August 9, 2026
Purnia: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडलों ने मोहा मन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पूर्णिया । मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल, राधानगर, कसबा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी-2026 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रागीब अनवर ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को सरल और बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और अपने आसपास की चीजों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार एवं सहायक प्रोफेसर ताबिश शानू मौजूद रहे। दोनों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन […]