Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से बची एक ही परिवार की तीन जिंदगियां || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नशे में धुत चाचा ने कमरे में बंद किया परिवार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित सिमरा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। करीब दो घंटे तक बंद कमरे में फंसे रहने के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी थी। समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और साहसिक कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि उन्हें, उनके पति मनोज दास तथा उनकी पतोहू काजू कुमारी को कमरे में बंद कर दिया गया […]

NAUGACHIA : दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिलीप राय की पुत्री नेहा कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गोविंदपुर निवासी गणेश कुमार चौधरी के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष द्वारा लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के उपहार एवं सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नकद एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल बंद होने का असर, दूल्हे को नाव से जाना पड़ा बारात लेकर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और पुल पर आवागमन प्रभावित होने का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार देर शाम नवगछिया क्षेत्र के मुरली गांव से मिर्जाचौकी जाने वाली एक बारात को सड़क मार्ग बंद रहने के कारण नाव का सहारा लेना पड़ा। दूल्हे समेत सभी बारातियों को गंगा पार करने के लिए जहाज घाट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुरली गांव से दूल्हा अपनी बारात लेकर तय समय पर निकला था। परिवार और बारातियों को उम्मीद थी कि वे समय पर मिर्जाचौकी पहुंच जाएंगे, लेकिन विक्रमशिला पुल से आवागमन बाधित होने के कारण उन्हें रास्ता बदलना पड़ा। इसके बाद सभी लोग तिनटंगा […]

NAUGACHIA : शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशकों के साथ एसडीओ ने किया तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम ने कोलकाता की शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशक मोहम्मद अरशद रजा एवं तनवीर हसन के साथ तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट एवं उससे जुड़े संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने तिनटंगा करारी घाट से मकनपुर चौक तक पीडब्ल्यूडी सड़क तथा इस्माइलपुर-बिंदुटोली तटबंध सड़क का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य घाट पर बड़े मालवाहक जहाजों से उतरने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से चार बड़े मालवाहक जहाजों के परिचालन की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया के मखाताकिया में चाकूबाजी, युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद, नशे में धुत युवक ने किया चाकू से हमला नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मखाताकिया गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान मखाताकिया निवासी सत्यम कुमार, पिता उमेश सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। घायल सत्यम कुमार ने बताया कि उसके घर के बगल में रिश्ते में बहन की शादी थी। […]

Noimg

NAUGACHIA : विधवा महिला ने जेठानी और उसके बेटों पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनगंज गांव की एक विधवा महिला ने अपनी जेठानी एवं उसके बेटों पर पैतृक संपत्ति हड़पने, मारपीट कर घर से बेदखल करने तथा फर्जी कागजात तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता मुन्नी देवी, पति स्वर्गीय उमाकांत साह ने दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2011 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद वह अपने मायके में रहकर मजदूरी कर अपने दो पुत्रों का पालन-पोषण कर रही थीं। महिला ने बताया कि जब बच्चे बड़े हुए तो वह दोनों पुत्रों के साथ अपने ससुराल स्थित पैतृक घर रतनगंज पहुंचीं, लेकिन वहां […]

NAUGACHIA : नवगछिया के RP JEWELLERS में GOLD ज्वेलरी पर मात्र 7.5% मेकिंग चार्ज, डायमंड पर 25% की छूट, अभी आएं – अभी पाएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के सुप्रसिद्ध एवं पुराने आभूषण प्रतिष्ठानों में शामिल आर.पी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की शुरुआत की है। प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर अब मात्र 7.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को डायमंड वैल्यू पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। कम मेकिंग चार्ज और आकर्षक डिस्काउंट के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंच रहे हैं। आर.पी ज्वेलर्स वर्षों से नवगछिया में भरोसे और गुणवत्ता की पहचान बना हुआ है। यहां ग्राहकों को लेटेस्ट डिज़ाइन, शुद्धता और उचित मूल्य के साथ बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराई जाती है। प्रतिष्ठान […]

NAUGACHIA : मध्य विद्यालय धरहरा में बाल संसद चुनाव सम्पन्न, निधि कुमारी बनीं प्रधानमंत्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में गुरुवार को बाल संसद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया। विद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए कुल आठ छात्रों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान तीन छात्रों का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद पांच उम्मीदवार मैदान में बचे, जिनमें से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। अंततः चार प्रत्याशियों के बीच गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराया गया। मतगणना में निधि कुमारी को सर्वाधिक 57 मत प्राप्त हुए और वह प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित की गईं। वहीं सूरज कुमार (वर्ग 8) को 48 […]

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतियोगिता की टॉपर सूची जारी, 8 मई को घोषित होगा पूर्ण परिणाम || GS NEWS

creative talent huntDESK 1110

नवगछिया। जीएस न्यूज़ द्वारा नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट प्रतियोगिता 2025 के परीक्षा उपरांत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की टॉपर सूची जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का पूर्ण परिणाम आगामी 8 मई को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। जारी सूची के अनुसार प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कक्षा 2 की छात्रा अलीशा खातून ने 46 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके पिता का नाम अमजद अली है। वहीं कक्षा 2 के छात्र आनंद राज ने 42 अंक प्राप्त किए। उनके पिता का नाम पंकज मंडल है। इसी प्रकार कक्षा 2 […]

NAUGACHIA : औचक निरीक्षण में बंद मिला पंचायत सरकार भवन, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खगड़ा पंचायत पहुंचे बीडीओ पंकज कुमार दास, लापरवाही पर जताई नाराजगी नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में गुरुवार को प्रशासनिक व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब बीडीओ पंकज कुमार दास औचक निरीक्षण के लिए खगड़ा पंचायत पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन बंद मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था। इस स्थिति को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार दास ने पंचायत सरकार भवन की स्थिति का फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बीडीओ ने बताया कि कार्यपालक सहायक की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहकर आरपीएस सहित […]