Month: April 2026

BHAGALPUR : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 पर बीएयू में कृषि नवाचार को गति देने हेतु सशक्त IPR मंथन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 के अवसर पर निदेशालय अनुसंधान (DoR) में एक उच्चस्तरीय विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह ने की, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी की। सत्र की शुरुआत में यह स्पष्ट किया गया कि यह दिवस केवल कानूनी चर्चा का विषय नहीं, बल्कि कृषि नवाचारों को संरक्षित बौद्धिक संपदा में बदलकर उन्हें स्वामित्व, मूल्य सृजन और प्रतिस्पर्धात्मकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र “कृषि अनुसंधान एवं नवाचार में IPR पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना” रहा। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा निर्धारित वैश्विक थीम “IP and Sports: Ready, […]

BHAGALPUR : भागलपुर में सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि, महिलाओं ने गीतों से सजाई संगीतमयी संध्या || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में संगीत प्रेमी महिलाओं ने सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित संगीतमयी संध्या में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने सुरों के माध्यम से आशा ताई को याद किया। पूरे माहौल में संगीत की मधुरता और भावनाओं की गहराई साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आशा भोसले द्वारा गाए गए प्रसिद्ध हिंदी और बंगला गीतों की प्रस्तुति दी। हर गीत के साथ उपस्थित श्रोताओं की भावनाएं और भी जुड़ती चली गईं। यह श्रद्धांजलि सभा केवल औपचारिक आयोजन न होकर संगीत के माध्यम से एक जीवंत स्मृति बन गई, जिसमें आशा ताई के योगदान को दिल से महसूस किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख सुचित्रा सरकार ने […]

BHAGALPUR : भीषण गर्मी का कहर: बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए डॉ. अजय कुमार सिंह की अहम सलाह || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर समेत पूरे बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले में तापमान लगातार बढ़ते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे हालात में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। भागलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि अचानक बढ़ते तापमान का सबसे अधिक असर नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों पर पड़ता है। गर्मी के कारण उनका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी […]

BHAGALPUR : सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना नाव घाट इलाके की बताई जा रही है, जहां काम पर जा रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी मनोहर यादव (56) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दरियापुर की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें पहले एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के […]

BHAGALPUR : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रेलवे लाइन के पोल संख्या 313/20 और 313/22 के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर भटकता रहता था। घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज कंट्रोल आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। […]

PURNIA : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के रामबालक नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतका के पिता मनोज यादव ने बड़हरा कोठी थाना में आवेदन देकर राधा के पति सुधीर यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार, राधा की शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रामबालक नगर निवासी घोलटू यादव के पुत्र सुधीर यादव से धूमधाम से की गई थी। शादी के कुछ समय बाद ही राधा को ससुराल में प्रताड़ित […]

PURNIA : 44वीं जिला एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न, खराब मौसम में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।स्थानीय खेल मैदान में आयोजित 44वीं वार्षिक जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह से हो रही बूंदाबांदी और प्रतिकूल मौसम के बावजूद खिलाड़ियों का जोश और जज्बा देखने लायक रहा। खराब मौसम भी एथलीटों के उत्साह को कम नहीं कर सका और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। समापन समारोह में डॉ. ए.के. गुप्ता, नीलम अग्रवाल, आलोक लोहिया, राखी सिंह, एम.एच. रहमान, ए.के. बोस, संजीव कुमार एवं असद राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम दौड़ प्रतियोगिता400 मीटर हर्डल्स (पुरुष) में […]

PURNIA : भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को सुनने के लिए पूर्णिया में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने शांतिनगर मधुबनी स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विभिन्न सामाजिक मुद्दों, नवाचार, प्रेरक व्यक्तित्वों तथा देश के सकारात्मक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश में सकारात्मक परिवर्तन की सामूहिक आवाज […]

PURNIA : कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन में पूर्णिया रन क्लब के धावकों ने लहराया परचम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।फिटनेस और खेल प्रतिभा के क्षेत्र में पूर्णिया के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। कालिम्पोंग में आयोजित प्रतिष्ठित ‘कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन-2026’ में पूर्णिया रन क्लब के पांच धावकों ने 25 किलोमीटर श्रेणी की चुनौतीपूर्ण दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। 25 अप्रैल को आयोजित इस अल्ट्रा मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों—गोवा, महाराष्ट्र, केरल, असम, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल—से आए धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 10 किमी, 25 किमी, 50 किमी एवं 65 किमी की अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित थीं। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्णिया की टीम ने पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और बदलते मौसम के बावजूद निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। खिलाड़ियों […]

PURNIA : ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणा का सशक्त माध्यम : विधायक विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सदर विधायक विजय खेमका ने रविवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे देश में जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों, जनभागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प को रेडियो के जरिए आमजन तक पहुंचा रहे हैं। विधायक ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक बदलाव, नवाचार, […]