Tag Archives: Purnia

PURNIA : सेवा, संवेदना और समर्पण का महादान — थैलेसीमिया बच्चों के लिए आगे आया पूरा पूर्णिया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने और उनके परिवारों को सहयोग देने के उद्देश्य से रविवार को सौभाग्य विवाह भवन में आयोजित “महा रक्तदान शिविर” सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का अनूठा उदाहरण बन गया। श्री राम सेवा संघ, थैलेसीमिया पीड़ित परिवार संगठन, प्रेस क्लब पूर्णिया तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाअभियान में 50 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ रुपौली, भवानीपुर, अमौर, बीकोठी, जलालगढ़, कसबा, चंपानगर, गढ़बनेली, रानीपतरा, बरहरा कोठी, बनमनखी एवं धमदाहा से बड़ी संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम केवल रक्तदान […]

PURNIA : दिलीप जायसवाल ने संभाला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को पटना स्थित पुराना सचिवालय पहुंचकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के मंत्री के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को नई दिशा देने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्री जायसवाल ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनहितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम जनता को भूमि संबंधित कार्यों के लिए दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प और राज्य नेतृत्व के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि […]

PURNIA: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर सहयोग प्रांगण, आकाशवाणी रोड पूर्णिया में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं रक्त जांच की गई तथा थैलेसीमिया बीमारी के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संजीवनी डायग्नोस्टिक के डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. सतीश कुमार ठाकुर, आस्था डायग्नोस्टिक के डॉ. प्रीतम कुमार सहित संस्थान के सदस्य डॉ. राजेश गोस्वामी, राजा कुमार, राजीव कुमार, मीना कुमारी एवं राबिया ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर […]

PURNIA : VVIT के 18 विद्यार्थियों का Ultraviolette Automotive में चयन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया स्थित विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) के लिए यह गर्व एवं हर्ष का विषय है कि संस्थान के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल के नेतृत्व में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. में संस्थान के 18 विद्यार्थियों का सफल चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, शिवानी कुमारी, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं ज़ेयाउर रहमान शामिल हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अंकित मिश्रा ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता सभी इच्छुक विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को […]

PURNIA : विश्व एथलेटिक्स दिवस पर पूर्णिया में कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर 7 मई को पूर्णिया जिला एथलेटिक संघ की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके माध्यम से विश्व एथलेटिक्स दिवस को यादगार बनाया गया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मिठाई वितरण किया गया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव एम.एच. रहमान, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया, संदीप सिंह, असद राजा, ए.के. बोस, गौतम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही करीब 40 एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

PURNIA : “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 30 आवेदनों पर सुनवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय पूर्णिया में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अपर जिला दण्डाधिकारी, पूर्णिया के समक्ष कुल 30 आवेदनों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी ने स्वयं सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों की गंभीरता से समीक्षा की। प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की सेवाओं को आम लोगों तक सरल […]

PURNIA : 14 मई को पूर्णिया में ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ पर नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉक ड्रिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले में आगामी 14 मई को ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ विषय पर वृहद नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में किया जा रहा है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार यह अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल राज्य के छह नागरिक सुरक्षा जिलों—पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया एवं कटिहार में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि तैयारियों की निगरानी आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान संभावित हवाई हमले की स्थिति का सजीव अभ्यास किया जाएगा। सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्रों की […]

NAUGACHIA : गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र 7.5% मेकिंग चार्ज, डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट — आर.पी ज्वेलर्स का आकर्षक ऑफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान आर.पी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की है। प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर अब मात्र 7.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसके साथ ही डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को डायमंड वैल्यू पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। आकर्षक ऑफर के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। आर.पी ज्वेलर्स नवगछिया के पुराने एवं भरोसेमंद आभूषण प्रतिष्ठानों में शामिल है। यहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, शुद्धता की गारंटी और उचित मूल्य पर आभूषण उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रतिष्ठान संचालक कन्हैया केडिया ने बताया कि ग्राहकों को […]

PURNIA : पूर्णिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 315 ग्राम गांजा जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : सरसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पहली सफलता नियमित गश्ती के दौरान मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से करीब 1.7 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 28 हजार 540 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में युवक की पहचान कचहरी बलुआ पंचायत के गमला टोला निवासी 23 वर्षीय […]

PURNIA : पूर्णिया में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : शहर के लाइन बाजार रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतका की पहचान किशनगंज जिले के झाला निवासी सांता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला को गले में परेशानी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इसे सामान्य ऑपरेशन बताते हुए जल्द स्वस्थ होने और एक दिन में छुट्टी देने का भरोसा दिया था। परिवार वालों का आरोप है कि ऑपरेशन शुरू होने के कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने […]