Month: October 2026

Bhagalpur: अरण्य बिहार सुंदरवन में वन्यप्राणी सप्ताह 2026 का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वन्यजीव क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित भागलपुर । अरण्य बिहार सुंदरवन, भागलपुर में शुक्रवार को वन्यप्राणी सप्ताह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर तक चलेगा। सप्ताह के दौरान वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन्यप्राणी सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन्यजीव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज एवं भागलपुर नेशनल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन वनरक्षी आदित्य अभिनव ने किया। क्विज प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर के जंतु […]

Purnia: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाषण प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित पूर्णिया। आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने तथा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचारों से परिचित कराने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में राजा कुमार ने […]

Purnia: किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गांधी जयंती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प पूर्णिया : महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, सादगी और सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं सिद्धांतों पर भाषण प्रस्तुत करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश […]

Purnia: हसन इमाम को कांग्रेस का जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिजेंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा—नई जिम्मेदारी से संगठन और जनसंवाद को मिलेगी मजबूती पूर्णिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से हसन इमाम को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कटिहार के प्रभारी बिजेंद्र यादव ने हसन इमाम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हसन इमाम कांग्रेस की विचारधारा, जनहित से जुड़े मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से जनता एवं मीडिया के समक्ष […]

Purnia: गांधी जयंती पर सिटी काली मंदिर परिसर और नदी किनारे चला मेगा स्वच्छता-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर, नगर आयुक्त, पार्षदों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों ने किया श्रमदान, शहरवासियों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील पूर्णिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत शुक्रवार को सिटी काली मंदिर परिसर, घाट एवं नदी किनारे मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडे, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर, घाट तथा नदी किनारे साफ-सफाई की। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को […]

Purnia: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मुफस्सिल थाना परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का लिया संकल्प पूर्णिया । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के इको क्लब की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रानीपतरा स्थित मुफस्सिल थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूकता विकसित करना था। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुफस्सिल थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने […]

Purnia: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उमंग महोत्सव का हुआ शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया धर्म प्रांत के 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, खेलकूद, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिए महत्वपूर्ण संदेश पूर्णिया। कैथोलिक स्कूल एसोसिएशन, पूर्णिया धर्म प्रांत के तत्वावधान में आयोजित उमंग महोत्सव का उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडल के विभिन्न 25 विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षा, अनुशासन, महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा तथा नशे से दूर रहने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्णिया के वरीय आरक्षी अधीक्षक शौर्य सुमन, भारतीय पुलिस सेवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उमंग महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को संबोधित […]

Purnia: गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया जंक्शन पर चलाया स्वच्छता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, स्टेशन परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश पूर्णिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्रीन पूर्णिया संस्था की ओर से पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों के साथ रेलवे प्रशासन के अधिकारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान की शुरुआत स्टेशन परिसर की साफ-सफाई से की गई। ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों ने श्रमदान करते हुए रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाया और यात्रियों को भी अपने आसपास साफ-सफाई […]

Naugachia: दुर्गापूजा, दशहरा और चुनाव को लेकर बिहपुर थाना में शांति समिति की बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसपी ने जनप्रतिनिधियों और आमजनों से की बातचीत, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर दिए आवश्यक निर्देश नवगछिया। आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के साथ चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य त्योहार और चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से क्षेत्र की स्थिति तथा त्योहार के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा और दशहरा का पर्व आपसी […]

Naugachia: मध्य विद्यालय धरहरा में 93 वर्षीय वृद्ध महिला का सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बच्चों ने लिया बुजुर्गों के सम्मान और संस्कार का संदेश नवगछिया । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र की सबसे अधिक उम्र की महिलाओं में शामिल करीब 93 वर्ष से अधिक उम्र की प्रमिला देवी को सम्मानित किया गया। प्रमिला देवी, स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की पत्नी हैं। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में बच्चों के सामने हुए इस सम्मान समारोह का उद्देश्य नई पीढ़ी को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना था। कार्यक्रम के […]