Month: April 2026

PURNIA : पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व से तेल संकट के बीच सुरक्षित रहा भारत: डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ||  GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस बीच, कई विकसित देश भी ऊर्जा संकट से जूझते नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने न केवल अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखा है, बल्कि आम नागरिकों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ने दिया। यह बातें शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सक्रिय ऊर्जा कूटनीति के कारण भारत ने अपने तेल आयात के स्रोतों में उल्लेखनीय विस्तार किया है। पहले जहां देश 27 देशों पर […]

PURNIA : ग्रीन पूर्णिया ने दुर्गा मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ‘ग्रीन पूर्णिया’ के सदस्यों द्वारा रविवार सुबह एक सराहनीय पहल की गई। नियमित स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत प्रातः 7:00 बजे रामबाग गली नंबर 6 स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। इस कार्य में मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों ने डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ग्रीन पूर्णिया के सदस्य हर रविवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाते हैं और […]

PURNIA : महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल का 36वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। दमदाहा स्थित महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल (MGPS) का 36वाँ वार्षिकोत्सव भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्यालय की तीन दशकों से अधिक की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया। समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मियों के योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ। समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में MGPS जैसी संस्थाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा ऐसे विद्यालय समाज के भविष्य निर्माण में […]

PURNIA : ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के विराट संगम का ऐतिहासिक समापन — ज्ञान संगम 2026 का तीसरा दिन बना यादगार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय “ज्ञान संगम 2026” का तृतीय एवं अंतिम दिवस रविवार को अत्यंत गरिमामय, विचारोत्तेजक और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) द्वारा आयोजित यह साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव अपने अंतिम दिन भी ज्ञान, भाषा विविधता, युवा सृजन और सांस्कृतिक विमर्श का सशक्त मंच बना रहा। इस महोत्सव का शुभारंभ 24 अप्रैल को दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ था। तीनों दिनों तक पुस्तक स्टॉल, कला प्रदर्शनी और विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अंतिम दिन भी पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, साहित्यप्रेमी, छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक और शिक्षाविद शामिल हुए और सभी ने विभिन्न सत्रों में […]

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार  ||GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी मनोहर यादव (56) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोहर यादव मजदूरी के लिए घर से निकले थे और दरियापुर की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार […]

नवगछिया में शिक्षा का नया केंद्र बना टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल — अब 11वीं की पढ़ाई भी यहीं, वो भी किफायती शुल्क में || GS NEWS

bihar bhagalpurनवगछियाBarun Kumar Babul0

भागलपुर/नवगछिया: गंगा पार नवगछिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अब उच्च शिक्षा का सपना और भी आसान हो गया है। इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी को दूर करते हुए टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल एकमात्र ऐसा प्रमुख विद्यालय बनकर उभरा है, जहां अब 11वीं कक्षा की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि पूरे गंगा पार इलाके में यह उन गिने-चुने संस्थानों में शामिल है, जो नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से उपलब्ध करा रहा है। नवगछिया गंगा पार क्षेत्र में केवल दो ही विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं, और उनमें भी टेक्नो मिशन अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और परिणामों के लिए विशेष पहचान […]

NAUGACHIA : मद्यनिषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.980 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 43.980 लीटर शराब बरामद की गई, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दो वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ब्लॉक मोड़ बिहपुर के समीप एक टेंपो से 33 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में टेंपो चालक पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा निवासी रंजीत मंडल, पिता स्व. बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। […]

NAUGACHIA : लापता नाबालिग लड़की सुपौल से बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग लड़की को सुपौल जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा 9 अप्रैल को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लड़की का सुराग लगाया गया। इसके बाद उसे सुपौल जिले के मधुबनी ललित नगर क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का आवश्यक मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते […]

NAUGACHIA : गंगा में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के क्षेत्रों में भी गमगीन माहौल बना हुआ है। इस दुखद घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को शीघ्र चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार […]

NAUGACHIA : सूद की मांग को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव निवासी सुबोध प्रसाद की पुत्री सुनयना कुमारी ने अपने पड़ोसियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी के दौरान आर्थिक जरूरत को देखते हुए पड़ोसी से कुछ रुपये उधार लिए गए थे। बाद में उक्त राशि को पूरी तरह लौटा दिया गया था। हालांकि अब पड़ोसी द्वारा उस राशि पर सूद के रूप में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि जब […]