Month: July 2026

Purnia: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिलेभर में विशेष शिविर, 87 नए आवेदन प्राप्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के सभी 14 प्रखंड मुख्यालयों तथा नगर निगम क्षेत्र स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के डीसीआर भवन सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत विभाग के कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंताओं के अलावा विभिन्न सरकारी बैंकों के प्रतिनिधि तथा सोलर पैनल स्थापना से जुड़े अधिकृत वेंडर मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से योजना से जुड़े लाभार्थियों को आवेदन, वेंडर चयन एवं ऋण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग के अनुसार, पूर्व से सत्यापित 1,414 आवेदकों को शिविर में आमंत्रित किया गया था, जिनमें […]

Purnia: टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण, 65 लाभार्थियों को मिला पोषण किट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को लाइन बाजार स्थित रेड क्रॉस भवन में 65 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को नियमित दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि के छह माह तक प्रतिमाह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, ताकि वे पौष्टिक भोजन […]

Purnia: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सहयोग संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सामाजिक संस्था सहयोग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है। उन्होंने लोगों से दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, खांसी में खून, वजन कम होना, बुखार, रात में पसीना आना, सीने में दर्द एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत […]

Purnia: सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 37 लोगों की समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राजस्व मामलों के 31 सहित कुल 37 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश पूर्णिया: जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 37 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। इनमें 31 आवेदन राजस्व विभाग तथा छह आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान […]

Purnia: नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय में प्रभारी नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह के साथ बैठक कर नगर निगम क्षेत्र में संचालित साफ-सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी वार्डों में एनजीओ के माध्यम से संचालित दैनिक सफाई कार्यों, फॉगिंग, ब्लीचिंग छिड़काव, कचरा उठाव, नालों की उड़ाही, जल निकासी तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। विधायक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में नियमित साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं क्षेत्र […]

Purnia: रामकृष्ण मठ में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, विशेष पूजा व भक्त सम्मेलन का आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मंगल आरती, हवन, भजन, वेद पाठ, जप-ध्यान और प्रसाद वितरण सहित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम पूर्णिया: शहर के भट्ठा बाजार स्थित रामकृष्ण मठ में आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीरामकृष्ण देव के मंदिर में विशेष पूजा, हवन, भजन, वेद पाठ, जप-ध्यान एवं भक्त सम्मेलन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मठ प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु-शक्ति का स्मरण एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 5 बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद प्रातः 5:35 बजे वेद पाठ एवं स्तवन का आयोजन होगा। प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे […]

Purnia:;छात्र जदयू के हस्तक्षेप से सफाई कर्मी को मिला रुका हुआ वेतन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज में कार्यरत एक सफाई कर्मी का लंबे समय से रुका हुआ वेतन आखिरकार छात्र जदयू के हस्तक्षेप के बाद जारी कर दिया गया। वेतन भुगतान में हो रही देरी के कारण सफाई कर्मी आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा था और लगातार कॉलेज कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर था। जानकारी के अनुसार, संबंधित सफाई कर्मी ने अपनी समस्या लेकर छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा से संपर्क किया। मामले की जानकारी मिलते ही अंकित झा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन के समक्ष सफाई कर्मी की समस्या उठाई और वेतन भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अंकित झा ने कहा कि किसी भी […]

Purnia: रथयात्रा महोत्सव में दो काव्य कृतियों का लोकार्पण, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी ने किया ‘दीपन’ एवं ‘जास्मना तोरा देयतारे बौंदी होते’ का विमोचन पूर्णिया: भट्ठा दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण गुरुवार की रात साहित्य, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बना। भगवान श्रीजगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल पोद्दार एवं आलो राय की नवीन काव्य कृतियों ‘दीपन’ तथा ‘जास्मना तोरा देयतारे बौंदी होते’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कथाम पूजा, ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की आत्मा होता है। यह […]

Naugachia: विश्व सर्प दिवस पर चला जागरूकता अभियान, सांपों के संरक्षण का दिया गया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में संचालित नमामि गंगे जलज परियोजना के अंतर्गत विश्व सर्प दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर गांव में सांपों के संरक्षण एवं सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सांपों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सर्पदंश की स्थिति में सही उपचार की जानकारी देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलज परियोजना के सहयोगी राहुल कुमार राज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सांप प्रकृति की खाद्य श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरणीय […]

Naugachia: प्रजा योजना’ के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक करें आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ नवगछिया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के सहयोग से संचालित ‘प्रजा योजना’ के तहत पात्र छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) द्वारा अनुमोदित पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान करना है। योजना के प्रथम चरण में राज्यभर से 1,000 छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए कक्षा आठवीं या उससे ऊपर में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित छात्राओं को लगातार चार वर्षों तक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत उन छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने माता-पिता दोनों को खो दिया है […]