Month: August 2026

Noimg

Naugachia: तुलसी जयंती पर बाल भारती विद्यालय में सजा संस्कार और संस्कृति का मंच, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा विद्यालय परिसर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दोहे, चौपाइयों, भजनों, लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों ने तुलसीदास के साहित्य और श्रीराम के चरित्र को किया जीवंत नवगछिया। गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में शनिवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। तुलसी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भारतीय संस्कृति, साहित्य और संस्कारों की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास की साहित्यिक रचनाओं, भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, रामचरितमानस के प्रसंगों, दोहों, चौपाइयों, कविताओं, भजनों, लोकगीतों एवं नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार […]

Noimg

Bhagalpur: थाना परिसर से फरार मवेशी लदा ट्रक सहरसा से बरामद, लापरवाही के आरोप में एएसआई निलंबित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बाईपास थाना परिसर से फरार हुआ मवेशी लदा ट्रक पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सहरसा जिले से बरामद कर लिया। मामले में ड्यूटी पर तैनात एएसआई नीरज कुमार को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना क्षेत्र में मवेशी लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था। पुलिस ने वाहन को बाईपास थाना परिसर में खड़ा कराया था और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी एएसआई नीरज कुमार को सौंपी गई थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार को भी पूरे मामले की जानकारी […]

Noimg

Bhagalpur: चार चिलम में चार धाम’, ‘एक चिलम में बाबा धाम’ कांवड़ पथ पर सहेलियों के जयकारों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेले में कांवड़ पथ पर जहां एक ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं इस बार कुछ अजब-गजब और मजेदार जयकारों ने भी राहगीरों का ध्यान खींच लिया। कांवरियों के बीच इन जयकारों ने माहौल में भक्ति के साथ ठहाकों का रंग भी घोल दिया।कांवड़ पथ पर करीब आधा दर्जन सहेलियों का एक जत्था पीठ पर जल लेकर बाबा नगरी की ओर बढ़ रहा था। लेकिन उनकी यात्रा की खासियत सिर्फ पैदल चलना नहीं थी – उनके बीच से निकल रहे थे ऐसे जयकारे, जिन्हें सुनकर आसपास चल रहे कांवड़िए भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इस मुस्कराहट के साथ चाल में तेजी भी देखने को मिल रही थी। सभी […]

Noimg

Bhagalpur: ब्राउन शुगर पर पुलिस की ‘बड़ी’ कार्रवाई: ‘ग्राम – ग्राम’ की उपलब्धी, बड़े कारोबारी अब भी गायब- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई की सूची देखें तो पुलिस की पकड़ में एक के बाद एक नाम आ रहे हैं और ब्राउन शुगर भी बरामद हो रही है। लेकिन बरामदगी का आंकड़ा जैसे ही ग्राम से किलो की ओर बढ़ाने की कोशिश की जाती है, तस्वीर कुछ अलग ही नजर आती है। यानी कार्रवाई तो खूब हो रही है, मगर अब तक कहानी मुख्यतः छोटे स्तर पर कथित रूप से नशीला पदार्थ बेचने या रखने वालों की गिरफ्तारी तक ही सीमित दिख रही है।20 अगस्त को सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ज्योतिष, मो. लालू और धर्मेंद्र को पकड़ा। इससे दो दिन […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का मिजाज बिगड़ा, भागलपुर में खतरे के निशान से बस 95 सेंटीमीटर नीचे; कहलगांव भी लाल निशान के करीब-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर चिंता की रेखा की ओर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह छह बजे दर्ज आंकड़ों ने नदी किनारे बसे इलाकों को सावधान कर दिया है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 32.73 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से महज 95 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का रुख बढ़ने का है और पूर्वानुमान भी राहत से ज्यादा सतर्क करने वाला है।केंद्रीय जल आयोग के दैनिक जलस्तर एवं बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में गंगा का जलस्तर अगले पूर्वानुमान में 33.10 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। यानी खतरे के निशान से दूरी और कम होगी। यह पूर्वानुमान कल शाम चार बजे के लिए जारी किया गया है। कहलगांव में स्थिति और […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा में लौट रही जिंदगी: 27 साल में दोगुने से ज्यादा हुई गांगेय डॉल्फिन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विशेषज्ञों के मुताबिक नमामि गंगे परियोजना और विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य के संरक्षण प्रयासों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कभी गंगा की सेहत का पैमाना मानी जाने वाली गांगेय डॉल्फिन अब भागलपुर-कटिहार के बीच नदी में अपनी मौजूदगी मजबूत करती दिख रही हैं। सुल्तानगंज से मनिहारी के बीच वर्ष 1998 में करीब 95 डॉल्फिन दर्ज की गई थीं। वहीं वर्ष 2018 में हुए सर्वे के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 150 से 180 डॉल्फिन की उपस्थिति पाई गई थी। 27 साल बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 215 पहुंच गई है। यानी इस अवधि में गंगा में डॉल्फिन की संख्या में करीब 120 का इजाफा हुआ है।डॉल्फिन की बढ़ती संख्या को गंगा के संरक्षण की दिशा […]

Noimg

Bhagalpur: दो माह की बेटी को डोली में बिठाकर पिता ने पूरी की दंडवत कांवड़ यात्रा, देवघर में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ इधर, देवघर नगर निगम के मेयर रवि कुमार रावत शिवभक्त मिथिलेश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मिथिलेश कुमार के साथ समय बिताया और उनकी नन्हीं परी को गोद में लेकर काफी देर तक दुलार किया। 24 दिनों में यात्रा हुई पूरी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रद्धा जब संकल्प बन जाए और उस संकल्प के साथ बेटी के प्रति प्रेम जुड़ जाए, तो आस्था की राह भी एक प्रेरक कहानी बन जाती है। श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से बाबाधाम तक जाने वाले कच्चे कांवरिया पथ पर इन दिनों ऐसी ही एक मार्मिक तस्वीर श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार अपनी महज दो माह की बेटी को डोली में बिठाकर दंडवत यात्रा करते […]

Noimg

Purnia : पूर्णिया में गठित होगी जिला एंटी रायट फोर्स, 20 मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए होगी रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एक कंपनी में 3 प्लाटून और 47-47 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, 6 वाहन किए जाएंगे उपलब्ध पूर्णिया । राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा दंगा, उपद्रव, उग्र प्रदर्शन एवं साम्प्रदायिक तनाव जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पूर्णिया में जिला स्तरीय ‘एंटी रायट फोर्स’ (District Anti Riot Force-DARF) का गठन किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार राज्य के सभी जिलों में इस विशेष दस्ते के गठन का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले को श्रेणी ‘B’ में रखा गया है। जिले में एक कंपनी DARF का गठन किया जाएगा, जिसके लिए छह वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर यह विशेष दस्ता त्वरित रूप से घटनास्थल […]

Noimg

Purnia: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और रख-रखाव का लिया जायजा पूर्णिया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे ईवीएम/वीवीपैट के रख-रखाव के साथ-साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थागत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने […]

Noimg

Purnia:मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में लहराया परचम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी (BEU), पटना की ओर से 3rd एवं 5th सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम में मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग, पूर्णिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। दोनों सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने बेहतर SGPA हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 3rd सेमेस्टर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की मेहर अंजुम ने 7.68 SGPA प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लकी कुमार ने 7.60 SGPA के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के मनीष कुमार ने 7.52 SGPA के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान हासिल किया। 5th सेमेस्टर में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार […]