Month: August 2026

Noimg

Bhagalpur: टिकट के बिना सफर पर रेलवे का शिकंजा, 375 यात्री धराए, ₹2.90 लाख जुर्माना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला के बीच भागलपुर – सुल्तानगंज – जमालपुर रेलखंड पर रेलवे ने टिकट जांच का ऐसा अभियान चलाया कि ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों की बड़ी संख्या सामने आ गई। विशेष अभियान में 375 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने ₹2,90,905 की राशि दंड के रूप में वसूल की।यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM), पूर्व रेलवे डॉ. उदय शंकर झा के नेतृत्व में की गई। उनके साथ मालदा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह समेत अन्य वाणिज्यिक अधिकारी मौजूद रहे।सात प्रमुख ट्रेनों में चला जांच अभियान:रेलवे की टीम ने भागलपुर – सुल्तानगंज – जमालपुर रेलखंड पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को जांच के दायरे में […]

Noimg

Bhagalpur: धांधी बेलारी में 500 ड्रोन का आसमानी शो,- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कांवरियों के बीच पहुंचेंगे CM सम्राट चौधरी प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के रंग में अब धांधी बेलारी का आसमान भी रंगने वाला है। आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के धांधी बेलारी पहुंचने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।धांधी बेलारी में पहली बार करीब 500 ड्रोन का भव्य शो आयोजित किया जाएगा। आसमान में एक साथ उड़ने वाले सैकड़ों ड्रोन से होने वाला यह आयोजन श्रावणी मेले के दौरान आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री इस विशेष ड्रोन शो में शामिल हो सकते […]

Noimg

Bhagalpur: एक साल में एक बार भी पेंशनरों से नहीं मिले कुलपति, 2650 से अधिक पेंशनरों में उबाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मंच के अनुसार, फरवरी माह के पेंशन ग्रांट पर रोक लगाए जाने के छह माह बाद अब अगस्त माह का पेंशन ग्रांट भी रोक दिया गया है। आरोप है कि बार-बार केवल TMBU के पेंशन ग्रांट को ही क्यों रोका जाता है, जबकि वेतन ग्रांट पर ऐसी रोक नहीं लगाई जाती? प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) के कुलपति के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने से पहले ही पेंशनरों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पेंशनर संघर्ष मंच (PSM) ने आरोप लगाया है कि कुलपति ने कार्यभार संभालने के दिन पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सार्वजनिक आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीतने को है और वे आज तक पेंशनरों से एक बार भी […]

Noimg

Bhagalpur: कांवड यात्रा पथ में महज 18 दिनों में थम गई आठ कांवड़ियों की जिंदगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पांच की हृदयगति रुकने से गई जान। जगह – जगह मेडिकल व्यवस्था के बावजूद हादसों पर नहीं लग रहा विराम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की आस्था और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने की इच्छा लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बांका का कांवड़िया पथ इस बार कई परिवारों के लिए दर्दनाक याद बन गया है। श्रावणी मेले के शुरुआती 18 दिनों में ही अलग-अलग घटनाओं में आठ कांवड़ियों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक पांच मौतें हृदयगति रुकने से हुई हैं। वहीं एक कांवड़िये की मौत करंट लगने से, जबकि दो श्रद्धालुओं ने सड़क हादसों में जान गंवाई है। श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हुआ था, जबकि कांवड़ियों की मौत का सिलसिला 1 […]

Noimg

Bhagalpur: पांच बटालियन, पांच कमान… मारवाड़ी कॉलेज में NSS का नया अंदाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना को महज गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय उसे नेतृत्व और जिम्मेदारी से जोड़ने की दिशा में मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर ने नई पहल की है। शुक्रवार, 21 अगस्त को NSS इकाई-2 में पांच बटालियन का गठन कर छात्रों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में गठित इन बटालियनों को देश के पांच महान व्यक्तित्वों के नाम दिए गए हैं। भगत सिंह बटालियन की कमान ज्योतिष कुमार, डॉ. भीमराव अंबेडकर बटालियन की नीतीश कुमार, सुभाष चंद्र बोस बटालियन की मनीष कुमार, सरदार वल्लभभाई पटेल बटालियन की अमन कुमार और स्वामी विवेकानंद बटालियन की जिम्मेदारी अनुज कुमार को दी गई।वहीं, सभी पांच बटालियनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी ग्रुप लीडर सत्यम […]

