Month: April 2026

NAUGACHIA : मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते से 96 हजार की निकासी, साइबर ठगी का मामला दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला निवासी मनीष कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित मनीष कुमार के अनुसार, 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने उक्त एप डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल से बिना अनुमति के कई ट्रांजक्शन किए गए और कुल 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। यह राशि उनके केनरा बैंक की नवगछिया शाखा स्थित खाते से काटी […]

NAUGACHIA : रेलवे ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत, शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया और खरीक स्टेशन के मध्य एक दर्दनाक हादसे में रेलवे के ट्रैफिक गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी स्व. ऋषिदेव राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सुजीत कुमार वर्ष 2007 में रेलवे में ट्रैफिक गेटमैन के पद पर नियुक्त हुए थे और खरीक-नवगछिया सेक्शन में कार्यरत थे। घटना के समय वह रेलवे ट्रैक की जांच करने निकले थे। इसी दौरान दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ की टीम […]

NAUGACHIA : पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी राजेश कुमार ने व्यापक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, खरीक थाना में पदस्थापित पुअनि विकास कुमार को कदवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कदवा थाना के थानाध्यक्ष पुअनि नागेश्वर सिंह को नवगछिया आदर्श थाना (अनुसंधान इकाई) में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन नवगछिया से पुअनि दुबे देवेश गुरु, पुअनि मुकेश कुमार और पुअनि रमाशंकर पासवान को आदर्श थाना नवगछिया (अनुसंधान इकाई) में भेजा गया है। वहीं पीएसआई पिंटू कुमार को झंडापुर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी 24 […]

NAUGACHIA : संस्कृत महाविद्यालय का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : श्री मरंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय में 42वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान सदा शिव के रुद्राभिषेक से हुई, जिसके बाद वैदिक विद्वानों द्वारा हवन-पूजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ प्राचार्य डॉ. बुद्धिप्रकाश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर संस्थापक ब्रह्मलीन महंथ वैदेही शरण महाराज की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि डॉ. देवहुति ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्राओं गुड़िया, पूजा एवं चांदनी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा के अध्ययन से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है और समाज में शांति एवं नैतिक मूल्यों को […]

NAUGACHIA : गंगा में डूबने से युवक की मौत: नहाने के दौरान गहरे पानी में गया, शव बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान उसरहिया गांव निवासी अमित राम उर्फ कर्ण कुमार (33), पिता उमेश हरिजन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित राम गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जाता है कि आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को […]

NAUGACHIA : पकरा हत्याकांड : परिजनों ने पुलिस पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरा गांव में हुए कन्हैया राय हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने नवगछिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पकरा निवासी वाहन चालक कन्हैया राय (35), पिता स्वर्गीय गीरो राय, की 17 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी जासो देवी के लिखित बयान पर नवगछिया थाना में गांव के ही पांच लोगों के […]

BHAGALPUR : सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत 20 मामलों की सुनवाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर, ‘7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार’ अभियान के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 20 आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई की। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामले शामिल थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित विभिन्न जिला, प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत आए लोगों की शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आवेदकों की सुविधा के […]

BHAGALPUR : जर्जर छात्रावास को लेकर छात्रों का हंगामा, 3 दिन का अल्टीमेटम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: मारवाड़ी महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय का छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो चुका है और भवन की स्थिति बेहद खराब है। उनका कहना है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही छात्रावास में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि रात में सोते समय भी डर बना रहता है कि कहीं छत गिर न जाए। इस समस्या को लेकर कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई […]

BHAGALPUR : कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस मनायी गई, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: भाकपा (माले) के पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पूर्व राज्य व जिला सचिव कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस सोमवार को स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में मनायी गई। इस अवसर पर भाकपा (माले) और ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा (माले) के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और वे मजदूरों के […]

BHAGALPUR : सबौर कृषि विश्वविद्यालय में ब्लूबेरी की खेती शुरू, किसानों की आय बढ़ाने की पहल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत पहली बार ब्लूबेरी फल की खेती शुरू की गई है। यह फल अब तक मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ही उगाया जाता रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया कि अब तक यहां धान, मक्का और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती होती रही है, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अब उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लूबेरी की खेती की शुरुआत की गई है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि ब्लूबेरी का स्वाद मीठा-खट्टा होता है और इसमें […]