Month: October 2026

Naugachia: गांधी और शास्त्री के विचारों से राष्ट्र निर्माण की सीख- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में संवाद श्रृंखला-5 के तहत संगोष्ठी, वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान और आदर्शों पर रखे विचार नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में संवाद श्रृंखला-5 के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों के योगदान, उनके विचारों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के प्राध्यापक डॉ. चैतन्य ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और उनके प्रभाव का उल्लेख करते हुए अल्बर्ट आइंस्टाइन के प्रसिद्ध कथन का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन और उनके विचार आने वाली […]

Naugachia: अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश को लेकर नवगछिया में सघन जांच अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गश्ती तेज, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच नवगछिया। अपराध की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर नवगछिया पुलिस ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में नवगछिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्ती, वाहन जांच और ईआरएसएस से संबंधित जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों की भी जांच […]

Naugachia: तटबंध की सुरक्षा को लेकर गंगा में लगाए जाल-बांस हटाए गए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन ने की कार्रवाई, नदी के प्रवाह में रुकावट और तटबंध पर बढ़ते दबाव की आशंका को देखते हुए उठाया कदम नवगछिया । इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने गंगा के विपरीत हिस्से में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए बांस और जाल को हटवा दिया। मछुआरों द्वारा नदी में लगाए गए बांस और जाल के कारण नदी के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट तथा रेत जमाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई थी। प्रशासन के अनुसार, इससे भविष्य में तटबंध और स्पर पर पानी का दबाव बढ़ सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अभियंता गौतम कुमार ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर […]

Noimg

Naugachia: तीनटंगा घाट पर पीजीआरओ का निरीक्षण, क्षमता से अधिक यात्रियों के परिचालन पर रोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के बीच जलमार्ग से बढ़े आवागमन को लेकर प्रशासन सतर्क, लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य नवगछिया । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के कारण सड़क मार्ग से आवागमन प्रभावित होने के बीच जलमार्ग से यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और फेरी सेवा के परिचालन की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (पीजीआरओ) सोनी कुमारी ने तीनटंगा करारी जहाज घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीजीआरओ ने घाट पर फेरी सेवा और जहाजों के परिचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली […]

Bhagalpur: गांधी सद्भावना यात्रा से गांधी उत्सव का आगाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘हमारा समृद्ध भारत’ नाटक ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश, कलाकारों को किया गया सम्मानित भागलपुर। गांधी जयंती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भागलपुर-बांका आगमन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिशा ग्रामीण विकास मंच, बजनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गांधी उत्सव-2026 का शुभारंभ गांधी सद्भावना यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य और समृद्ध भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गांधी उत्सव में सामाजिक चिंतकों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गांधीवादी चिंतक पीवी राजगोपाल, अधिवक्ता हरिओम जिंदल, पत्रकार प्रसून लता, राजीव कांत मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, मनोज मीता सहित […]

Bhagalpur: जयन्ती रेहू और अमृत कैटला से मत्स्य उत्पादन में आएगी नई क्रांति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव में किसानों को उन्नत मत्स्य पालन तकनीक, बीमा, सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दी गई जानकारी प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार एक्वाकल्चर इंप्रूवमेंट प्रोग्राम (BAIP) के अंतर्गत कहलगांव में किसानों को उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों, सरकारी योजनाओं, बीमा सुविधाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बाजार से जुड़ी जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, भागलपुर के सहयोग से किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन की विभिन्न तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान CIFA, भुवनेश्वर के निर्देश पर जयन्ती रेहू और अमृत कैटला प्रजाति के बीज का संचयन कहलगांव स्थित शोभनाथपुर गांव निवासी सुमिता सिंह के फिश फार्म में किया गया। बताया गया कि इन उन्नत प्रजातियों के बीज किसानों को भी उपलब्ध […]

Bhagalpur: सकरिगली-महाराजपुर के बीच तटबंध पुनर्बहाली कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे – डीआरएम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रेलमार्ग की सुरक्षा को लेकर मालदा डीआरएम ने किया निरीक्षण, 24 घंटे काम में जुटे रेलकर्मी और श्रमिक। भागलपुर। सकरिगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच क्षतिग्रस्त तटबंध की पुनर्बहाली का कार्य पांचवें दिन भी रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर जारी है। रेलमार्ग की सुरक्षा और ट्रेन परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए रेलवे कर्मी और श्रमिक चौबीसों घंटे पुनर्बहाली कार्य में जुटे हैं।पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने कहा कि यात्री सुरक्षा और ट्रेन परिचालन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा तटबंध पुनर्बहाली कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने मालदा टाउन-साहिबगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलमार्ग […]

Bhagalpur: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में एसएसवी कॉलेज कहलगांव फाइनल में- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पुरुष वर्ग में एसएसवी कॉलेज और टीएनबी कॉलेज के बीच होगा खिताबी मुकाबला, महिला वर्ग के नॉकआउट मुकाबले और फाइनल भी आज।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव की मेजबानी में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन शनिवार को पुरुष वर्ग के चार नॉकआउट मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों के बाद टीएनबी कॉलेज, भागलपुर और मेजबान एसएसवी कॉलेज, कहलगांव ने पुरुष वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।दिन के पहले मुकाबले में जीबी कॉलेज ने सबौर कॉलेज को 33-31 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एसएसवी कॉलेज, कहलगांव ने टीएन लॉ कॉलेज को 31-05 के बड़े अंतर से पराजित किया।तीसरे मुकाबले में टीएनबी कॉलेज, भागलपुर ने जीबी कॉलेज […]

Bhagalpur: शोभनपुर गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पुनः स्थापित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प, पी. वी. राजगोपाल और अशोक कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हुआ प्रतिमा स्थापना समारोह। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गांधी उत्सव के दूसरे दिन बांका जिले के शोभनपुर स्थित गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा पुनः स्थापित की गई। पद्मश्री सम्मानित कलाकार ब्रह्मदेव पंडित द्वारा निर्मित प्रतिमा को प्रसिद्ध गांधीवादी पी. वी. राजगोपाल और बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक एवं कला-मर्मज्ञ अशोक कुमार सिन्हा की मौजूदगी में स्थापित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, कलाकार और ग्रामीण शामिल हुए। बताया गया कि शोभनपुर गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पहले से स्थापित थी, लेकिन हाल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। […]

Bhagalpur: विश्व शिक्षक दिवस पर 101 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक सामग्री- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गांधी के भागलपुर आगमन की शताब्दी वर्ष के तहत सालभर होंगे शिक्षा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम प्रदीप विद्रोही भागलपुर। महात्मा गांधी के भागलपुर आगमन की शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर 5 अक्टूबर 2026 को 101 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, कलम और फलों के पैकेट सप्रेम भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन दानवीर कर्ण की धरती पर स्थित सनातन धर्म रक्षिणी सभा भवन के सभागार में युग चेतना फाउंडेशन, अंग जन गण और दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। युग चेतना फाउंडेशन के निदेशक शिवनंदन खेतान और अंग जन गण के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गांधी ने बताया कि बच्चों को शैक्षणिक सामग्री देने का उद्देश्य उन्हें […]