, 2026
Purnia: वार्ड संख्या-7 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ संयुक्त निरीक्षण, गुणवत्ता व तकनीकी मानकों की हुई जांच- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया । जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 में निर्माणाधीन तीन पीसीसी सड़कों का संयुक्त भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन, जल निकासी व्यवस्था, सड़क की उपयोगिता सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जांच दल में संबंधित योजना के संवेदक रुपेश कुमार मेहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (कसबा) तथा सहायक अभियंता निशांत कुमार आलोक शामिल थे। जिला प्रशासन ने बताया […]