May 8, 2026
PURNIA : सेवा, संवेदना और समर्पण का महादान — थैलेसीमिया बच्चों के लिए आगे आया पूरा पूर्णिया || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया।थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने और उनके परिवारों को सहयोग देने के उद्देश्य से रविवार को सौभाग्य विवाह भवन में आयोजित “महा रक्तदान शिविर” सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का अनूठा उदाहरण बन गया। श्री राम सेवा संघ, थैलेसीमिया पीड़ित परिवार संगठन, प्रेस क्लब पूर्णिया तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाअभियान में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ रुपौली, भवानीपुर, अमौर, बीकोठी, जलालगढ़, कसबा, चंपानगर, गढ़बनेली, रानीपतरा, बरहरा कोठी, बनमनखी एवं धमदाहा से बड़ी संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम केवल रक्तदान […]