Month: July 2026

Naugachia: हत्या कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । परबत्ता थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष एक महिला ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नेटवर्क महतो एवं दो-तीन अन्य लोगों ने उसके पति को मेले की बैठक में शामिल होने का बहाना बनाकर घर के पीछे स्थित साजन के पेड़ के पास ले जाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पीड़िता के आवेदन […]

Naugachia: इस्माइलपुर पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया । इस्माइलपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंग बांध स्थित एक मंदिर के समीप अवैध रूप से देसी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुदन टोला निवासी मदन मंडल को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। DESK2026

Naugachia: रंगरा थाना पुलिस ने देसी मास्केट व सात कारतूस के साथ युवक को दबोचा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गुप्त सूचना पर मसूदनपुर बैसी में हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी मास्केट तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को रंगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मसूदनपुर बैसी गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मसूदनपुर बैसी निवासी राजकिशोर सिंह के पास से एक देसी मास्केट और सात […]

Naugachia: एनएच-31 किनारे चाय-पान की दुकान में घुसा अनियंत्रित पिकअप, दुकानदार गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भवानीपुर में हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने पिकअप जब्त कर जांच शुरू की नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में गुरुवार को एनएच-31 किनारे स्थित एक चाय-पान की दुकान में तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन घुस गया। इस हादसे में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल दुकानदार की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी भोगी सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर […]

Naugachia: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, पुलिस ने खोला राज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर निकलवाई थीं आंखें प्रेम प्रसंग में मजदूर कृष्ण कुमार की हत्या का खुलासा, पत्नी, प्रेमी और शूटर गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गनौल गांव में मजदूर कृष्ण कुमार की हत्या की गुत्थी नवगछिया पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी, उसके कथित प्रेमी नीतीश कुमार उर्फ बिल्ला यादव तथा राधेश्याम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बांस की झाड़ी में फंदे से लटकाकर आ त्मह त्या का रूप देने की कोशिश की। नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर ने गुरुवार को मामले […]

Bhagalpur: महावीर मंदिर से लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव नदी से बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम आदित्य कुमार का शव बुधवार सुबह विदेशी बाबा स्थान के समीप नदी की धारा से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लालूचक निवासी पांचू मंडल के घर सोमवार को नवजात पुत्र की छठी का कार्यक्रम आयोजित था। घर में अधिक भीड़ होने के कारण वह अपने ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को लेकर पास […]

Bhagalpur: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान रानी तालाब निवासी आशीष कुमार, पिता फुच्चो मंडल के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बुधवार रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से रानी तालाब स्थित अपने घर से शंकरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घोषपुर के समीप तेज […]

Bhagalpur: श्रावणी मेले में पहली बार तकनीक और पर्यटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

का संगम, ड्रोन शो से जगमगाएगी बाबा नगरी प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इस बार श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और पर्यटन का भी अनूठा संगम बनने जा रहा है। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ मनोरंजन और बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने ड्रोन शो, जर्मन हैंगर और टेंट सिटी जैसी नई व्यवस्थाओं की तैयारी तेज कर दी है।इन्हीं तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों का ब्यौरा दिया और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया गया।बैठक के बाद जिला पदाधिकारी और संयुक्त सचिव ने अधिकारियों के […]

Bhagalpur: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जयघोष और भक्ति में सराबोर रहा प्रदीप विद्रोहीकहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के बीच निकाली गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहर की प्रमुख सड़कों से होकर निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। यात्रा में शामिल भक्तों का शहर के विभिन्न रास्तों में भव्य स्वागत हुआ. लोगों ने भक्तों को शिकंजी पिलाए.रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान […]

Bhagalpur: सिर्फ स्टेशन नहीं, बिहार की विरासत का नया प्रवेश द्वार बनेगा शिवनारायणपुर स्टेशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रधानमंत्री आज करेंगे राष्ट्र को समर्पित। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अब केवल ट्रेनों के ठहरने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा। शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ शिवनारायणपुर स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्थानीय पहचान है। स्टेशन की आंतरिक सज्जा में मधुबनी चित्रकला, आधुनिक वास्तुकला और विक्रमशिला की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यानी यात्रियों का स्वागत अब सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की कला और संस्कृति करेगी।भागलपुर जिले […]