Month: August 2026

Noimg

Naugachia: परबत्ता में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम का विरोध, आरोपित फरार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची नवगछिया उत्पाद विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दास ने बताया कि गश्ती दल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचते ही आरोपित की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसके पति ने शराब नहीं पी है और उसे नहीं ले जाने दिया जाएगा। […]

Noimg

Naugachia: कदवा फोरलेन पर बड़े गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क मरम्मत की उठी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नवगछिया-कदवा फोरलेन सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। बाबा विशु राउत सेतु के संपर्क पथ पर कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें जमा बारिश का पानी राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। इसके कारण बाइक सवारों सहित अन्य वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में पानी प्लांट संचालक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, मारपीट व लूट की शिकायत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया बाजार स्थित धर्मशाला रोड के वैदेही कॉम्प्लेक्स में संचालित एक पानी प्लांट के संचालक ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा नगदी लूट लेने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिहानाबाद निवासी महबूब आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह धर्मशाला रोड स्थित वैदेही कॉम्प्लेक्स में पानी का प्लांट संचालित करते हैं। उनके अनुसार चंद्रशेखर यादव सहित दो लोग लाठी लेकर उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उनके छोटे भाई मु. मंसूर के साथ मारपीट की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने प्लांट चलाने के एवज में 50 […]

Noimg

Naugachia: 28 अगस्त को नवगछिया में उत्कृष्ट युवाओं का होगा सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 28 अगस्त को नवगछिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवा, खेल, शिक्षा, राजनीति, कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और मेहनत को पहचान दिलाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल […]

Noimg

Naugachia: कदवा में सड़क पर बने गड्ढे के कारण सीएनजी ऑटो पलटा, छह कांवरिया घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया प्रखंड के कदवा स्थित बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर मिलन चौक के समीप गुरुवार को सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार छह कांवरिया घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मधेपुरा जिले के बरेली बाजार के निवासी हैं और महादेवपुर घाट से गंगाजल लेकर सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। घायलों में जोगेंद्र महतो के पुत्र सरोज कुमार, उनकी पत्नी चंदन कुमारी, पुत्री सोनाक्षी कुमारी, दुखन महतो की पत्नी सुनीता देवी, जोगेंद्र महतो के पुत्र विनोद कुमार सहित छह लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों एवं कदवा थाना पुलिस की सहायता से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सरोज कुमार की […]

Noimg

Bhagalpur: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, तीन युवकों के खिलाफ शिकायत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं जबरन खींचकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने नाथनगर थाना और भागलपुर रेल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित नूरपुर निवासी बताई गई है। छात्रा के अनुसार वह किसी कार्य से घर से नाथनगर बाजार जा रही थी। इसी दौरान नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तीन युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि तीनों युवक उसे जबरन खींचकर प्लेटफॉर्म की दीवार से सटे रास्ते की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे। छात्रा ने साहस दिखाते हुए विरोध किया […]

Noimg

Bhagalpur: एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मालदा मंडल ने किया वृक्षारोपण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा गुरुवार को मालदा स्थित लक्ष्मण सेन स्टेडियम के बाहर तालाब किनारे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल के पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ईएनएचएम) विभाग द्वारा किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों, रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व स्तनपान सप्ताह : मॉडल सदर अस्पताल में माताओं को स्तनपान की सही विधि की दी गई जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के तहत भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्स प्रैक्टिशनर इन मिडवाइफरी (एनपीएम) द्वारा नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान के महत्व एवं उसकी सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डेमो के माध्यम से माताओं को नवजात को सही तरीके से स्तनपान कराने की प्रक्रिया समझाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु के लिए केवल मां का दूध ही सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है तथा कई प्रकार की बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित हो रहा eShravani ऐप, जिला प्रशासन ने डाउनलोड करने की अपील की- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित eShravani मोबाइल ऐप उपयोगी डिजिटल माध्यम बनकर सामने आया है। इस ऐप के जरिए श्रद्धालु मेला से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐप में मेला मार्ग, महत्वपूर्ण संपर्क नंबर, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा अन्य उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्रावणी यात्रा शुरू करने से पहले अपने एंड्रॉयड मोबाइल में eShravani ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि मेला से संबंधित अद्यतन जानकारी समय-समय पर प्राप्त होती रहे और […]

Noimg

Bhagalpur: डम – डम डमरू बजाबे जोगिया… 15 किलो का डमरू कांवड़ बना आस्था का आकर्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर/सुल्तानगंज। श्रावणी मेले के आठवें दिन गुरुवार को सुल्तानगंज से देवघर जाने वाला 105 किलोमीटर लंबा कांवरिया पथ पूरी तरह भगवामय नजर आया। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयघोष के बीच लाखों शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। 30 जुलाई को मेले के शुभारंभ के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक कांवरिए सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बार आस्था के इस महासागर में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना 15 किलो वजनी डमरू आकार का कांवड़। झारखंड के धनबाद से पहुंचे शिवभक्त अजय विश्वकर्मा अपनी अनूठी कांवड़ के साथ जैसे ही कांवरिया पथ पर निकले, श्रद्धालुओं की भीड़ उन्हें देखने […]