April 27, 2026
BHAGALPUR : भागलपुर युवक हत्याकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर: जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस तथा प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को जोगसर थाना को सूचना मिली थी कि सौरभ जायसवाल, निवासी बिरौली, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया, की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य तथा मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस […]