Month: October 2026

Bhagalpur: बढ़ते जलस्तर, एप्रोच रोड पर कटाव से तीनों घाटों से फेरी सेवा पर बाईक लोडिंग दो दिनों के लिए बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर शुरू हुए कटाव को देखते हुए जिले के तीन घाटों से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर दो दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इसके कारण नवगछिया की ओर स्थित एप्रोच रोड पर कटाव शुरू हो गया है, जिससे बाइक से आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही है। स्थिति को देखते हुए बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट तथा जाह्नवी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक का आवागमन आगामी दो […]

Bhagalpur: गांधी जयंती पर समवेत के केंद्रों में बच्चों ने लिया अहिंसा, समानता और सम्मान का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सन्हौला,खरीक,कहलगांव,जगदीशपुर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘समवेत’ की ओर से सन्हौला, खरीक, कहलगांव एवं जगदीशपुर प्रखंड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल क्षेत्रों में संचालित 8 प्रेरणा केंद्रों एवं 2 ई-एजुकेशन सेंटरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रों के मोटीवेटरों एवं समवेत के निदेशक विक्रम ने बच्चों के साथ गांधी जी के मूल्यों तथा वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता को लेकर संवाद किया। बच्चों ने भी अहिंसा, समानता, सम्मान और न्याय को लेकर अपने विचार साझा किए। मोटीवेटर कुमार आनंद ने कहा कि गांधी जी की अहिंसा केवल […]

Bhagalpur: 28 करोड़ का बेली ब्रिज, 115 दिनों का सफर और फिर करोड़ों की कवायद… आखिर सरकारी धन के इस्तेमाल की यह कहानी क्या कहती है?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु की बदहाल व्यवस्था के बीच एक ऐसा सवाल खड़ा हो गया है, जिसका जवाब अब जनता मांग रही है – अगर बेली ब्रिज महज कुछ महीनों की जरूरत के लिए था, तो इस पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए गए और अब पुनर्स्थापना के नाम पर फिर करोड़ों रुपये क्यों खर्च हो रहे हैं?प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण और स्थायी मरम्मत कार्य पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं विस्तृत परियोजना एवं कैबिनेट से स्वीकृत कुल पैकेज की राशि करीब 126.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में निर्माण, अस्थायी व्यवस्था और पुनर्स्थापना पर होने वाले खर्च ने सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े […]

Bhagalpur: भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, चौथे दिन भी अफरातफरी, रेल परिचालन व्यवस्था को लेकर उठे सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ लगातार चौथे दिन यात्रियों की परेशानी के बीच अब क्षेत्र के लोगों की मांग है कि रेलवे प्रभावित रेलखंड में उपलब्ध सुरक्षित विकल्पों की समीक्षा करे और यात्रियों की सुविधा के लिए व्यावहारिक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा नदी के कटाव के कारण महाराजपुर स्टेशन के पास रेल पटरी प्रभावित होने के बाद भागलपुर–साहिबगंज और साहिबगंज – रामपुरहाट रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित है। लगातार कई घंटों के अंतराल के बाद ट्रेन चलाए जाने के कारण भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि महाराजपुर के पास रेल पटरी प्रभावित होने के बावजूद प्रभावित हिस्से को छोड़कर सुरक्षित रेल लाइन पर सीमित अथवा वैकल्पिक […]

Bhagalpur: सकरिगली-महाराजपुर के बीच तटबंध पुनर्बहाली का काम युद्धस्तर पर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने किया निरीक्षण, चौबीसों घंटे जुटे रेलवे कर्मी और श्रमिक। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरिगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध की पुनर्बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को मालदा टाउन-साहिबगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलमार्ग और रेलवे आधारभूत संरचना की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सकरिगली-महाराजपुर के बीच चल रहे तटबंध पुनर्बहाली कार्य का स्थल निरीक्षण किया।डीआरएम ने मौके पर पहुंचकर पुनर्बहाली कार्य की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने अभियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों तथा पुनर्बहाली कार्य में लगे श्रमिकों के […]

Bhagalpur: नीतीश संवाद’ में जीविका के 20 वर्षों और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ @ वक्ताओं ने स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव को रेखांकित किया। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मौर्य विवाह भवन में शुक्रवार को ‘नीतीश संवाद : जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका के दो दशक के कार्यों, स्वयं सहायता समूहों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी थे। विधान पार्षद विजय कुमार सिंह और विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने की, जबकि जदयू के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने नेतृत्व किया। मंच संचालन महानगर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शालिनी साह ने किया। मुख्य वक्ता दुलालचंद्र […]

Bhagalpur: अहिंसा के विचार से हिंसा की प्रवृत्ति का मुकाबला संभव – पीवी राजगोपाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गांधी सद्भावना यात्रा के साथ तीन दिवसीय गांधी उत्सव का शुभारंभ, अंगिका में ‘महात्मा गांधी की आत्मकथा’ के अनुवाद का विमोचन।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गांधी जयंती एवं गांधी के भागलपुर-बांका आगमन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिशा ग्रामीण विकास मंच, बैजनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांधी उत्सव 2026 का शुक्रवार को गांधी सद्भावना यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यात्रा में केरल से आए वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक पी. वी. राजगोपाल, लुधियाना से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता हरिओम जिंदल, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत, नगर विधायक रोहित पांडेय, शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा और बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांधी की भूमिका में विजय झा भी यात्रा में साथ रहे। सद्भावना […]

Bhagalpur: कबड्डी… कबड्डी…, एसएसवी कॉलेज मैदान में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ शुक्रवार के मैच में टीएनबी कॉलेज भागलपुर, जेपी कॉलेज, नारायणपुर ने पुरुष वर्ग में और मुरारका कॉलेज, सुल्तानगंज, एसएम कॉलेज भागलपुर ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की मेजबानी में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह को ऑब्जर्वर, डॉ. कंचन प्रसाद को महिला वर्ग का सेलेक्टर तथा डॉ. आशीष मिश्रा को पुरुष वर्ग का सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत राष्ट्रगीत, कुलगीत […]

Bhagalpur: भागलपुर और कहलगांव में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, दोनों जगह खतरे के निशान से नीचे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में शुक्रवार को कई स्थानों पर उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, जल संसाधन विभाग, पटना की ओर से 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर और कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। हालांकि, दोनों स्थानों पर नदी का पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है। बिहार के कई हिस्सों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना, भागलपुर और कहलगांव के तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। भागलपुर में गंगा का जलस्तर शुक्रवार दोपहर 33.46 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह […]

Bhagalpur: फेरी, कार्गो सेवा से भी राहत नहीं, घंटों इंतजार, भागलपुर-नवगछिया घाटों पर उमड़ रही भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इस त्यौहारी मौसम में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन प्रभावित होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए गंगा का जलमार्ग एक महत्वपूर्ण सहारा बन गया है। भागलपुर-नवगछिया जहाज यात्रा विभिन्न घाटों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही गंगा पार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचते रहे, जिसके कारण कई स्थानों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन रही है। जहाज पर उतरने – चढ़ने के दौरान दोपहिया वाहन चालक खूब गिर रहे हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी जहाज में जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों की शिकायत थी कि 12 में से महज पांच जहाज का परिचालन हो रहा है। […]