Month: April 2026

PURNIA : ज्ञान संगम 2026 का द्वितीय दिवस साहित्य, संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों से रहा सराबोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय स्थित रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञान संगम 2026 के द्वितीय दिवस का आयोजन शनिवार को साहित्यिक ऊर्जा, वैचारिक संवाद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) द्वारा आयोजित इस लिटरेरी एवं कल्चरल फेस्टिवल में दूसरे दिन भी साहित्य, कला और संस्कृति के विविध आयामों की सजीव प्रस्तुति देखने को मिली। द्वितीय दिवस पर पुस्तक स्टॉल, कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विद्यालय की कक्षा 8, 9, 11 एवं 12 (आर्ट्स संकाय) के विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लेकर साहित्यिक विमर्शों से ज्ञान अर्जित किया तथा कला एवं पुस्तक प्रदर्शनियों का अवलोकन कर अपनी समझ को समृद्ध किया। प्रथम सत्र […]

NAUGACHIA : प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हो रहे क्रिएटिव टैलेंट हंट की लिखित परीक्षा 01 मई को || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। एनएच-31 स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026” को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह चरम पर है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक 250 से अधिक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कार्यक्रम के समन्वयक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 01 मई 2026 को विद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पूर्व प्रतिभागियों को वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों—किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, […]

NAUGACHIA : लोकप्रिय शिक्षक सुनील कुमार पाठक के सुपुत्र अभिनव पीयूष का निधन, विद्यालय में शोक सभा आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड के कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक सुनील कुमार पाठक के ज्येष्ठ सुपुत्र अभिनव पीयूष का 23 अप्रैल (गुरुवार) की रात्रि 12:11 बजे निधन हो गया। वे पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। अभिनव पीयूष अपने मृदु स्वभाव और परिपक्व बुद्धि के कारण शिक्षकों एवं अपने सहपाठियों के बीच काफी प्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2013 में बाल भारती विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा बाद में टीएनबी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त की थी। उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की […]

NAUGACHIA : सम्राट चौधरी को सदन में बहुमत मिलने पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर । राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सम्राट चौधरी द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने पर शुक्रवार शाम बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र भी शामिल हुए और एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस उपलब्धि की खुशी साझा की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, भावनाएं और संकल्प समारोह को खास बना रहे थे। विधायक शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की जो मजबूत नींव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी है, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अब सम्राट चौधरी […]

NAUGACHIA : जी.बी. कॉलेज नवगछिया में सेमिनार आयोजित, व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा व ध्यान की भूमिका पर चर्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा एवं ध्यान की भूमिका” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रख्यात शिक्षिका प्रो. (डॉ.) पुष्पलता कुमारी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानसिक संतुलन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में मूल्य शिक्षा और ध्यान की अहम भूमिका को विस्तार से समझाया। सेमिनार के दूसरे […]

NAUGACHIA : राष्ट्रपति को मंजूषा पेंटिंग की दी गई जानकारी, नवगछिया की ‘बिहुला’ कथा की कला पहुंची राष्ट्रीय मंच तक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया की पारंपरिक लोककला मंजूषा पेंटिंग को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का गौरवपूर्ण अवसर मिला, जब मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को इस कला और उससे जुड़ी ‘बिहुला’ की लोककथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मनोज पंडित ने बताया कि मंजूषा पेंटिंग बिहार की प्राचीन लोककला है, जो विशेष रूप से नवगछिया और भागलपुर क्षेत्र में प्रचलित है। यह कला ‘बिहुला-बिषहरी’ कथा पर आधारित है, जिसमें नवगछिया की बेटी बिहुला की अटूट श्रद्धा, साहस और समर्पण की कहानी को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रपति को इस कला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित नवगछिया के मुकेश राणा […]

NAUGACHIA : बटेश्वर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत, घंटों बाद मिले शव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटेश्वर गंगा घाट पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मुंडन जैसे शुभ अवसर पर पहुंचा एक परिवार कुछ ही पलों में गहरे शोक में डूब गया, जब एक ही परिवार के तीन बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। देर शाम चले सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए। मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भठगामा गांव निवासी कुमोद यादव के पुत्र गौरव कुमार (12 वर्ष), पुत्री साक्षी कुमारी (16 वर्ष) और उनकी बहन मोनी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए […]

BHAGALPUR : दिव्यांग छात्र का कमाल: 14 हजार में बनाई सोलर ट्राइसाइकिल, बना प्रेरणा स्रोत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। बिहार के एक दिव्यांग छात्र एमडी कुदरतुल्ला ने अपनी तकनीकी समझ और जज़्बे से अनोखा नवाचार कर मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल को सोलर ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई दिशा दिखाई है। करीब एक वर्ष पहले मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल में बैटरी बैकअप की समस्या उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। बार-बार चार्जिंग, रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर और मरम्मत का खर्च उन्हें परेशान कर रहा था। इसी समस्या का समाधान खोजते हुए कुदरतुल्ला ने ट्राइसाइकिल के ऊपर सोलर पैनल लगाकर इसे सोलर ट्राइसाइकिल में बदल दिया। इस सोलर पैनल से जहां बैटरी चार्ज होती है, वहीं यह धूप और बारिश से बचाव के लिए छत का भी काम करता है। पूरे बदलाव […]

BHAGALPUR : तिलकामांझी में भीषण आग, तीन दुकानें व दो घर जलकर राख || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित गंजी मिल के सामने शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें और दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में आरती देवी, मुर्शीद के बेटे राजा (पंचर दुकान), अर्जुन चौधरी और गीता देवी की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी के साथ पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पीड़ितों ने स्थानीय शरारती तत्वों पर जानबूझकर आग […]

BHAGALPUR : भागलपुर में शीतल जल सेवा शुरू, राहगीरों को मिलेगी गर्मी से राहत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर कशोधन वैश्य महिला समिति द्वारा शुक्रवार को शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर सेवा आरंभ की गई। समिति की सदस्य रत्ना गुप्ता ने बताया कि शीतल जल वितरण कार्यक्रम लगभग दो महीने तक लगातार चलेगा, जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से समिति इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय है और आगे भी समाज सेवा के […]