April 27, 2026
PURNIA : एनीमिया मुक्त मातृत्व की दिशा में पहल, एएनएम को दिया गया विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया। जिले के कृत्यानंद नगर, श्रीनगर एवं बेसा प्रखंड में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रखंड प्रशासन ने संकल्प लिया है कि क्षेत्र की सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाया जाएगा, ताकि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड अस्पताल के सभागार में प्रसव कक्ष से जुड़ी सभी एएनएम (सहायक नर्स दाई) के लिए एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर ने की, जबकि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सबा एवं सुनीता कुमारी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, निशि कुमारी तथा आलोक वर्मा की […]