Month: April 2026

Noimg

PURNIA : समाहरणालय में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। समाहरणालय पूर्णिया स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यालयों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान रोकड़ पंजी संधारण, न्यायालयों में लंबित मामलों, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), सेवांत लाभ सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। कार्यालय कार्य प्रणाली पर दिया मार्गदर्शन जिलाधिकारी ने कार्यालय टिप्पण एवं प्रारूपण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यों में पारदर्शिता […]

Noimg

PURNIA : उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर दिया गया जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर प्वाइंट होटल, पूर्णिया में उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, ट्रैकिंग, प्रबंधन, फॉलो-अप एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना रहा। हर उच्च जोखिम गर्भावस्था जीवन बचाने का अवसर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक उच्च जोखिम गर्भावस्था एक जीवन बचाने का अवसर है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला जांच एवं निगरानी से वंचित न रहे। […]

Noimg

PURNIA: युवा उद्यमी अमित साह बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा उद्यमी अमित साह को प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग और व्यापारिक समुदाय में खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में जारी पत्र में वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि अमित साह के नेतृत्व से प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों एवं उद्यमियों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का अभियान और अधिक प्रभावी होगा। सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अमित साह लंबे समय से व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में […]

PURNIA : बिहार के 141 रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्री से की गई स्वीकृति की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। बिहार में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राज्य के शेष 141 रेलवे समपारों पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। पहले ही 78 ओवरब्रिज को मिली मंजूरी मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा राज्य के कुल 219 रेलवे समपारों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 78 ओवरब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष समपारों पर अभी स्वीकृति लंबित है। जाम […]

Noimg

PURNIA : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका एवं प्रखर समाजसेवी नूतन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रस्तुत किए स्वास्थ्य जागरूकता मॉडल कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से […]

Noimg

PURNIA : रानीपतरा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पश्चिम द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, अवधेश साह, संजय मिश्रा, संजय मोहन प्रभाकर, विजय माझी, मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज मोनू, सुमीत सिंह एवं मनीष भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। सात सत्रों में हुआ वैचारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण वर्ग के सातों सत्रों में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा […]

Noimg

KATIHAR : ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प के साथ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर संपन्न, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद हुए शामिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कटिहार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश प्रशिक्षण शिविर में कटिहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटिहार ग्रामीण, हसनगंज एवं कटिहार पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं रणनीतिक रूप से तैयार करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की […]

BHAGALPUR : बैजानी गांव के मंदिरों में चोरी, दानपेटी और पीतल के बर्तन ले उड़े चोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर और मां काली मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले कासा और पीतल के बर्तनों के साथ दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी रकम चोरी कर ली। मां काली मंदिर के भंडार कक्ष का गेट भी तोड़ दिया गया और वहां लगी मोटर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत बाईपास थाने को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय और एएसआई उमेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल […]

NAUGACHIA: रंगरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, शिनाख्त का प्रयास जारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी पावर ग्रिड के समीप सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद रंगरा पुलिस के दलबल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया भेज दिया। घटना स्थल का मुआयना करने पर पुलिस ने पाया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था, केवल लाल गमछा लपेटा हुआ था और जनेऊ पहना हुआ था। थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA: नवगछिया टी-20 लीग का खिताब नारायणपुर के नाम, बिहपुर को 4 विकेट से हराया ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बिहपुर स्थित सर्वोदय मैदान में खेला गया। रोमांचक फाइनल मैच में नारायणपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहपुर को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम ने संयमित खेल दिखाते हुए 160 रन बनाकर मैच जीत लिया और विजेता बनी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। उनके साथ महंत नवल किशोर दास, अवनीश कुमार, रोहित आनंद शुक्ला, नवीन शर्मा, उत्तम कुमार, कुणाल कुमार, विवेक […]