Month: October 2026

Bhagalpur: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटमारी का वीडियो वायरल, यात्री ने चोर को पकड़कर ट्रेन से लटकाया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को यात्री ने दबोचा, चलती ट्रेन से नीचे गिरने का दावा; वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इन दिनों चलती ट्रेनों में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है। इसी बीच भागलपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक मोबाइल झपटमार को यात्री द्वारा पकड़कर चलती ट्रेन में लटकाए जाने और बाद में नीचे गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है।वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के मुताबिक, ट्रेन के खुलते ही खिड़की […]

Bhagalpur: बेली ब्रिज और जहाज पर अफवाह फैलाई तो सीधे कानूनी कार्रवाई, रीलबाजों पर भी प्रशासन की नजर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालने वालों पर शिकंजा, जहाज पर हुड़दंग और सेल्फीबाजी भी पड़ेगी भारी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए शुरू किए गए बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक वीडियो या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं जहाज को मनोरंजन का साधन बनाकर रील और सेल्फी के लिए भीड़ लगाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। अफवाह उड़ाई तो कार्रवाई तय: प्रशासन के मुताबिक सोशल मीडिया पर बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर भ्रामक एवं गलत सूचनाएं प्रसारित […]

Bhagalpur: गंगा की लहरों पर फिर दिखा नाविक मदन महतो की टीम का जलवा, लगातार तीसरी बार बने विजेता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के छोटी मोहनपुर में जितिया पर्व के अवसर पर आयोजित पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता में एक बार फिर अनठान दियारा के मदन महतो ने अपनी बादशाहत कायम रखी। गंगा की लहरों को चीरते हुए उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में जीत की हैट्रिक पूरी की। प्रतियोगिता में कुल नौ नाविकों ने हिस्सा लिया। नौका दौड़ में छोटी मोहनपुर से मोहनपुर दियारा यानी गंगा के आर-पार की दूरी तय करनी थी। जिसे प्रथम विजेता ने करीब डेढ़ घंटे में तय कर ली। रोमांचक मुकाबले में अनठान दियारा के प्रकाश मंडल ने दूसरा, जबकि एकचारी दियारा के राधे मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंचीय अतिथियों ने सामुहिक रूप से प्रथम पुरस्कार: LCD […]

Bhagalpur: गंगा की बीच धार में फंसे केला किसान, SDRF ने सुरक्षित निकाला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बड़ी नाव पर छह बाइक, कई कारोबारी और हजारों रुपये के केले लदे थे, दो दिनों के लिए बाइक लोडिंग पर रोक से केला कारोबारी चिंतित। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा में नाव के जरिए केले लेकर जा रहे किसान और छोटे कारोबारी शनिवार को बीच धार में फंस गए। बड़ी नाव पर छह बाइक, करीब आधा दर्जन कारोबारी और हजारों रुपये मूल्य के केले लदे थे। नाव के बीच गंगा में फंसने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नाव पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फ़िलहाल गंगा का जलस्तर के और दो दिनों तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बताया गया कि बाइक परिचालन पर अंकुश लगाए जाने के कारण […]

Bhagalpur: ईशाकचक थाना क्षेत्र में 29.15 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ महाअभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 29.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को ईशाकचक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भीखनपुर गुमटी नंबर-01 के समीप नीलकमल सिंह के खंडहरनुमा मकान में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।गठित टीम ने उक्त खंडहरनुमा मकान में विधिवत छापेमारी […]

Bhagalpur: कबड्डी खिलाड़ी ट्रेन से गिरकर घायल, RPF ने मायागंज अस्पताल पहुंचाया; अब सुरक्षित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सबौर महाविद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी और इतिहास विभाग के छात्र कोहिनूर सिंह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। घटना शनिवार की सबौर और लैलख-ममलखा स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। खून से लथपथ घायल छात्र को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। फिलहाल छात्र की स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। उसे सिर में गंभीर चोट है। बताया गया कि कोहिनूर बॉक्सिंग और कराटे के चैम्पियन हैं। जानकारी के अनुसार, कोहिनूर सिंह सबौर के खानकित्ता निवासी हैं और सबौर महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रथम, सत्र 2026-30 के इतिहास विभाग के छात्र हैं। वह सबौर महाविद्यालय की 12 सदस्यीय कबड्डी टीम के सदस्य हैं। टीम कहलगांव स्थित […]

Purnia: एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पर पति ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पत्नी और ससुर की प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग, दहेज प्रताड़ना के मामले में नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप पूर्णिया। पत्नी और ससुर की ओर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए शहर के सिपाही टोला बक्सा घाट, गली संख्या-दो निवासी राहुल कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। राहुल कुमार ने 2 अक्टूबर को एसएसपी शौर्य सुमन को ई-मेल के माध्यम से आवेदन भेजकर मधुबनी थाना पुलिस पर नियमों की अनदेखी करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है। राहुल कुमार का आरोप है कि उनके ससुर प्रमोद कुमार सिंह उर्फ बिनोद सिंह ने 18 अगस्त को उनके खिलाफ मारपीट सहित […]

Purnia: सरकारी नौकरी में चयन से शिवम नर्सिंग कॉलेज में खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

हाल के दिनों में दर्जनों छात्र-छात्राओं को मिली सफलता, संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके 200 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न सरकारी एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में दे रहे सेवाएं पूर्णिया। जिले के काझाकोठी के समीप स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सरकारी नौकरी में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। हाल के दिनों में कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राओं का सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ है। कई चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। सरकारी नौकरी में चयन की खुशी में चयनित छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं […]

Purnia: जिला रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नौवीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन समय परीक्षण में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को पदक देकर किया गया सम्मानित पूर्णिया, 3 अक्टूबर। पूर्णिया जिला साइक्लिंग संघ की ओर से आयोजित नौवीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप-2026 का शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच समय परीक्षण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने निर्धारित मार्ग पर अपनी गति, क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया तथा ध्वज दिखाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के […]

Purnia: डीआईसीई कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिखाए उद्यमिता और नवाचार के गुर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वीवीआईटी परिसर का किया भ्रमण, इनोवेशन एंड आइडिया लैब में सीखी नए विचारों को विकसित करने की प्रक्रिया पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया की ओर से डीआईसीई स्कूल हैंडहोल्डिंग कार्यक्रम के तहत उद्यमिता विकास एवं नवाचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की समझ विकसित करना, नए विचारों और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम को दो प्रमुख गतिविधियों में आयोजित किया गया। पहली गतिविधि के तहत विद्यार्थियों के लिए ‘उद्यमशीलता कौशल विकास’ विषय पर विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए […]