Month: May 2026

NAUGACHIA : बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के दादापुर गांव में दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दादापुर निवासी मंटू यादव के पुत्र करण कुमार (1 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। उस समय आंगन में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब बच्चे की मां आंगन में पहुंची तो उसे बाल्टी में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय […]

NAUGACHIA : मंत्रिमंडल विस्तार पर नवगछिया में जश्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। बिहार सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया संगठन जिला के दो विधायकों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार को पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर के वैशाली चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव का आयोजन किया। वैशाली चौक से शहीद टोला चौक तक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर […]

NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से बची एक ही परिवार की तीन जिंदगियां || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नशे में धुत चाचा ने कमरे में बंद किया परिवार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित सिमरा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। करीब दो घंटे तक बंद कमरे में फंसे रहने के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी थी। समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और साहसिक कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि उन्हें, उनके पति मनोज दास तथा उनकी पतोहू काजू कुमारी को कमरे में बंद कर दिया गया […]

NAUGACHIA : दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिलीप राय की पुत्री नेहा कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गोविंदपुर निवासी गणेश कुमार चौधरी के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष द्वारा लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के उपहार एवं सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नकद एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल बंद होने का असर, दूल्हे को नाव से जाना पड़ा बारात लेकर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और पुल पर आवागमन प्रभावित होने का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार देर शाम नवगछिया क्षेत्र के मुरली गांव से मिर्जाचौकी जाने वाली एक बारात को सड़क मार्ग बंद रहने के कारण नाव का सहारा लेना पड़ा। दूल्हे समेत सभी बारातियों को गंगा पार करने के लिए जहाज घाट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुरली गांव से दूल्हा अपनी बारात लेकर तय समय पर निकला था। परिवार और बारातियों को उम्मीद थी कि वे समय पर मिर्जाचौकी पहुंच जाएंगे, लेकिन विक्रमशिला पुल से आवागमन बाधित होने के कारण उन्हें रास्ता बदलना पड़ा। इसके बाद सभी लोग तिनटंगा […]

NAUGACHIA : शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशकों के साथ एसडीओ ने किया तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम ने कोलकाता की शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशक मोहम्मद अरशद रजा एवं तनवीर हसन के साथ तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट एवं उससे जुड़े संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने तिनटंगा करारी घाट से मकनपुर चौक तक पीडब्ल्यूडी सड़क तथा इस्माइलपुर-बिंदुटोली तटबंध सड़क का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य घाट पर बड़े मालवाहक जहाजों से उतरने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से चार बड़े मालवाहक जहाजों के परिचालन की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया के मखाताकिया में चाकूबाजी, युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद, नशे में धुत युवक ने किया चाकू से हमला नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मखाताकिया गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान मखाताकिया निवासी सत्यम कुमार, पिता उमेश सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। घायल सत्यम कुमार ने बताया कि उसके घर के बगल में रिश्ते में बहन की शादी थी। […]

Noimg

NAUGACHIA : विधवा महिला ने जेठानी और उसके बेटों पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनगंज गांव की एक विधवा महिला ने अपनी जेठानी एवं उसके बेटों पर पैतृक संपत्ति हड़पने, मारपीट कर घर से बेदखल करने तथा फर्जी कागजात तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता मुन्नी देवी, पति स्वर्गीय उमाकांत साह ने दिए आवेदन में बताया कि वर्ष 2011 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद वह अपने मायके में रहकर मजदूरी कर अपने दो पुत्रों का पालन-पोषण कर रही थीं। महिला ने बताया कि जब बच्चे बड़े हुए तो वह दोनों पुत्रों के साथ अपने ससुराल स्थित पैतृक घर रतनगंज पहुंचीं, लेकिन वहां […]

Noimg

BHAGALPUR : किसानों को बड़ी राहत: विक्रमशिला सेतु बाधित होने पर सुबह चलेगी मुफ्त बड़ी नाव सेवा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर एवं नवगछिया के बीच आवागमन प्रभावित होने से आम लोगों सहित किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से नवगछिया क्षेत्र से सब्जी एवं दूध लेकर भागलपुर आने वाले किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किसानों की सुविधा के लिए सुबह के समय विशेष बड़ी नाव सेवा संचालित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह दो बड़ी नावें चलाई जाएंगी, जिससे किसान आसानी से अपनी उपज लेकर भागलपुर बाजार पहुंच सकेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी, […]

Noimg

BHAGALPUR : 9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में किया जाएगा भागलपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में 09 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लेकिन वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालान के मामले में 50% पेनल्टी की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही (लेट फी) विलंबित शुल्क और अतिरिक्त अर्थ दंड (पेनल्टी)से भी छूट दी जाएगी। सुनवाई के दिन मामले का त्वरित और आसान ढंग से निष्पादन किया जाएगा। केवल […]