Month: April 2026

PURNIA : अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर पूर्णिया के आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम की अगुवाई सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श देने के साथ ही नि:शुल्क रक्त जांच एवं दवाओं का वितरण भी किया। इस शिविर में डॉ. सतीश कुमार (संजीवनी डायग्नोस्टिक), डॉ. प्रीतम कुमार (आस्था डायग्नोस्टिक), डॉ. रूपेश गांधी, डॉ. रंजीत रमन, डॉ. के.के. चौधरी सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगियों—राजीव कुमार, राजा कुमार सिंह—का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद […]

PURNIA : किसानों की अनदेखी अर्थव्यवस्था के लिए घातक: पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ का रविवार को जोरदार समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान नीतियां किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर बना रही हैं और कृषि क्षेत्र को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने मक्का, मखाना और कपास जैसी स्थानीय फसलों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। साथ ही ‘टैरिफ जीरो’ जैसी नीतियों से गुलाबबाग जैसी ऐतिहासिक […]

PURNIA : परशुराम जयंती पर पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया में ब्रह्म शक्ति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा चूनापुर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉलर हाउस चौक, कचहरी चौक, आर.एन. साह चौक, लखन चौक, रजनी चौक, खीरू चौक, गिरजा चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ एवं बालाजी सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष नीतीश बरनवाल एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय […]

PURNIA : सनातन सशक्तिकरण की लहर: 100 से अधिक युवा व मातृशक्ति विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़े || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सनातन धर्म के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के उद्देश्य से पूरे बिहार, खासकर सीमांचल में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया के राजनगर वार्ड संख्या-20 स्थित पासवान टोला में भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अजय पासवान ने किया, जिसमें 100 से अधिक युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अमरेंद्र कुमार को पूर्णिया नगर अध्यक्ष, कमल रंजन […]

PURNIA : सदर पूर्णिया में देर रात सघन वाहन चेकिंग, 2.05 लाख जुर्माना व दो वाहन जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेताम दीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के तहत सुदीन चौक, फोर्ड कंपनी चौक (गुलाबबाग), पूर्णिया सिटी सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की सख्ती से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तथा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों से कुल 2 लाख 5 […]

PURNIA : एआईसीटीई से मिली मंजूरी, मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुरू होगा एम.टेक कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया स्थित मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संस्थान को एम.टेक पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ ही संस्थान में अब सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में एम.टेक की पढ़ाई शुरू होगी। खास बात यह है कि मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहार का पहला निजी कॉलेज बन गया है, जिसे एम.टेक कोर्स के संचालन की यह महत्वपूर्ण अनुमति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की शैक्षणिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. असद […]

टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में नामांकन मेला प्रारंभ, 11वीं की पढ़ाई शुरू — मेधावी छात्रों को फीस में भारी छूट – GS NEWS

bihar bhagalpurनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से टेक्नो पॉइंट ,भागलपुर एवं टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया द्वारा विशेष पहल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों के लिए फीस में भारी छूट की घोषणा की है। इसी क्रम में 17 से 21 अप्रैल तक नामांकन मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह नामांकन मेला दो स्थानों पर आयोजित होगा। पहला केंद्र टेक्नो पॉइंट लालबाग (तिलकामांझी, भागलपुर) में तथा दूसरा केंद्र टेक्नो पॉइंट, जगतपुर (नवगछिया) में स्थित है, जहां 11वीं की पढ़ाई की शुरुआत की जा रही है। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्कूल के […]

भागलपुर में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों को लेकर उठी आवाज – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

, भागलपुर भागलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ती कथित घटनाओं, अवैध भूमि कब्जा, सामाजिक असंतुलन और अन्य विषयों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से इन मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज में असंतुलन पैदा कर रही हैं और समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के […]

दमदम यादव के पुत्र रक्षित राज ने CBSE 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया गोसाईं गांव का मान – GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव के पुत्र रक्षित राज ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा 2026 में 95% अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रक्षित राज, पूर्णिया के बिजेंद्र पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उनके पिता धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव एवं माता पुतुल देवी हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। दादा पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव एवं दादी अमोली देवी सहित सभी परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बड़े पापा […]

Noimg

NAUGACHIA : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम में ज्ञान वाटिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, अमर कुमार प्रिंस बने टॉपर – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सिंघिया मकन्दपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय ने इस वर्ष सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र अमर कुमार प्रिंस ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्र 2026-27 में विद्यालय के कुल 15 छात्र-छात्राएं सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 14 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की। इस शानदार सफलता दर ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले पूर्णिया निवासी अमर कुमार प्रिंस ने सर्वाधिक […]