Month: April 2026

PURNIA : महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का दोहरा रवैया बेनकाब: पल्लवी गुप्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष का दोहरा रवैया अब पूरी तरह उजागर हो गया है और देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा से इस विधेयक को टालने का काम किया है। उनके अनुसार, संसद में विपक्ष के रवैये ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे महिलाओं को उनके अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। पल्लवी गुप्ता ने कहा कि आज देश की महिलाएं खेल, विज्ञान, चिकित्सा, सेना और उड्डयन […]

PURNIA : 46 वार्डों में 200 से अधिक सड़क-नाला निर्माण का प्रस्ताव, विधायक ने भेजी अनुशंसा सूची || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विधायक विजय खेमका ने नगर आयुक्त को विस्तृत अनुशंसा सूची भेजी है। इस सूची में निगम के सभी 46 वार्डों की कच्ची एवं जर्जर छोटी-बड़ी 200 से अधिक सड़कों और नालों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। विधायक ने बताया कि सूची में शामिल सभी सड़कों और नालों का फिजिकल सर्वे कराया गया है तथा जनहित को देखते हुए इनका निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सूची वार्ड पार्षदों के पत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से मिले सुझावों के आधार पर तैयार की गई है। विधायक ने नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट में इन योजनाओं को शामिल करने की मांग करते हुए कहा […]

NAUGACHIA : परशुराम जयंती पर नवगछिया में भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया :  राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, नवगछिया के तत्वावधान में परशुराम जयंती के अवसर पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात परशुराम चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के दौरान संत सियावल्लभ महाराज का सम्मान किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, समाज और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर के सम्मानित अजय […]

NAUGACHIA : मारपीट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर मंडल टोला निवासी उधो मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना घटी थी। इस संबंध में एक महिला के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि आरोपित ने ईंट से मारपीट कर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित उधो मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। DESK 111

NAUGACHIA :  ढोलबज्जा थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों की ली समीक्षा  || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने रविवार को ढोलबज्जा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। थाना अध्यक्ष निशांत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल थाना में कुल सात मामले लंबित हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि थाना में वर्तमान में कुल पांच पुलिस पदाधिकारी कार्यरत हैं। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में बन रहे निर्माणाधीन भवन का जायजा लेते हुए कार्य की […]

NAUGACHIA : पारिवारिक कलह में वाहन चालक ने दे दी जान, यूडी केस दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक प्राइवेट स्कूल के वाहन चालक ने जीवन लीला समाप्त  कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी 48 वर्षीय डब्लू चौधरी, पिता स्व. जागेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक स्कूल कैंपस के बरामदे पर बने एक कमरे में रह रहा था, जहां उसका शव  पाया गया। रविवार सुबह स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद खरीक पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। बताया जाता है कि डब्लू चौधरी प्राइवेट स्कूल में वाहन […]

NAUGACHIA : कटाव रोधी कार्य में अनियमितता पर जिप अध्यक्ष भड़के, अभियंताओं को लगाई फटकार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के  इस्माइलपुर के बिंद टोली तटबंध पर चल रहे कटाव रोधी कार्य में अनियमितताओं को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 9 नंबर स्पर पर चल रहे बोल्डर क्रेटिंग एवं शीट पाइलिंग कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। जिप अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में गड़बड़ी की जा रही है और विभागीय मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार शीट पाइलिंग से पहले लोहे पर रबर पेंट किया जाना अनिवार्य है, ताकि जंग से बचाव हो सके, लेकिन मौके पर जंग लगा लोहा ही […]

NAUGACHIA : जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान भवानीपुर निवासी संजय यादव की पुत्री मीना कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में बनी लगभग पांच फीट ऊंची पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उस समय घर के पास खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मीना कुमारी को मृत घोषित कर दिया । परिजनों के अनुसार सभी बच्चे घर के पास खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरने […]

NAUGACHIA : ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार से दो छात्र एक ही साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर महंत बाबा स्थान के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोढ़ियारी गांव निवासी दिलीप मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल छात्र बिट्टू कुमार भी गोढ़ियारी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए […]

NAUGACHIA :  बारात निकलने से पहले साले की शादी में आए बहनोई की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली खरीक के दयालपुर एनएच 31 पर घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के दयालपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की रात करीब 9 30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर नवटोलिया निवासी भिखारी तांती के पुत्र सुजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार शर्मा अपने चचेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल दयालपुर आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रविवार को बारात दयालपुर से एकनिया […]