Month: October 2026

Noimg

Purnia: चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को उपमहापौर ने बताया निराधार-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पल्लवी गुप्ता ने एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर रखा पक्ष, कांग्रेस के आरोपों पर उठाए सवाल पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष एवं कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उपमहापौर ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के नाम दर्ज हैं। […]

Noimg

Purnia: कैलाशपति मिश्र की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों पर चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

7 अक्टूबर को कला भवन से थाना चौक तक निकलेगी सेवा ज्योति मशाल यात्रा, प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता पूर्णिया। विधायक जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को जनसंघ से भाजपा तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं गुजरात के राज्यपाल रहे स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक, पांचों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कैलाशपति मिश्र के संगठनात्मक योगदान और राजनीतिक जीवन को याद किया। कार्यक्रम के दौरान 7 अक्टूबर को कला भवन में आयोजित होने वाले सेवा ज्योति यात्रा […]

Noimg

Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वीवीआईटी का शैक्षणिक भ्रमण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और तकनीकी सुविधाओं की ली जानकारी पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का 3 अक्टूबर को विद्या विहार प्रौद्योगिकी संस्थान (वीवीआईटी), पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आधुनिक तकनीक तथा भविष्य में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार के सहयोग तथा कुलसचिव सौरभ कुमार के नेतृत्व में किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वीवीआईटी की विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित सुविधाओं, विभिन्न कार्यशालाओं, रसायन विज्ञान […]

Noimg

Purnia: दिनकर की रचनाओं में आज भी जीवंत है राष्ट्रीय चेतना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कलाभवन साहित्य विभाग की संगोष्ठी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई विस्तृत चर्चा पूर्णिया। कलाभवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवमुनि यादव ने की। मुख्य अतिथि हिंदी विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज रहे। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पीजी सेंटर सहरसा के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर कश्यप, डॉ. प्रभात नारायण झा, डॉ. उषा शरण, डॉ. मुकेश कुमार सिंह तथा कलाभवन प्रबंधन परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रकवि दिनकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साहित्य […]

Naugachia: इं. अंशु सिंह बने भागलपुर-बांका-नवगछिया के मंडलीय समन्वयक- GS NEWS

bihar bhagalpurJYOTI KUMARI0

19 वर्षीय शिवम सांडिल्य को भागलपुर जिला मुख्य समन्वयक की जिम्मेदारी भागलपुर। ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने भागलपुर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन की ओर से इं. अंशु सिंह को भागलपुर, बांका एवं नवगछिया का मंडलीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, 19 वर्षीय शिवम सांडिल्य को भागलपुर जिला मुख्य समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रणेता एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी विकास वैभव के मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। बताया गया कि दोनों पदाधिकारियों का चयन उनके समर्पण, सक्रियता, कार्यशैली तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान की भावना […]

Noimg

Bhagalpur: तेज धार में बहकर सबौर के इंग्लिश पहुंचा जहाज, एसडीआरएफ ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ नदी की धारा भी तेज हो गई है। रविवार शाम नवगछिया से भागलपुर आ रहा एक जहाज तेज बहाव की चपेट में आकर अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और बहते हुए सबौर के इंग्लिश क्षेत्र तक पहुंच गया। जहाज के बहाव में चले जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर जहाज में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज धारा के बीच हुए इस रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने में टीम सफल रही।गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी की धारा में तेजी आने से जलयानों के परिचालन में भी […]

Naugachia: कटरिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नीचा प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और पर्याप्त यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी नवगछिया । कटरिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के अभाव के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन का प्लेटफॉर्म काफी नीचा होने के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को कठिनाई होती है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को उठानी पड़ती है। वहीं, भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन में चढ़ना और उतरना जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती […]

Naugachia: वायरल वीडियो की जांच के बाद रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जहान्वी चौक के पास टोटो चालक से पैसे मांगने का वीडियो हुआ था प्रसारित, पुलिस ने दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शुरू की छापेमारी नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की जांच के बाद इस्माइलपुर थाना पुलिस ने टोटो चालक से रंगदारी के रूप में पैसे मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है। मामले में शामिल दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के समीप दो व्यक्तियों द्वारा एक […]

Noimg

Naugachia: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच महिलाएं घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कुदाल, लाठी और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप; गंभीर रूप से घायल महिला भागलपुर रेफर नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। गंभीर रूप से घायल सुलेखा देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों में बलराम सिंह की पत्नी सुलेखा देवी, बबलू सिंह की पत्नी गुड्डी देवी, रमेश सहनी की पत्नी प्रियंका देवी, राकेश कुमार की पत्नी सोनी देवी और राहुल कुमार की […]

Noimg

Naugachia: 15 लाख कीमत के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तेतरी जीरोमाइल के पास पुलिस की कार्रवाई, 2,500 रुपये नकद और मोबाइल बरामद; 15 लाख रुपये आंकी गई कीमत नवगछिया। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने तेतरी जीरोमाइल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी और बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि […]