April 28, 2026
PURNIA : पूर्णिया के ऐतिहासिक अभिलेख राज्य अभिलेखागार पटना को हस्तांतरित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया।पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के दस्तावेजों को सुरक्षित संरक्षण और डिजिटाइजेशन के उद्देश्य से बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना को हस्तांतरित किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह समाहर्ता श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में की गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना से आए विभागीय पदाधिकारी श्री राम कुमार सिंह को जिला अभिलेखागार, पूर्णिया में संरक्षित भीलेज नोटिस के कुल 25 वॉल्यूम सौंपे गए। यह हस्तांतरण जिला अभिलेखागार प्रभारी पदाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बताया गया कि पूर्णिया जिला अभिलेखागार में संरक्षित पौराणिक, ऐतिहासिक तथा प्रशासनिक अभिलेख अब राज्य स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे, जिससे देश-विदेश के शोधार्थियों एवं […]