Month: August 2026

Noimg

Purnia: वीवीसीपी-सैट 2026 : प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) की ओर से वीवीसीपी-सैट 2026 (Scholarship and Admission Test) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। वीवीसीपी-सैट 2026 में कक्षा 8वीं से 9वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं तथा कक्षा 10वीं से 11वीं विज्ञान वर्ग में जाने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार तथा 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्या […]

Noimg

Naugachia: गोपाल मंडल बोले- कांग्रेस की सदस्यता लेने दिल्ली आया हूं, 2029 में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जदयू पर साधा निशाना, भाजपा पर राजनीतिक ताकत खत्म करने का लगाया आरोप; सुरक्षा वापस लेने पर जताई चिंता नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल ने बिहार और केंद्र की राजनीति को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और इस संबंध में पार्टी के प्रभारी से उनकी बातचीत भी हुई है। प्रभारी की ओर से अगले दिन सदस्यता ग्रहण कराने की बात कही गई थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के कारण सदस्यता ग्रहण का कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका। गोपाल मंडल ने कहा कि वह लंबे समय तक राजनीति से दूर नहीं रह सकते। वह […]

Noimg

Naugachia: चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी मिथुन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को अनुज कुमार ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान चोरी की घटना में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने मिथुन कुमार सिंह को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार […]

Noimg

Naugachia: विद्यालय कर्मी पर शिक्षकों से अभद्र व्यवहार और अश्लील भाषा के प्रयोग का आरोप, बीईओ से कार्रवाई की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और कथित तौर पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के ही एक कर्मी के विरुद्ध शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षकों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में कार्यरत संबंधित कर्मी आए दिन शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बातचीत के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज और अश्लील भाषा का भी प्रयोग किया जाता है। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से विद्यालय का शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक माहौल प्रभावित हो रहा है। आवेदन में बताया गया […]

Noimg

Naugachia: विक्रमशिला सेतु पर लंबी कतार, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। विक्रमशिला सेतु पर शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लंबा जाम लग गया। पुल पर वाहनों की रफ्तार थमते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति ऐसी रही कि लोगों को पुल पार करने में सामान्य समय की तुलना में कई गुना अधिक समय लगा। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। पुल पर एक वाहन के पीछे दूसरे वाहन की लंबी कतार लगती चली गई। नवगछिया और भागलपुर की ओर से आने-जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई यात्री जरूरी काम और इलाज के लिए भागलपुर जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण […]

Noimg

Naugachia: डायल-112 की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सुरक्षित बरामद, परिजनों ने जताया आभार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव से शुक्रवार शाम करीब 7:55 बजे लापता हुई बच्ची सोनाक्षी कुमारी को डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिजन परेशान हो गए और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम सक्रिय हुई और तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कर दी। टीम ने तत्परता और सूझबूझ के साथ विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने के बाद डायल-112 प्रभारी राहुल राज ने उसकी मां, चाचा धीरज कुमार एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में डायल-112 […]

Noimg

Naugachia: चार कट्ठा जमीन के विवाद में 83 वर्षीय वृद्ध की हत्या, लोहे की खंती से हमला कर ईंट पर पटका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में करीब 18 डिसमिल यानी चार कट्ठा जमीन के विवाद में 80 वर्षीय वृद्ध की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जयरामपुर निवासी स्व. महावीर कुंवर के पुत्र बासुकी कुंवर (80) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई, जब विवादित जमीन पर कथित तौर पर जबरन बाउंड्री वॉल देने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। विरोध के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। परिजनों के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। इसी दौरान लोहे की खंती से हमला कर एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बासुकी कुंवर को कथित तौर पर हमलावरों ने उठाकर ईंट पर […]

Noimg

Bhagalpur: गौशालाओं में अचानक पहुंचा विभाग का अमला, पशुओं की ‘सेहत’ से लेकर चारा-पानी का जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले की गौशालाओं में पशुओं की देखभाल व्यवस्था कितनी दुरुस्त है, चारा-पानी मिल रहा है या नहीं और सफाई से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक की स्थिति कैसी है। इन तमाम बिंदुओं की पड़ताल के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, IAS ने शुक्रवार को जिले की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशालाओं में मौजूद पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर, जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।जिला पशुपालन पदाधिकारी ने निदेशक को गौशालाओं के संचालन और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, […]

Noimg

Bhagalpur: आसमान बना फूलों का रास्ता, धरती पर गूंजा ‘बोल बम’: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आसमान में हेलीकॉप्टर की गूंज… नीचे हजारों कदमों की आहट… कंधों पर कांवड़ और जुबां पर सिर्फ ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’। अचानक आसमान से फूल बरसने लगे और भागलपुर का कांवड़िया पथ किसी दिव्य उत्सव की तस्वीर में बदल गया। श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को भागलपुर जिले के कांवड़िया पथ पर कांवड़ियों के स्वागत में भव्य पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए। आसमान से गिरती फूलों की पंखुड़ियों और नीचे उमड़े श्रद्धालुओं का दृश्य देखते ही बन रहा था।जब आसमान से हुई ‘बोल बम’ की अगवानी:इस खास आयोजन में बिहार पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल […]

Noimg

Bhagalpur: आइडिया जेब में है तो बाजार तक पहुंचने का रास्ता भी जानिए, IIIT भागलपुर में युवाओं को मिला स्टार्टअप का ‘स्केल-अप मंत्र’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। स्टार्टअप सिर्फ एक आइडिया का नाम नहीं, बल्कि उस आइडिया को बाजार की जरूरत समझकर उत्पाद में बदलने और फिर उसे बड़े स्तर तक पहुंचाने की पूरी यात्रा है। इसी सोच के साथ विश्व उद्यमिता दिवस पर IIIT भागलपुर के स्टार्टअप सेल ने ‘Scale Up and Market Access’ विषय पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की।वर्कशॉप में विद्यार्थियों को किताबों की थ्योरी से आगे बढ़कर यह समझाया गया कि आइडिया पिचिंग से लेकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केट वैलिडेशन, फंडिंग, इनक्यूबेशन और स्केल-अप तक स्टार्टअप कैसे आगे बढ़ता है।स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को आइडिया पिचिंग और आइडिया डेवलपमेंट के गुर बताए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नया विचार तभी सफल स्टार्टअप बन सकता […]