Month: August 2026

Noimg

Naugachia: सेवा श्री के महाप्रसाद वितरण में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक शनिवार को संचालित सेवा श्री की ओर से शनिवार को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के पार्षद मनीष सिंह मौजूद रहे। सेवा श्री की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को कन्हैया बम का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बताया गया कि सावन के दौरान कन्हैया बम प्रत्येक सप्ताह तीन दिन सुल्तानगंज से देवघर तक डाक बम के रूप में […]

Noimg

Naugachia: नारायणपुर चौक पर 198 लीटर विदेशी शराब बरामद, कार जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नारायणपुर। मद्यनिषेध अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना क्षेत्र में 198 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को भवानीपुर थाना को सूचना मिली थी कि उजले रंग के चारपहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या BR02BM-5609) से भारी मात्रा में शराब बिहपुर से नारायणपुर की ओर लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद भवानीपुर पुलिस ने नारायणपुर चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से कुल 198 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मो. उमर, पिता […]

Noimg

Naugachia: ढोलबज्जा थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को ढोलबज्जा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय के रख-रखाव एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने थाना में उपलब्ध विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों में दर्ज प्रविष्टियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों की भी बारी-बारी से समीक्षा करते हुए उनके अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने अनुसंधान पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कांडों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। […]

Noimg

Naugachia: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर भाजपा नवगछिया ने काशी से आए पवित्र कलश का किया वितरण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोपाल गौशाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान काशी (वाराणसी) से लाए गए पवित्र कलश का भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कलश वितरण की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू पासवान एवं मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रजक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन और उनके […]

Noimg

Naugachia: चार पुलिस अधिकारियों का तबादला, गोपालपुर और खरीक थाना को मिले नए थानाध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले में दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का प्रशासनिक तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार चार पुलिस पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक रविशंकर सिंह को आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर गोपालपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अभियोजन शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार राय को आदर्श थाना नवगछिया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह गोपालपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मिथिलेश […]

Noimg

Naugachia: विक्रमशिला सेतु पर बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में पशुपालक युवक की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक पशुपालक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को यातायात पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगतपुर निवासी सत्तन यादव के पुत्र ललित यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ललित यादव भागलपुर के हाउसिंग कॉलोनी में रहकर पशुपालन का काम करता था। शनिवार को वह हाउसिंग कॉलोनी से अपनी मोटरसाइकिल से घर जगतपुर लौट रहा था। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास सामने से आ रही स्कूटी से […]

Noimg

Naugachia: जमीन विवाद में मारपीट के दौरान घायल वृद्ध की मौत मामले में चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहपुर-झंडापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर रत्ती पंचायत के जयरामपुर गांव के वार्ड संख्या 10 स्थित कुंवर टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल 85 वर्षीय बासुकी कुंवर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें बासुकी कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र नीलेश कुंवर के बयान पर झंडापुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है, […]

Noimg

Naugachia: धरहरा में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक, ऊर्जा मंत्री ने कहा- समाज को बेहतर बनाने में युवाओं की भूमिका अहम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बेटी के जन्म पर पौधरोपण की परंपरा की सराहना, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर जताई नाराजगी नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम धरहरा में प्रखंड स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता बैठक सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के स्थानीय विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल शामिल हुए। एनडीए कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जनसंवाद को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि सभ्य, बेहतर और विकसित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण […]

Noimg

Naugachia: रसल वाइपर के डंसने के बाद जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता, मची अफरा-तफरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। तिनटंगा करारी गांव में शनिवार सुबह चापाकल पर मुंह धोने जा रही एक युवती को सांप ने डंस लिया। सांप के डंसते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बेटी की हालत बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पिता पंकज कुमार उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि पंकज कुमार सांप को भी पकड़कर जिंदा अवस्था में अस्पताल ले आए। अस्पताल पहुंचते ही मचा हड़कंप अस्पताल परिसर में जिंदा सांप को देखकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों की भीड़ सांप को देखने के लिए जुट गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सांप […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया की बेटी बिहुला की कहानी को चरितार्थ करने वाली मंजूषा पेंटिंग एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अंग क्षेत्र की प्रसिद्ध लोककला मंजूषा पेंटिंग एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई है। लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 18वें सीजन के 9वें एपिसोड में मुंबई के धारावी की रहने वाली रुचिका अहदल राव से नवगछिया और अंग क्षेत्र की लोककला मंजूषा से जुड़ा सवाल पूछा गया। रुचिका ने ऑडियंस पोल की मदद से इस सवाल का सही जवाब देकर 5 लाख रुपये की धनराशि जीत ली। एसएससी की तैयारी कर रहीं रुचिका ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बीच केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। खेल के दौरान उन्होंने महज दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और अपनी समझदारी से 25 लाख रुपये की बड़ी धनराशि अपने […]