Month: April 2026

PURNIA : पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विविध गतिविधियों का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिला समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम 23 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वय किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को खेल एवं नृत्य दिवस (मोटर कौशल विकास), तिथि भोज/सामुदायिक कार्यक्रम, पोषण मेला सह कुकिंग प्रतियोगिता, आईईसी सामग्री का प्रदर्शन सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों एवं लक्षित समूहों के साथ […]

PURNIA : पूर्णिया नगर निगम की बैठक में कई अहम फैसले, पिंक टॉयलेट व वाटर एटीएम की योजना को मंजूरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त एवं पदेन सदस्यों की उपस्थिति में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई और पूर्व में लिए गए निर्णयों व योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान महापौर विभा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर विकास से जुड़ी सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पर सख्ती बरतने और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण […]

PURNIA : पूर्णिया में दोहरी खुशी: अधिवक्ता चुनाव में जीत और जन्मोत्सव पर भव्य सम्मान समारोह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा शहर के पंचमुखी मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोहरी खुशी के मौके पर आयोजित हुआ, जहां एक ओर संगठन की सदस्य के जन्मोत्सव का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय में अधिवक्ता चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न भी मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और उत्सव का आनंद लिया। समारोह में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता संघ के चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया […]

PURNIA : जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई एडवांस्ड पर नजर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है। संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल, हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इन उपलब्धियों ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद दूसरे दिन भी पसरा मातम, गांव में शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक छात्र के घर में चीख-पुकार और गम का माहौल बना हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गोपालपुर–सुकटिया सैदपुर सड़क स्थित महंत बाबा चौक के पास एक अनियंत्रित टोटो ने साइकिल सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार छात्र अंकित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सोमवार […]

NAUGACHIA : नवगछिया के द होप हॉस्पिटल में भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया सैकड़ों मरीजों का इलाज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया स्थित The Hope Hospital में आज एक भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। आईएमटी मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस अस्पताल में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और इलाज कराया। कैंप में पटना के प्रसिद्ध गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अविनाश चंद्र एवं भागलपुर के एमडी फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों का जांच-परीक्षण कर पूरी तरह नि:शुल्क इलाज किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष कुमार खड़गा, डिप्टी डायरेक्टर दिगंबर कुमार झा, डिप्टी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुशील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। […]

NAUGACHIA : अव्यवस्था और लापरवाही का अड्डा बना नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, मरीज बेहाल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों गंभीर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोपों के बीच घिरी हुई है। इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। डॉक्टर से दिखाने की प्रक्रिया इतनी जटिल और अव्यवस्थित हो गई है कि कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना इलाज लौटने को मजबूर हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं दिखते। कई गार्ड अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूमते या अन्य कामों में व्यस्त नजर आते हैं। इतना ही नहीं, ड्रेस कोड का भी […]

NAUGACHIA : सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव में सुभाष यादव चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : सिंहपुर पूरब पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को मवि मधुरापुर (बालक) में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देर शाम प्रखंड स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में मतगणना शुरू की गई, जिसमें सुभाष यादव ने शानदार जीत दर्ज की। परिणाम के अनुसार, सुभाष यादव को 299 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज साह को 111 मत मिले। इस जीत के साथ सुभाष यादव लगातार चौथी बार सिंहपुर पूरब पैक्स के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में कुल 883 मतदाताओं में से 430 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद सुभाष यादव ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने विजेता […]

NAUGACHIA: दहेज हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजे गए || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : खरीक थाना पुलिस ने दहेज के लिए हत्या के एक मामले में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी मु. नौशाद और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या दहेज के लिए उसके पति एवं ससुराल वालों द्वारा कर दी गई। इस संबंध में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त पाए जाने पर मु. नौशाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक […]

NAUGACHIA : नवगछिया में बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया: थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। श्रीपुर वार्ड संख्या-1 निवासी संजीत कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अपनी बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन में संजीत कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ सहौरा से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान संतोष धर्मकांटा के पास एक कबाड़ी दुकान के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और कुछ देर के लिए नीचे उतर गए। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि पहले उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। […]