August 21, 2026
Purnia: वीवीआरएस में उमड़ा एनसीसी का जोश, ब्रिगेडियर अरुण उनियाल के प्रेरणादायी संदेश से गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया : युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (वीवीआरएस), परोरा में एनसीसी ग्रुप कमांडर के दौरे एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स के साथ 100 सीटीओ, एएनओ, जीसीआई एवं पीआई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स, एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षकों की मौजूदगी से विद्यालय परिसर पूरे समय अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल रहे। उनके साथ 35 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल उमेश क्षेत्री, सूबेदार मेजर सुरेश चंद्र, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार ज्ञानजीत सिंह एवं सूबेदार सिकंदर कुमार […]