Month: September 2026

Noimg

Naugachia: बगड़ी में मारपीट के बाद हत्या के प्रयास का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में 12 सितंबर को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में खरीक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में वादिनी के फर्द बयान के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 276/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना में संलिप्तता के आरोप में भीखो यादव, पिता स्व. नारायण यादव और उसके पुत्र सुमित यादव, दोनों निवासी बगड़ी, थाना खरीक, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने […]

Noimg

Naugachia: बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पर महिला को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप, पति समेत तीन पर शिकायत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के पुनामा प्रतापनगर गांव में बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका कुमारी (30) ने पति समेत सास और गोतनी पर कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। पीड़िता के अनुसार, घर में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। प्रियंका के चार छोटे बच्चे हैं। उसका आरोप है कि परिवार के कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने अपने पति पंकज कुमार से इसका विरोध करते हुए कहा कि आपके सामने परिवार के लोग बच्चों को मारते हैं, लेकिन आप कुछ नहीं कहते हैं। […]

Noimg

Naugachia: प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राघोपुर बांध का किया निरीक्षण, कटावरोधी कार्य तेज करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने रविवार को खरीक प्रखंड के राघोपुर बांध का निरीक्षण कर कटाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बांध की वर्तमान स्थिति, कटाव की स्थिति और अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी परीक्षित के. से बाढ़ एवं कटाव से उत्पन्न स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से कटाव प्रभावित क्षेत्र में किए गए कार्य, बचाव के लिए उठाए गए कदम और आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और कटाव को नियंत्रित करने के […]

Noimg

Naugachia: शादी का झांसा देकर 20 दिनों तक घर में रखने और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की मां गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। शादी का झांसा देकर युवती को करीब 20 दिनों तक घर में रखने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नवगछिया महिला थाना पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता ने 11 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि खरीक थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर अपने घर में करीब 20 दिनों तक रखा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर नवगछिया महिला थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर को आरोपी मनीष कुमार की मां वीणा देवी, पति नंदकिशोर […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दर्जनों निजी विद्यालयों के संचालक और सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां नवगछिया । बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन बिहपुर चौक स्थित बिशॉप स्कॉलर एकेडमी स्कूल परिसर में किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले दर्जनों विद्यालय संचालकों सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह के मुख्य अतिथि भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज और […]

Noimg

Naugachia: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, सड़क से चापरहाट बाजार जाने के दौरान हुआ हादसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में रेलवे ढाला के समीप बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सधुआ गांव निवासी स्वर्गीय महावीर मालाकार के पुत्र बुधो मालाकार के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधो मालाकार बाढ़ के पानी से होकर सड़क के रास्ते चापरहाट बाजार जा रहे थे। रेलवे ढाला के समीप अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अधिक गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण तत्काल पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना रंगरा […]

Noimg

Naugachia: भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा पोखरिया, सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी सीआरपीएफ जवान मुकेश कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी पर शिमला लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीआरपीएफ की बटालियन के जवान पार्थिव शरीर को लेकर नवगछिया पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद […]

Noimg

Bhagalpur: राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए—डीएम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी हैं। जिला प्रशासन के अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार, जिले के 15 प्रखंडों की 114 पंचायतों के 456 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में कुल 2,10,219 परिवारों की लगभग 9,15,781 आबादी प्रभावित हुई है।प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 73,090 परिवारों को सहायता प्रदान की जा चुकी है, जबकि 24,812 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत एवं बचाव कार्यों […]

Noimg

Bhagalpur: ऊर्जा नगरी कहलगांव बनी ‘कूड़ा नगरी’, सफाई व्यवस्था को लगा ग्रहण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सफाई में लगी एजेंसी को प्रति वर्ष करीब 6 करोड़ 92 लाख रुपये भुगतान के बाद भी हालात बदतर; सात दिनों से नहीं उठा कचरा, ‘कोढ़ में खाज’ बनी व्यवस्था।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सफाई में लगी एजेंसी को प्रति वर्ष करीब 6 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी ऊर्जा नगरी के नाम से पहचान रखने वाला कहलगांव इस बाढ़-बरसात के मौसम में मानो ‘कूड़ा नगरी’ बनने की प्रतियोगिता में उतर आया है। व्यवस्था की हालत ‘कोढ़ में खाज’ जैसी हो चुकी है। यहां कूड़े का ढेर बढ़ रहा है और जिम्मेदारों की चिंता घटती जा रही है। पिछले सात दिनों से नगर पंचायत के 17 वार्डों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ है। सड़ांध से परेशान राहगीरों […]

Noimg

Bhagalpur: सबौर में दौड़ी खेल प्रतिभा, बालक वर्ग में मेजबान और बालिका वर्ग में कहलगांव का दबदबा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता संपन्न; सबौर कॉलेज के अभिषेक और एसएसवी कहलगांव की पांचो कुमारी ने जीता व्यक्तिगत खिताब। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सुबह की हल्की ठंडक, सड़कों पर दौड़ते कदम और जीत के लिए प्रतिभागियों में दिखता जबरदस्त उत्साह। इसी खेल भावना के बीच तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बालक एवं बालिका क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सबौर महाविद्यालय, सबौर में भव्य समापन हुआ। मेजबान सबौर महाविद्यालय ने बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनकर मैदान मारा, जबकि बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप पर एस.एस.वी. महाविद्यालय, कहलगांव ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में 12.5 किलोमीटर और बालिका वर्ग में पांच किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। बालक वर्ग की […]