Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : बारात में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

गोसाईगांव मोड़ के पास चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बारात जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गयी। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी बोधनारायण मंडल उर्फ बोधी मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवकों की पहचान गांव के […]

NAUGACHIA : पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने ग्रहण किया पदभार, 15 मई को बिहपुर में होगा स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने सोमवार को पटना स्थित मंत्रालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने कार्यालय कक्ष में पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया। पदभार ग्रहण के बाद एनडीए नेताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रो. गौतम, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, अजय उर्फ माटो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के नवगछिया पुलिस जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री बनने के बाद इं. शैलेंद्र 15 मई को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र बिहपुर पहुंचेंगे। सतीशनगर एनएच-31 पर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं […]

NAUGACHIA : टोटो पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बांस लेकर टोटो से जा रहा था युवक, परिवार में मचा कोहराम नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान छोटी परबत्ता निवासी रंजीत कुमार दास, पिता प्रकाश दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे रंजीत कुमार दास टोटो वाहन से बांस लेकर  जा रहे थे। इसी दौरान जीरो माइल एनएच 31 महदतपुर के समीप टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रंजीत कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज […]

NAUGACHIA : सुल्तानगंज नगर सभापति राजकुमार गुड्डू एवं ईओ कृष्ण भूषण के निधन पर भाजपा नेता ने जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण के असामयिक निधन पर नवगछिया भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुकेश राणा ने कहा कि दोनों का असामयिक निधन समाज और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू एक कर्मठ, जुझारू एवं समाज के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जो हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू ने अपने कार्यकाल में जनता के बीच विशेष पहचान बनाई थी और उनके निधन से सुल्तानगंज सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को लेकर मुकेश राणा ने कहा कि वे […]

Noimg

NAUGACHIA : निलंबन मुक्त करने की मांग को लेकर चौकीदार ने एसपी को दिया आवेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रघुनीटोला निवासी चौकीदार अनुपलाल पासवान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को आवेदन देकर निलंबन मुक्त करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में अनुपलाल पासवान ने कहा है कि 12 मार्च 2025 को किरण देवी द्वारा उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला पूरी तरह निराधार है और बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। चौकीदार अनुपलाल पासवान ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि निलंबन के कारण उनके परिवार को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से निलंबित होने के बाद परिवार की आजीविका प्रभावित […]

Noimg

NAUGACHIA : बॉल बैडमिंटन संघ ने मंत्री राम कृपाल यादव को दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खेल और खिलाड़ियों के विकास में सहयोग का दिया आश्वासन नवगछिया  : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव को मंत्री बनने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयोजक डॉ. अरुण दयाल, आजीवन सदस्य पुष्कर देव, शिशुपाल राय एवं डॉ. गौतम गांघी ने संयुक्त रूप से मंत्री राम कृपाल यादव को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने कहा कि राम कृपाल यादव हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद भी वे खेल प्रतिभाओं को आगे […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस जिला के दोनों मंत्रियों को भाजपा नेताओं ने दी बधाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पथ निर्माण और ऊर्जा मंत्री बनने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी नवगछिया  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. कुमार शैलेंद्र को बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेस कुमार उर्फ बूलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता टिंकू मंडल एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवगछिया द्रौपदी मंडल ने दोनों मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता टिंकू मंडल ने कहा कि भागलपुर जिले से लगातार दो विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क, बिजली एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी और […]

NAUGACHIA : भाजपा ने पंचायती राज एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित नवगछिया : भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार भाजपा के निर्देशानुसार संगठन विस्तार करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की। जानकारी के अनुसार पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ जिमी ठाकुर को बनाया गया है, जबकि नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नगर के व्यवसायी अनिल कुमार केजरीवाल को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि दोनों कार्यकर्ताओं के मनोनयन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की पहुंच आम लोगों तक और सुलभ तरीके से बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती […]

NAUGACHIA : रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खरीक में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के कठेला गांव में शनिवार रात रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के मोदी टोला, वार्ड संख्या-13 निवासी 32 वर्षीय कन्हैया मोदी, पिता स्वर्गीय विजय मोदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे कन्हैया मोदी भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कठेला मोड़ स्थित एक गुमटी […]

NAUGACHIA : बिहार के नए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों का होगा बेहतर विकास : जेम्स फाइटर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में मिठाई बांटकर जताई खुशी नवगछिया  : अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्रेयसी सिंह को बिहार का नया खेल मंत्री बनाए जाने पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जेम्स फाइटर ने कहा कि श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई खेल मंत्री स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं, इसलिए उन्हें खिलाड़ियों की समस्याओं और आवश्यकताओं की बेहतर समझ है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया […]