April 27, 2026
NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर आ त्मह त्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई गई जान || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया, जब डायल 112 की पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचा ली। इस घटना ने एक ओर पुलिस की सक्रियता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को भी सामने ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के महेशखुट पिपरा निवासी शोभा कुमारी (पति अजीत कुमार) मानसिक तनाव में आकर नवगछिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई थी। इसी दौरान डायल 112 की गश्ती टीम—पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सिपाही सुनील कुमार और चालक संजय यादव—अपने नियमित गश्त पर थी। स्टेशन से रसलपुर […]