May 8, 2026
BHAGALPUR : समीक्षा भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर।भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी सहित पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कंप्यूटर संचालन, ई-साक्ष्य ऐप एवं विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर दक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक एवं अन्य चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा थानों में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष […]