Month: April 2026

NAUGACHIA : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पखवारा पर संगोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवारा के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ की गई। संगोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला मंत्री बासुकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, बाल्मीकि मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश, बशिष्ठ सिंह, चंदन भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के […]

NAUGACHIA: हाइवा से 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी हाइवा से 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक मिनी हाइवा के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप विक्रमशिला सेतु होते हुए नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने हाई लेवल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान विक्रमशिला सेतु के पास एक संदिग्ध हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी […]

BHAGALPUR : भागलपुर के दो सगे भाइयों ने SSC परीक्षा में लहराया परचम, गांव में जश्न का माहौल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: कहते हैं कि सफलता के लिए आलीशान संसाधनों से ज्यादा जरूरी अटूट संकल्प और कड़ी मेहनत होती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत सन्हौली पंचायत के कोइली खुटाहा गांव के दो सगे भाइयों—भवानी शंकर और रवि शंकर ने। दोनों ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। सरपंच के बेटों ने रचा इतिहाससन्हौली पंचायत के वर्तमान सरपंच विनोद कुमार यादव के घर इस सफलता से खुशी का माहौल है। दोनों पुत्रों ने एक साथ अधिकारी बनकर यह साबित कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य और मेहनत से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि […]

BHAGALPUR : परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धालुओं ने किया पूजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: परशुराम जयंती के अवसर पर नयाबाजार स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राकेश कुमार ओझा, रितेश ओझा, डी. के. सिंह, मुकुल सिंह, पवन बजाज, गोपाल बजाज, उषा देवी बजाज, राजेश ओझा, पंडित कन्हैया झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ओझा ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज को अन्याय के […]

BHAGALPUR : नाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या-5 स्थित यादव टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घरों में फंसे लोगों और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाथनगर थाना को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]

BHAGALPUR : सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव में सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जानकारी के अनुसार, आयुष घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसके पैर से खून निकलने लगा। दादा की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद पिता उसे तुरंत मोटरसाइकिल से मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। उनका कहना है कि न तो सही तरीके से उपचार किया […]

BHAGALPUR : प्रेमिका की शादी की खबर सुन युवक ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास फोरलेन स्थित टेलीफोन टावर पर रविवार को एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी की खबर से आहत युवक ने उसे पाने की जिद में यह कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पूर्णिया जिले के रहने वाले अरुण राम के रूप में हुई है, जो सुल्तानगंज के टेलीफोन एक्सचेंज […]

PURNIA : परशुराम जयंती पर पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया में ब्रह्म शक्ति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा चूनापुर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉलर हाउस चौक, कचहरी चौक, आर.एन. साह चौक, लखन चौक, रजनी चौक, खीरू चौक, गिरजा चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ एवं बालाजी सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष नीतीश बरनवाल एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ […]

PURNIA : परशुराम जयंती पर पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया के चुनापुर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया। […]

PURNIA : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हैनिमैन जयंती समारोह’ का किया उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पटना के अधिवेशन भवन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘हैनिमैन जयंती समारोह सह साइंटिफिक सेमिनार’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होम्योपैथी का इतिहास मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. सैमुअल हैनिमैन द्वारा 18वीं सदी में स्थापित यह चिकित्सा पद्धति ‘सम: समं शमयति’ (Similia Similibus Curentur) के सिद्धांत पर आधारित है और आज विश्व की प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों में शामिल है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारत में आयुष प्रणाली की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पद्धति ने स्वास्थ्य सेवाओं को […]