Noimg

Bhagalpur: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, प्रेशर हॉर्न पर भी पुलिस की सख्ती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन और सार्वजनिक समारोहों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के लिए भागलपुर पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। पटना हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आम लोगों, आयोजकों और डीजे संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।भागलपुर पुलिस के अनुसार, रात 9:55 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। दिन में भी ध्वनि की तीव्रता निर्धारित सीमा के भीतर रखना अनिवार्य होगा। ध्वनि स्तर को 70 से 45 डेसीबल की निर्धारित सीमा में रखने का निर्देश दिया गया है। मैरिज हॉल और डीजे संचालक भी आएंगे दायरे मेंमैरिज हॉल, बैंक्वेट […]

Noimg

Bhagalpur: उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर बसा ‘गुप्त काशी’: बाबा बटेश्वर नाथ धाम में एक माह तक गूंज रही हर-हर महादेव की गूंज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 29 जुलाई से 28 अगस्त तक चल रहा श्री बाबा बटेश्वरनाथ महोत्सव।प्रतिदिन शाम 7 बजे गंगा महाआरती, अखंड संकीर्तन, रुद्राभिषेक और महाप्रसाद बन रहे आकर्षण। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। उत्तरवाहिनी गंगा की पावन धारा के तट पर स्थित सिद्ध श्री बाबा बटेश्वरनाथ धाम इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर है। भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल में स्थित यह प्राचीन धाम श्रद्धालुओं के बीच ‘गुप्त काशी’ के नाम से प्रसिद्ध है। यहां मंदिर परिसर में पहुंचते ही एक ओर महादेव की आराधना और दूसरी ओर मां काली की उपासना का अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।मान्यताओं के अनुसार यह स्थान प्राचीन काल से ही तप, साधना और शिव आराधना की भूमि रहा है। उत्तरवाहिनी गंगा के तट […]

Noimg

Purnia: विधायक विजय खेमका की माता उर्मिला खेमका की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । विधायक विजय खेमका के बनमनखी मंगलचंद चौक स्थित पैतृक आवास पर स्वर्गीय पूज्य माता उर्मिला खेमका के श्राद्ध-कर्म समापन के पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक और सामाजिक सीमाओं से परे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत उर्मिला खेमका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले सीधे पटना से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने जिला अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी मंगलचंद स्मारक पर स्थित स्वर्गीय उर्मिला खेमका के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सहरसा […]

Noimg

Purnia: अंगदान में सिर्फ इच्छा नहीं, मजबूत व्यवस्था भी जरूरी : डॉ. एके गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। किसी मरीज की जिंदगी बचाने की कोशिश में जब चिकित्सा विज्ञान की सभी सीमाएं सामने आ जाती हैं, तब अंगदान के माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन बचाने की संभावना बनी रहती है। हालांकि इसके लिए केवल लोगों का अंगदान का संकल्प लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी मजबूत चिकित्सा व्यवस्था भी आवश्यक है, जो समय रहते दाता से प्राप्त अंगों को जरूरतमंद मरीज तक पहुंचा सके। सर्जन डॉ. एके गुप्ता ने अंगदान की मौजूदा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जागरूकता से आगे बढ़ाकर स्वास्थ्य व्यवस्था का मजबूत हिस्सा बनाने की जरूरत बताई है। डॉ. गुप्ता के अनुसार अंगदान में समय की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संभावित दाता की पहचान, […]

Noimg

Purnia: प्राथमिक विद्यालय तालझाड़ी में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत पौधारोपण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कसबा प्रखंड के सब्दलपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तालझाड़ी में मिशन लाइफ–स्वच्छ पर्यावरण के लिए जीवनशैली के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 130 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राएं अपने घरों से पौधे लेकर विद्यालय पहुंचे और उन्हें विद्यालय परिसर में लगाया। मवेशियों से पौधों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ज्यादातर पौधे गमलों में लगाए गए, […]