Month: August 2026

Noimg

Naugachia: तबीयत बिगड़ने पर इलाज में हुई देरी, 60 वर्षीय वृद्ध की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के ढोढ़िया दादपुर निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र मंडल की बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें पहले एक निजी ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। जांच और उपचार की प्रक्रिया में समय बीतने के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई। अंततः जब परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि रामचंद्र मंडल को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल अंभो स्थित एक निजी ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक ले जाया गया। वहां […]

Noimg

Naugachia: डीआरयूसीसी बैठक में नवगछिया के रेल विकास की गूंज, स्टेशन आधुनिकीकरण से लेकर नई सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

डीआरयूसीसी बैठक में नवगछिया के रेल विकास की गूंज, स्टेशन आधुनिकीकरण से लेकर नई सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग नवगछिया: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल की डिविजनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में नवगछिया अनुमंडल एवं आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं तथा रेलवे विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। समिति सदस्य कुमार मिलन सागर ने यात्रियों की सुविधा, रेलवे अवसंरचना के विकास और विभिन्न स्टेशनों के आधुनिकीकरण से संबंधित मांगों को विस्तार से रखते हुए शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन के लिए स्वीकृत विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। […]

Noimg

Naugachia: बाल भारती विद्यालय में महिला एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल जीवन का दिया गया संदेश नवगछिया पुलिस जिला के तत्वावधान में बुधवार को बाल भारती विद्यालय के सभागार में महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में विद्यालय के कक्षा नौ एवं दस के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) वैभव शर्मा, साइबर शाखा के डीएसपी अभिषेक कुमार, टाउन थाना की पुलिस इंस्पेक्टर नीलू कुमारी तथा सब इंस्पेक्टर अनुराधा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने अतिथियों का स्वागत कर […]

Noimg

Naugachia: गोपालपुर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पीएम पोषण योजना के प्रभावी संचालन पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) गोपालपुर में बुधवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने की। बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा, प्रधानमंत्री पोषण (पीएम पोषण) योजना के प्रभावी संचालन, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रधानों को शिक्षा विभाग के निर्देशों का समयबद्ध एवं गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षकों को नियमित रूप […]

Noimg

Naugachia: जी. बी. कॉलेज में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ का समापन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

क्विज, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, प्राचार्य ने गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर दिया बल नवगछिया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जी. बी. कॉलेज, नवगछिया में 1 से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्येन्द्र कुमार ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय ज्ञान परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा […]

Noimg

Naugachia: वाहन जांच में गोपालपुर पुलिस की बड़ी सफलता, लोडेड देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गोसाईगांव चौक पर सघन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई, हथियार, कारतूस और बाइक जब्त; दो अन्य नामजद आरोपितों की तलाश नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोसाईगांव चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार 5 अगस्त को अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। […]

Noimg

Naugachia: बिहपुर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

11 तैयार पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री बरामद चार कारीगर गिरफ्तार, एसटीएफ और बिहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच तेज नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया की बड़ी कार्रवाई में बिहपुर थाना क्षेत्र के टेकबाजपुर दियारा में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। विशेष अभियान के तहत एसटीएफ और बिहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 11 तैयार देशी पिस्टल, चार अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 16 मैगजीन तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में हथियार बनाने वाले चार कारीगरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी […]

Noimg

Bhagalpur: गोराडीह में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोराडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिलेबिया मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। […]

Noimg

Bhagalpur: 8 साल बाद ‘क्या मांगा था – RTI मामले में सिविल सर्जन की दलील ने खड़े किए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 2018 की सूचना पर 2026 में आयोग की सुनवाई, अधिकारी ने कहा – आवेदक फिर से बताए क्या चाहिए। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सूचना का अधिकार (RTI) कानून का उद्देश्य सरकारी सूचनाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है, लेकिन भागलपुर के एक मामले ने इस व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भागलपुर के आरटीआई कार्यकर्ता अजित कुमार सिंह द्वारा वर्ष 2018 में दायर एक आरटीआई आवेदन की सुनवाई आठ वर्ष बाद राज्य सूचना आयोग तक पहुंची और अब संबंधित अधिकारी की ओर से यह कहा गया है कि इतने लंबे समय बाद यह स्पष्ट नहीं है कि आवेदक ने कौन-सी सूचना मांगी थी।मामला सदर अस्पताल, भागलपुर के पोषण पुनर्वास केंद्र (Nutrition Rehabilitation Centre) से जुड़ा है। आवेदक […]