Month: July 2026

Purnia:  सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 47 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)’’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसंवाद में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका अवलोकन करने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर आम लोगों की शिकायतें सुनीं तथा उनके […]

Purnia: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया पूरे देश में प्रथम, जिला प्रशासन ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जारी क्वार्टरली मार्च-2026 डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया जिले ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डेटा आधारित कार्यप्रणाली अपनाने से जिले ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। इसी के आधार पर नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी क्वार्टरली मार्च-2026 डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया को पूरे भारत में पहला स्थान मिला। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में भारत सरकार ने देश के […]

Purnia: टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में डीएम ने जताई नाराजगी, 14 अगस्त तक स्क्रीनिंग लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यक्ष्मा (टीबी) नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) तथा टीबी कार्यक्रम से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) की अपेक्षित उपलब्धि नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तरीके से टीबी स्क्रीनिंग पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में 14 अगस्त 2026 तक 2 लाख 94 हजार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य […]

Purnia: स्नातक नामांकन में तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर छात्र राजद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026–30 की नामांकन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी समस्याओं और छात्रों की परेशानियों को लेकर छात्र राजद (SSAI) विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन सौंपा गया। आवेदन में प्रथम एवं द्वितीय मेधा सूची से जुड़े छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के आधार पर महाविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण कई छात्र नामांकन से वंचित हो रहे हैं। कई ऐसे छात्र हैं जिनका नाम मेधा सूची में आया, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका नामांकन नहीं हो सका। वहीं कुछ छात्रों का नाम […]

Purnia: महर्षि मेंही की वैराग्य ज्ञानस्थली पर स्मारक भवन निर्माण की पहल, विधायक विजय खेमका ने डीएम को लिखा पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। संत शिरोमणि महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की वैराग्य ज्ञानस्थली राजकीय जिला स्कूल, पूर्णिया में उनकी स्मृति में विधायक निधि से स्मारक भवन निर्माण कराने की पहल की गई है। इस संबंध में ने जिला पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर विद्यालय परिसर में उपयुक्त स्थल का चयन कर आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया के लिए यह गौरव का विषय है कि 20वीं शताब्दी के महान संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज को राजकीय जिला स्कूल, पूर्णिया में अध्ययन के दौरान वैराग्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा में महर्षि मेंही जी का लालन-पालन हुआ तथा वहीं उनकी साधना […]

Purnia: पूर्व वार्ड पार्षद सुनील सिंह को नगर निगम कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद स्वर्गीय सुनील सिंह को शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि पूर्व वार्ड पार्षद सुनील सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही महापौर उनके वार्ड संख्या-23 स्थित शिवपुरी (भट्टा बाजार) आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय सुनील सिंह […]

Purnia: रूपौली अग्निकांड के पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, आर्थिक सहायता देकर शीघ्र पुनर्वास की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रूपौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद सांसद घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से शीघ्र राहत, मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की। बताया गया कि बुधवार दोपहर लगी भीषण आग में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी, जीवनभर की जमा-पूंजी तथा बच्चों के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज भी नष्ट हो गए। घटना के बाद सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सांसद […]

Naugachia: महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी व नकदी लूटने का लगाया आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: झंडापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया झंडापुर निवासी एक महिला ने महिला थाना, नवगछिया में आवेदन देकर चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी एवं नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, रानी देवी ने बताया कि उनके पति विदेश में मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि 29 जून की रात करीब 12 बजे गांव के मोहनी यादव, धीरज यादव, नीरज यादव एवं गुलशन यादव जबरन उनके घर में घुस आए। महिला ने आरोप लगाया कि मोहनी यादव ने उनका हाथ पकड़कर खींचा, जबकि धीरज यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन आंगन में ले जाकर उनके कपड़े फाड़ दिए। वहीं, गुलशन […]

Naugachia: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल और साइबर उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और साइबर उत्पीड़न के एक मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक महिला ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी तथा वर्तमान में काढ़ागोला निवासी प्रसन्न कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क स्थापित किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध रूप से रुपये की मांग की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला […]

Naugachia: छत से गिरकर तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार को छत से गिरने के कारण एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान मनीष यादव के पुत्र प्रशांत कुमार (3 वर्ष ) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रशांत घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। नीचे मिट्टी होने के बावजूद गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया। […]