Month: July 2026

Naugachia: घर से 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर हालत में मिली महिला की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में गुरुवार को घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक महिला की इलाज के दौरान देर शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान सुकटिया बाजार निवासी जीवन दास की 35 वर्षीय पत्नी मुंगिया देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय लोगों की नजर आम के खेत में घायल अवस्था में पड़ी महिला पर पड़ी। वह दर्द से कराह रही थी। इसकी […]

Naugachia: कारगिल के अमर वीर हवलदार रतन कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जुबार टॉप पर 2 जुलाई 1999 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए दिया था सर्वोच्च बलिदान, परिजनों ने कहा- उनका साहस और त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा नवगछिया : कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह की पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव तिरासी स्थित शहीद स्मारक पर पूरे सम्मान, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों और युवाओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्पचक्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भारत माता की जय और अमर शहीद हवलदार रतन कुमार सिंह अमर रहें के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान जुबार […]

Naugachia: डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्थानांतरण आदेश वापस लेने की मांग दोहराते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा लगातार दूसरे दिन भी बैठे रहे। आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण अनशन स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन जताया। छात्राओं ने भी अनशन स्थल पर बैठकर कॉलेज के स्थानांतरण का विरोध किया। अनशनकारी आशुतोष सिंह ने कहा कि आमरण अनशन से पहले मशाल जुलूस, पुतला दहन, आक्रोश मार्च और हस्ताक्षर अभियान जैसे चरणबद्ध आंदोलन किए […]

Bhagalpur: भागलपुर को वैश्विक आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए ‘उत्तरायण परियोजना’ की घोषणा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘उत्तरायण परियोजना’ की घोषणा की गई। वक्ताओं ने इसे शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, अनुसंधान, संस्कृति और सामाजिक सेवा को एक मंच पर लाने वाला महत्वाकांक्षी अभियान बताया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि उत्तरायण परियोजना का उद्देश्य भागलपुर को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाना है। इसके तहत प्रस्तावित श्री विष्णु उत्तरायण मंदिर एवं ऋष्यश्रृंग आश्रम को केवल धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि ध्यान, योग, वैदिक अध्ययन, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मानव सेवा के समग्र केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान, बहुविषयी अनुसंधान केंद्र, आधुनिक […]

Bhagalpur: दुनिया का पहला वैज्ञानिक ‘संकर’ आम बिहार में बना था!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सबौर की इस विरासत से आज भी लोग अनजान प्रदीप विद्रोही भागलपुर। आम की बात आते ही लोगों की जुबान पर मालदह, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, जर्दालू और अमरपाली जैसे नाम आते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया का पहला वैज्ञानिक तरीके से विकसित संकर (हाइब्रिड) आम बिहार की धरती पर तैयार किया गया था। यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्ष 1951 में तत्कालीन बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर (वर्तमान बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर) के वैज्ञानिकों ने हासिल की थी।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के फल विज्ञान (पोमोलॉजी) विभाग के एक कोने में यह ऐतिहासिक पेड़ के सामने लगा बोर्ड ध्यान आकर्षित करता है। बोर्ड पर लिखा था – ‘विश्व का प्रथम संकर आम – प्रभाशंकर एवं महमूद बहार ब्लॉक।’ यही […]

Bhagalpur: टीएनबी कॉलेज में छात्रहित की 11 मांगों को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर: टी.एन.बी. महाविद्यालय में छात्र-हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को प्राचार्य को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांगों पर 10 दिनों के भीतर कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समयसीमा में समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में नवप्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने, सभी कक्षाओं में कार्यशील पंखों की व्यवस्था, गर्ल्स कॉमन रूम में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पात्र छात्राओं की नामांकन राशि तथा इंटर्नशिप शुल्क वापस करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बीसीए एवं बायोटेक विभाग में एयर कंडीशनर लगाने, बीसीए विभाग में अधूरे रंगाई-पुताई कार्य को पूरा कराने, छात्रावास की समस्याओं का समाधान, परिसर की […]

Bhagalpur: भागलपुर में कार्यालय से बिल्डर का शव बरामद, हत्या या आ। त्महत् या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर: तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय से एक बिल्डर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के समीप निवासी बजरंगी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, जहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने तिलकामांझी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। अंदर बजरंगी […]

Purnia: औरंगाबाद की नहर में पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून का शव मिला, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

औरंगाबाद: जिले के बारुण थाना क्षेत्र में नहर से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रोहतास जिले की पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रानी खातून के पति की चार वर्ष पहले हत्या हो चुकी थी। अब उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी सहित अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस ने परिजनों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का […]

Purnia: पूर्णिया में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस पर अधिकारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक पूरे बिहार में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर पूर्णिया के महानंदा सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के संयुक्त नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान अधिकारियों ने लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने, कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने तथा जनहित को सर्वोपरि रखने […]

Purnia: कला भवन साहित्य विभाग में पांच जुलाई को होगा पुस्तक लोकार्पण एवं लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: कला भवन साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत 5 जुलाई (रविवार) को पुस्तक लोकार्पण सह लघुकथा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 3 बजे कला भवन साहित्य विभाग के मीटिंग हॉल में होगा। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज के कहानी संग्रह “कथाकार रूपचंद” का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कला भवन साहित्य विभाग की वरिष्ठ सदस्या डॉ. उषा शरण करेंगी। कार्यक्रम में शहर के अनेक साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत पुस्तक लोकार्पण, लेखक द्वारा कहानी पाठ, कहानी पर चार वक्ताओं के विचार तथा साहित्यकारों द्वारा स्वरचित लघुकथाओं का पाठ आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया […]